हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 21 सितम्बर, 2019
1. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा गन्दन तेगचेनलिंग मठ किस शहर में स्थित है?
उत्तर – उलानबातर
भारत की यात्रा पर आये मंगोलिया के राष्ट्रपति खाल्तमागिन बत्तुल्गा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली से विडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के द्वारा उलानबातर में गन्दन तेगचेनलिंग मठ भगवान् बुद्ध की स्वर्णिम प्रतिमा का अनावरण किया। गन्दन तेगचेनलिंग मठ का निर्माण 19वीं शताब्दी में किया गया था।
2. भारत के प्रथम ट्रांस आर्ट फेस्टिवल का आयोजन किस राज्य में किया जायेगा?
उत्तर – केरल
केरल में भारत के प्रथम ट्रांस आर्ट फेस्टिवल “वर्णपकित्त-2019’ का आयोजन किया जायेगा। इस उत्सव में प्रतिभाशाली ट्रांसजेंडर अपने कलाओं तथा सृजनात्मक कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
3. ‘बींग गांधी’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर – पारो आनंद
‘बींग गांधी’ पुस्तक को पारो आनन्द द्वारा लिखा गया है। इस पुस्तक को महात्मा गाँधी की 150वीं जयंती के अवसर पर लिखा गया है। इस पुस्तक में गाँधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया है।
4. हाल ही में सुर्ख़ियों में रही ‘NEAT’ योजना किस क्षेत्र से सम्बंधित है?
उत्तर – शिक्षा
केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने एक नई पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप स्कीम ‘NEAT- National Educational Alliance for Technology’ लांच की है। यह योजना नवम्बर, 2019 से शुरू होगी, इसका उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके उच्च शिक्षा को बेहतर बनाना है।
5. भारतीय वायुसेना का नया प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – राकेश कुमार सिंह भदौरिया
एयर मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया को वायुसेना का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। वे 30 सितम्बर से अपना कार्यभार संभालेंगे। वे एयर चीफ मार्शल बी.एस. धनोआ की जगह लेंगे, बी.एस. धनोआ 30 सितम्बर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
6. राष्ट्रीय पुलिस विश्वविद्यालय की स्थापना किस शहर में की जायेगी?
उत्तर – ग्रेटर नॉएडा
केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नॉएडा में विश्व स्तरीय राष्ट्रीय पुलिस विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा की है। इस मल्टी-डिसिप्लिनरी विश्वविद्यालय में पुलिस से सम्बंधित विभिन्न विधाओं की जानकारी प्रदान की जायेगी। राष्ट्रीय पुलिस विश्वविद्यालय की स्थापना एनसीआर क्षेत्र में 100 एकड़ में की जायेगी, यह विश्वविद्यालय ग्रेटर नॉएडा के आईटी पार्क में टेक जोन में स्थित होगा। इसके लिए ग्रेटर नॉएडा इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (GNIDA) ने 371 करोड़ रुपये की दर से 90 वर्ष के लिए भूमि को लीज पर देने की पेशकश की है।
7. देओचा पचामी दीवानगंज-हरिनसिंघा कोयला ब्लॉक किस राज्य में है?
उत्तर – पश्चिम बंगाल
केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल उर्जा विकास कारपोरेशन के साथ देओचा पचामी दीवानगंज-हरिनसिंघा कोयला ब्लॉक के आबंटन समझौते में शामिल हुई है। यह विश्व का दूसरा सबसे बड़ा कोयला ब्लॉक है। इस प्रोजेक्ट से राज्य में रोज़गार सृजन में वृद्धि होगी।
8. किस टेक कंपनी ने ‘डिजिटल पेमेंट अभियान’ के लिए केंद्र सरकार के साथ हाथ मिलाया है?
उत्तर – गूगल
नैसकॉम की भारतीय डाटा सुरक्षा परिषद्, केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स व प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा गूगल इंडिया मिलकर ‘डिजिटल पेमेंट्स अभियान’ के लिए कार्य करेंगे। इसे केन्द्रीय दूरसंचार व इलेक्ट्रॉनिक्स तथा आईटी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने गूगल द्वारा आयोजित इवेंट ‘गूगल फॉर इंडिया’ में लांच किया था।
9. किस राज्य सरकार ने कक्षा 3 से 8 तक सस्कृत भाषा को अनिवार्य बनाया है?
उत्तर – उत्तराखंड
उत्तराखंड सरकार ने कक्षा 3 से 8 तक सस्कृत भाषा को अनिवार्य बनाया है। अनुमान के अनुसार राज्य की 89% जनसँख्या चार प्रमुख भाषाएँ उपयोग करती है, इसमें हिदी (45%), गढ़वाली (23.03%), कुमाउनी (19.94%) तथा जौनसारी (1.35%) शामिल है।
10 . बीजिंग विंटर पैरालिम्पिक्स 2022 के शुभंकर का नाम क्या है?
उत्तर – शुए रहोन रहोन
बीजिंग विंटर पैरालिम्पिक्स 2022 के शुभंकर का नाम ‘शुए रहोन रहोन’ है। बीजिंग विंटर पैरालिम्पिक्स 2022 का आयोजन चीन की राजधानी बीजिंग में 4 से 13 मार्च, 2022 के दौरान किया जायेगा।
Good sir ji
nyc sir g
Nice sir
nice sir g