हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 20 सितम्बर, 2019
1. इसरो ने गगनयान प्रोजेक्ट के लिए किस संगठन के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं?
उत्तर – DRDO
भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (ISRO) और रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन (DRDO) मानव अन्तरिक्ष उड़ान के लिए ‘ह्युमन सेंट्रिक सिस्टम्स’ के विकास के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किये। इसरो ने 2022 तक भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगाँठ के अवसर पर देश की मानवीय अन्तरिक्ष उड़ान की क्षमता प्रदर्शित करने का लक्ष्य रखा है।
2. 5वें अंतर्राष्ट्रीय रामायण उत्सव का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – नई दिल्ली
नई दिल्ली में 5वें अंतर्राष्ट्रीय रामायण उत्सव का आयोजन भारतीय सांस्कृतिक सम्बन्ध परिषद् (ICCR) द्वारा किया गया। इस उत्सव का आयोजन 17-19 सितम्बर, 2019 के दौरान किया गया। इस उत्सव के पहले गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि थे।
3. किस राज्य सरकार ने 2020 को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्ष घोषित किया?
झारखण्ड, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना
उत्तर – तेलंगाना
तेलंगाना सरकार ने 2020 को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्ष घोषित किया है। 2020 में तेलंगाना सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से सम्बंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करेगी।
तेलंगाना सरकार ने नीति आयोग के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये है, नीति आयोग ने ‘आर्टिफिशियल इन्तेल्लिग्नेस के लिए राष्ट्रीय रणनीति’ शुरू की है। जब नीति आयोग ने ‘AI फॉर आल’ नामक दस्तावेज तैयार किया था, तेलंगाना उस दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने वाला पहला राज्य था।
4. राष्ट्रीय स्वच्छ कोयला अनुसन्धान व विकास केंद्र किस शहर में लांच किया गया है?
उत्तर – बंगलुरु
राष्ट्रीय स्वच्छ कोयला अनुसन्धान व विकास केंद्र को कर्नाटक के बंगलुरु में भारतीय विज्ञान संस्थान (IIsc) में लांच किया गया है। इस केंद्र में स्वच्छ कोयला तकनीक पर कार्य किया जाएगा। इसका लाभ NTPC, GAIL, BHEL, टाटा पॉवर तथा त्रिवेणी टरबाइन्स इत्यादि को मिलेगा।
5. Acadmie des beaux-arts Photography Award – William Klein पुरस्कार के लिए किस भारतीय फोटोग्राफर को चुना गया है?
उत्तर – रघु राय
भारतीय फोटोग्राफर रघु राय को Acadmie des beaux-arts Photography Award – William Klein पुरस्कार के लिया चुना गया है। रघु राय को इस पुरस्कार के लिए 1,20,000 यूरो की इनामी राशि 30 अक्टूबर, 2019 को प्रदान की जायेगी। रघु राय के फोटो-जर्नलिस्ट हैं, उन्होंने अपने चित्रों के द्वारा भोपाल गैस त्रासदी (1984) के प्रभावों को उजागर किया है।
6. प्रथम विश्व रोगी सुरक्षा दिवस कब मनाया गया?
उत्तर – 17 सितम्बर
17 सितम्बर को प्रथम विश्व रोगी सुरक्षा दिवस मनाया गया। इस वर्ष की थीम ‘रोगी सुरक्षा : एक वैश्विक स्वास्थ्य प्रधानता’ है। इस दिवस का उद्देश्य रोगियों की सुरक्षा के लिए वैश्विक स्तर पर जागरूकता उत्पन्न करना है।
7. भारत का सबसे पूर्वी गाँव विजयनगर अरुणाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?
उत्तर – चांगलांग
भारतीय वायुसेना ने अरुणाचल प्रदेश में विजयनगर एडवांस लैंडिंग ग्राउंड (ALG) का उद्घाटन चांगलांग जिले में किया। इसके द्वारा चीन की सीमा के निकट सेना को सैन्य सामग्री के परिवहन में आसानी होगी। विजयनगर भारत का सबसे पूर्वी गाँव है।
इस रनवे का उद्घाटन एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ ईस्टर्न एयर कमांडर एयर मार्शल आर.डी. माथुर तथा ईस्टर्न आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान द्वारा किया गया।
8. किस राज्य सरकार ने मानव-जानवर संघर्ष को कम करने के लिए बायो-फेंसिंग की स्थापना का निर्णय लिया है?
उत्तर – उत्तराखंड
उत्तराखंड सरकार ने मानव और जानवरों के बीच संघर्ष को कम करने के लिए बायो-फेंसिंग की स्थापना का निर्णय लिया है, बायो-फेंसिंग के तहत विभिन्न किस्म के पौधों की रोपाई की जायेगी। इसका उद्देश्य जानवरों को मानव बस्तियों में प्रवेश करने से रोकना है। इससे किसानों की फसलों तथा मवेशियों की रक्षा हो सकेगी। तेंदुए, भालू, हाथी, जंगली सूअर मानव जीवन तथा मवेशियों के लिए बड़ा खतरा हैं।
9. किस केन्द्रीय मंत्रालय ने इलेक्ट्रॉनिक सर्टिफिकेट ऑफ़ ओरिजिन जारी करने के लिए डिजिटल प्लेटफार्म लांच किया है?
उत्तर – वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय
केन्द्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पियूष गोयल ने सर्टिफिकेट ऑफ़ ओरिजिन जारी करने के लिए डिजिटल प्लेटफार्म लांच किया है। इसका उपयोग सभी निर्यातक कर सकते हैं। पार्टनर देश की सहमती के बाद ही डिजिटल सर्टिफिकेट ऑफ़ ओरिजिन जारी किया जायेगा।
10 . करण वंदना किस फसल की नई किस्म है?
उत्तर –गेहूं
करण वंदना गेहूं की नई हाइब्रिड वैरायटी है, इस जल्द ही देश भर में लांच किया जायेगा। यह प्रोटीन तथा आयरन से भरपूर है। यह अधिक गर्मी को भी बर्दाश्त करने में सक्षम है। इसका विकास भारतीय गेहूं व जौ अनुसन्धान संस्थान द्वारा किया गया है।
It is good for exam preparation and knoladge.
Thanks a lot.
Very good Current Affairs MCQ in Hindi. It’s easy for students.