हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 26 सितम्बर, 2019
1. गाँधी सोलर पार्क का उद्घाटन किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन के मुख्यालय में किया गया?
उत्तर – संयुक्त राष्ट्र
प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में 50 किलोवाट ‘गाँधी सोलर पार्क’ का उद्घाटन किया। यह उद्घाटन गांधीजी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान किया गया। इस अवसर पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना तथा दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून-जे-इन भी मौजूद थे।
2. दादासाहेब फाल्के अवार्ड 2019 के लिए किसे चुना गया है?
उत्तर – अमिताभ बच्चन
महान अभिनेता अमिताभ बच्चन को देश के सर्वोच्च सिनेमा सम्मान दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2019 के लिए चुना गया है, उन्हें यह सम्मान सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया जा रहा है।
3. किस राज्य सरकार ने ‘अपोनर अपोन घर’ योजना लांच की है?
उत्तर – असम
असम सरकार ने गुवाहाटी में गृह निर्माण के लिए ऋण सब्सिडी योजना ‘अपोनर अपोन घर’ योजना लांच की। इस योजना के तहत परिवार द्वारा पहले घर की खरीद अथवा निर्माण के लिए वित्तीय सहायता दी जायेगी। 5 से 40 लाख रुपये की ऋण राशि के लिए 2.50 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जायेगी।
4. किस राज्य ने 25वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप को अपने नाम किया?
उत्तर – मणिपुर
मणिपुर ने 25वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप को अपने नाम किया। फाइनल में मणिपुर ने रेलवेज को 1-0 से पराजित किया। इस टूर्नामेंट में बाला देवी ने सर्वाधिक 20 गोल किये। मणिपुर की एलान्गबम पंथोई चानू ने बेस्ट गोलकीपर तथा रेलवे की संजू ने मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर का खिताब जीता।
5. राहुल अवारे किस खेल के साथ जुड़े हुए हैं?
उत्तर – कुश्ती
भारत के राहुल अवारे ने विश्वविद्यालय कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। यह पदक उन्होंने 61 किलोग्राम फ्रीस्टाइल भारवर्ग में जीता। विश्व कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन कजाखस्तान के नूरसुल्तान में किया जा रहा है। भारत ने इस प्रतियोगिता में कुल 5 पदक जीते हैं, इसमें 1 रजत तथा 4 कांस्य पदक शामिल हैं।
6. किस राज्य सरकार ने स्वच्छता ही सेवा अभियान लांच किया?
उत्तर –मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश सरकार ने एक महीने तक चलने वाला ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान 25 सितम्बर को लांच किया है, यह अभियान 25 अक्टूबर तक चलेगा। यह अभियान सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध लांच किया गया है। इस अभियान के तहत सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विकल्पों को बढ़ावा दिया जायेगा।
7. अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन 2020 के लिए अध्यक्ष किसे चुना गया है?
उत्तर – फ्रांसिस डी’ब्रिटो
वसई बेस्ड कैथोलिक पुजारी फ्रांसिस डी’ब्रिटो को अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन 2020 के लिए अध्यक्ष चुना गया है। वे इस सम्मेलन के अध्यक्ष बनने वाले पहले इसाई हैं।
8. एडम हार्पर ने 2019 सस्त्र रामानुजन पुरस्कार जीता, वे किस देश से हैं?
उत्तर – इंग्लैंड
यूनिवर्सिटी ऑफ़ वार्विक (इंग्लैंड) के गणितज्ञ एडम हार्पर को 2019 सस्त्र रामानुजन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, उन्हें यह सम्मान एनालिटिक्स तथा नंबर थ्योरी के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया है। इस पुरस्कार के विजेता को 10,000 डॉलर इनामस्वरुप प्रदान किये जाते हैं। यह पुरस्कार 32 वर्ष से कम आयु के गणितज्ञ को प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार तमिलनाडु की सस्त्र यूनिवर्सिटी द्वारा महान गणितज्ञ रामानुजन की जयंती (22 दिसम्बर) के अवसर पर प्रदान किया जाता है।
9. हाल ही में भगत राम वत्स का निधन हुआ, वे किस क्षेत्र से सम्बंधित थे?
उत्तर – पत्रकारिता
भगत राम वत्स पीटीआई के वरिष्ठ पत्रकार थे, उन्हें भारत के पहले लोकसभा चुनावों को कवर किया था। उनका निधन हाल ही में 18 सितम्बर, 2019 को हुआ। उन्होंने अपने करियर की शरुआत द स्टेट्समैन के साथ की थी। उन्होंने ‘फॉरेन इंट्रीग अगेंस्ट इंडिया’ नामक पुस्तक की रचना भी की थी।
10. केंद्र सरकार ने किस स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर राष्ट्रीय एकता के लिए सर्वोच्च नागरिक सम्मान की स्थापना की है?
उत्तर – सरदार वल्लभ भाई पटेल
केंद्र सरकार ने सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर पर राष्ट्रीय एकता के लिए सर्वोच्च नागरिक सम्मान की स्थापना की है। यह पुरस्कार देश की एकता व अखंडता को बढ़ावा देने के लिए दिया जायेगा। इस पुरस्कार की घोषणा 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस (सरदार पटेल की जयंती) के अवसर पर की जायेगी। एक वर्ष में अधितकम तीन पुरस्कार ही दिए जा सकेंगे।
good question
Good question sir