हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 18 सितम्बर, 2019

1. डॉ कलाम स्मृति इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवार्ड 2019 किसे प्रदान किया गया?
उत्तर – शेख हसीना

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को डॉ कलाम स्मृति इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवार्ड 2019 प्रदान किया गया है। उन्हें यह सम्मान दक्षिण एशिया के लिए शांति तथा समृद्धि के लिए उनके विज़न के लिए प्रदान किया गया है। इस पुरस्कार के द्वारा भारत और बांग्लादेश के बीच संबंधों को मज़बूत बनाने के लिए उनके योगदान को सम्मानित किया गया है। इस पुरस्कार की स्थापना भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की स्मृति में की गयी है।

2. 38वें शारजाह अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले की थीम क्या है?
उत्तर – किताबें खोलों, दिमाग खोलो

38वें शारजाह अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले का आयोजन 30 से अक्टूबर से 9 नवम्बर, 2019 के दौरान की जायेगी, इसकी थीम ‘किताबे खोलो, दिमाग खोलो’ है। इस पुस्तक मेले में विश्व भर के लेखक, प्रकाशक तथा बुद्धिजीवी अपने अनुभव साझा करेंगे। 2019 के लिए यूनेस्को ने शारजाह को ‘विश्व पुस्तक राजधानी’ घोषित किया है।

3. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा कोडियाक्कराई वन्यजीव अभ्यारण्य किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – तमिलनाडु

हाल ही में तमिलनाडु के कोडियाक्कराई वन्यजीव अभ्यारण्य में हिरण की जनसँख्या के पुनर्वास के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। कोडियाक्कराई वन्यजीव अभ्यारण्य तमिलनाडु के वेदारन्यम जिले में स्थित है।

4. ‘टर्ब्युलेंस एंड ट्राइंफ : द मोदी इयर्स’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?

उत्तर – राहुल अगरवाल तथा भारती एस. प्रधान

‘टर्ब्युलेंस एंड ट्राइंफ : द मोदी इयर्स’ पुस्तक को राहुल अगरवाल तथा भारती एस. प्रधान  द्वारा लिखा गया है। इस पुस्तक में प्रधानमंत्री मोदी की बाल्यकाल से प्रधानमंत्री बनने तक की यात्रा का वर्णन किया गया है।

5. हाल ही में साथर का निधन हुआ, वे किस क्षेत्रीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता थे?
उत्तर –  मलयालम

साथर मलयालम फिल्मों के जाने-माने अभिनेता थे, उनका निधन 17 सितम्बर, 2019 को अलुवा में हुआ। उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में कार्य किया, इसमें कई तमिल व तेलुगु फ़िल्में भी शामिल हैं।

6. भारत की पहली महिला सैन्य राजनयिक कौन हैं?
उत्तर – अंजली सिंह

विंग कमांडर अंजली सिंह भारत की पहली महिला सैन्य राजनयिक बन गयी हैं जिन्हें विदेश में भारतीय मिशन में तैनात किया गया है। उन्हें रूस में भारतीय दूतावास में डिप्टी एयर अताशे नियुक्त किया गया है। अंजली सिंह एक एयरोनॉटिकल इंजीनियर हैं, उन्होंने अपने 17 वर्षीय सैन्य करियर में फाइटर स्क्वाड्रन्स के साथ कार्य किया है। एयर अताशे एक वायुसेना अधिकार होता है, जो राजनयिक मिशन का हिस्सा होता है, वह दूसरे देश में अपनी वायुसेना का प्रतिनिधित्व करता है।

7. एंड्यूरोमैन ट्रायथलॉन पूरा करने वाले पहले भारतीय मयंक वैद किस राज्य से हैं?

उत्तर – हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के मयंक वैद एंड्यूरोमैन ट्रायथलॉन पूरा करने वाले विश्व के 44वें तथा भारत के पहले व्यक्ति बन गये हैं। वे एकल वर्ग में इस ट्रायथलॉन को पूरा करने वाले पहले एशियाई व्यक्ति हैं।

8. आंध्र प्रदेश का पहला लोकायुक्त किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – पी. लक्ष्मण रेड्डी,

जस्टिस पी. लक्ष्मण रेड्डी ने हाल ही में आंध्र प्रदेश के प्रथम लोकायुक्त के रूप में शपथ ली। वे आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायधीश हैं। उन्हें राज्यपाल बिस्वाभूषण हरिचंदन द्वारा विजयवाड़ा में शपथ दिलाई गयी। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

9. भारत में 52वें राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस की थीम क्या है?

उत्तर – परिवर्तन के लिए इंजीनियरिंग

भारत में प्रतिवर्ष 15 सितम्बर को राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस मनाया जाता है, इस दिवस को जाने-माने इंजीनियर सर मोक्षगुन्दम विस्वेस्वरैया के जन्म दिवस के अवसर पर मनाया जाता है। उन्हें 1955 में भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था। इस वर्ष राष्ट्रीय इंजीनियरिंग दिवस की थीम ‘परिवर्तन के लिए इंजीनियरिंग’ है।

10. 2019 पुरुष FIBA विश्व बास्केटबॉल चैंपियनशिप को किस देश की टीम ने जीता?
उत्तर – स्पेन

स्पेन ने  2019 पुरुष FIBA विश्व बास्केटबॉल चैंपियनशिप को अपने नाम किया, स्पेन ने फाइनल में अर्जेंटीना को 95-75 से जीता।

Advertisement

1 Comment on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 18 सितम्बर, 2019”

  1. Jayant Kumar says:

    Thank you sir

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *