हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 14 सितम्बर, 2019

1. किस राज्य सरकार ने हाल ही में ‘मुख्यमंत्री व्यापारी सामूहिक निजी दुर्घटना बीमा योजना’ लांच की?
उत्तर – हरियाणा
हरियाणा सरकार ने हाल ही में दो बीमा योजनायें लांच की हैं : मुख्यमंत्री व्यापारी सामूहिक निजी दुर्घटना बीमा योजना तथा मुख्यमंत्री व्यापारी क्षतिपूर्ति बीमा योजना। इन योजनाओं का लाभ छोटे व मध्यम व्यापारियों को मिलेगा। मुख्यमंत्री व्यापारी सामूहिक निजी दुर्घटना बीमा योजना के तहत 5 लाख रुपये का कवर प्रदान किया जाएगा जबकि मुख्यमंत्री व्यापारी क्षतिपूर्ति बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपये का कवर प्रदान किया जाएगा।
2. ‘जेल में कट्टरता तथा आपराधिक गतिविधियों’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किस संगठन में किया गया?
उत्तर – पुलिस अनुसन्धान व विकास ब्यूरो
पुलिस अनुसधान व विकास ब्यूरो ने हाल ही में ‘जेल में कट्टरता तथा आपराधिक गतिविधियों’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में किया। इस दो दिवसीय सम्मेलन का उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर कारागार के कर्मचारियों को अपने विचार व्यक्त करने के लिए प्लेटफार्म प्रदान करना था ।
3. किस देश में दक्षिण-पूर्व एशिया के सबसे बड़े सोलर पॉवर फार्म का उद्घाटन किया गया?
उत्तर – वियतनाम
वियतनाम ने हाल ही में दक्षिण पूर्वी एशिया के सबसे बड़े सोलर पॉवर फार्म का उद्घाटन किया, यह सोलर पॉवर फार्म प्रतिवर्ष 688 मिलियन kWh विद्युत् उत्पन्न कर सकता है। इससे 3,20,000 घरों को बिजली मिलेगी।
4. भारत और थाईलैंड के बीच मैत्री 2019 अभ्यास का आयोजन किस राज्य में किया जायेगा?
उत्तर – मेघालय
भारतीय सेना व रॉयल थाईलैंड आर्मी के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मैत्री-2019’ का आयोजन 16 सितम्बर से 29 सितम्बर, 2019 के दौरान किया जायेगा। इस अभ्यास का आयोजन मेघालय में किया जाएगा। इस अभ्यास में दोनों देशों के 50-50 सैनिक हिस्सा लेंगे। आतंकवाद का सामना करने के लिए यह युद्ध अभ्यास काफी महत्वपूर्ण है।
मैत्री युद्ध अभ्यास 2019
इस युद्ध अभ्यास का उद्देश्य आंतकवाद विरोधी ऑपरेशन में रणनीतिक व तकनीकी कुशलता में वृद्धि करना है। इस दौरान दोनों सेनाएं संयुक्त प्रशिक्षण करेंगे, इसके अलावा वे योजनाबद्ध रूप से ऑपरेशन का क्रियान्वयन करेंगी। इस दौरान दोनों पक्ष के रक्षा विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श भी किया जायेगा।
मैत्री युद्ध अभ्यास की शुरुआत 2006 में हुई थी, यह एक वार्षिक अभ्यास है, इसका आयोजन बार-बार से भारत और थाईलैंड में किया जाता है।
5. ग्लोबल एंटी मिक्रोबियल रेजिस्टेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट हब का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – जर्मनी
भारत ने हाल ही में ग्लोबल एंटी मिक्रोबियल रेजिस्टेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट हब में प्रवेश कर लिया है। इसका उद्देश्य एंटी-माइक्रोबियल रेजिस्टेंस की समस्या का समाधान करना है।
6. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहीं महिला क्रिकेटर मीगन शुट किस देश से हैं?
उत्तर – ऑस्ट्रेलिया
मीगन शुट ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर हैं, उन्होंने हाल ही में दूसरी बार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में हैट्रिक ली। उन्होंने वेस्ट इंडीज के विरुद्ध 12 सितम्बर, 2019 को एकदिवसीय मैच में हैट्रिक ली। इससे पहले उन्होंने 2018 में भारत के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच में हैट्रिक ली थी।
7. किस मंत्रालय ने ‘जीवन कौशल’ पाठ्यक्रम शुरू किया है?
उत्तर – केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय
केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने हाल ही में ‘जीवन कौशल’ नामक पाठ्यक्रम को लांच किया, इसे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा तैयार किया गया है।
‘जीवन कौशल’ पाठ्यक्रम
जीवन कौशल पाठ्यक्रम के द्वारा प्रत्येक व्यक्ति में जीवन में आवश्यक कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया जाएगा। UGC द्वारा तैयार किये गये इस पाठ्यक्रम के द्वारा देश के युवाओं की सामूहिक कुशलता में वृद्धि होगी। इस पाठ्यक्रम के द्वार केवल अंक अर्जित करने पर ही बल नहीं दिया जाएगा, बल्कि जीवन में आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए युवाओं को सक्षम बनाया जायेगा।
8. भारत में राष्ट्रीय हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 14 सितम्बर
14 सितम्बर को प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य हिंदी भाषा को बढ़ावा देना है और हिंदी को मातृ भाषा के रूप में प्रसारित करना है।
राष्ट्रीय हिंदी दिवस
राष्ट्रीय हिंदी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर, 1949 को संविधान सभा ने हिंदी अनुच्छेद 343 के तहत भारत की आधिकारिक भाषा चुना था, हिंदी भाषा को देवनागरी लिपि में लिखा जाता है। संविधान में कुल 22 अनुसूचित भाषाएँ हैं। भारत में आधिकारिक रूप से हिंदी व अंग्रेजी को राजकीय कार्य के लिए उपयोग किया जाता है।
हिंदी भाषा
हिंदी भारत के प्रमुख भाषा है, देश की लगभग 40% जनसँख्या इस भाषा का उपयोग करती है। यह भारतीय-यूरोपीय भाषा परिवार की हिन्द-आर्य शाखा से सम्बंधित है। 2011 की जनसँख्या के अनुसार 43.63% भारतीय हिंदी भाषा का उपयोग मातृभाषा के रूप में करते हैं। भारत में हिंदी भाषा को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, बिहार, झारखण्ड, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर बोला जाता है। इसके अलावा विश्व के कई अन्य देशों जैसे पाकिस्तान, मॉरिशस, त्रिनिदाद और सूरीनाम में भी हिंदी भाषा बोली जाती है। एशिया के बाद अंग्रेजी और फीजियन के साथ हिंदी फिजी की राष्ट्रीय भाषा भी है। फिजी में फिजी बात अथवा फिजी हिंदी बोली जाती है।
9. 2019 एशिया सोसाइटी गेम चेंजर अवार्ड के लिए किस भारतीय पुलिस अफसर को चुना गया है?
उत्तर – छाया शर्मा
आईपीएस अफसर छाया शर्मा को 2019 एशिया सोसाइटी गेम चेंजर अवार्ड के लिए चुना गया है, उन्होंने 2012 के निर्भया गैंगरेप की जांचपड़ताल की थी।
10. पद्म विभूषण पुरस्कार के लिए नामित की जाने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट कौन हैं?
उत्तर – मैरी कोम
भारत की स्टार मुक्केबाज़ एम.सी. मैरीकोम पद्म विभूषण के लिए नामित की जाने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बन गयी हैं। वे 6 बार विश्व अमेचर बॉक्सिंग चैंपियन बनने वाली पहली महिला मुक्केबाज़ हैं। मैरीकोम को 2006 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था, जबकि 2013 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

Advertisement

1 Comment on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 14 सितम्बर, 2019”

  1. Jayant Kumar says:

    Thank you sir

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *