हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 27 सितम्बर, 2019

1. 6वें इंडिया वाटर वीक में कौन सा देश पार्टनर देश है?
उत्तर – जापान
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नई दिल्ली में विज्ञान भवन में 6वें इंडिया वाटर वीक का उद्घाटन किया, इसका आयोजन केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। जापान और यूरोपीय संघ इस मेगा इवेंट के एसोसिएटेड पार्टनर हैं। इस इवेंट के द्वारा जल संग्रहण व संरक्षण तथा पारंपरिक जल स्त्रोतों के पुनर्जीवन पर बल दिया जा रहा है।

2. पोनुंग डोमिंग किस राज्य की पहली महिला लेफ्टिनेंट कर्नल हैं?
उत्तर – अरुणाचल प्रदेश
पोनुंग डोमिंग अरुणाचल प्रदेश से भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का रैंक प्राप्त करने वाली पहली महिला हैं। इससे पहले IAF विंग कमांडर शालिज़ा धामी किसी फ्लाइंग यूनिट की फ्लाइट कमांडर नियुक्त की जाने वाली पहली महिला अफसर बनी थीं।

3. IAAF वेटेरन पिन से किस भारतीय खिलाड़ी का सम्मानित किया गया?
उत्तर – पी.टी. उषा
दोहा में IAAF कांग्रेस में भारत की ट्रैक एंड फील्ड लीजेंड पी.टी. उषा को अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक महासंघ द्वारा IAAF वेटेरन पिन से सम्मानित किया गया। पी.टी. उषा ने 1982 नई दिल्ली एशियाई खेलों में 100 मीटर तथा 200 मीटर इवेंट में रजत पदक जीता था। 1983 की एशियाई चैंपियनशिप में उन्होंने 400 मीटर में स्वर्ण पदक जीता था। 1985 में जकार्ता एशियाई चैंपियनशिप में पी.टी. उषा ने 6 पदक जीते थे, इसमें पांच स्वर्ण तथा एक कांस्य पदक शामिल हैं।

4. गेट्स फाउंडेशन से चेंजमेकर अवार्ड जीतने वाली पायल जांगिड़ किस राज्य से हैं?
उत्तर – राजस्थान
राजस्थान की 17 वर्षीय पायल जांगिड़ बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन का गोलकीपर ग्लोबल गोल्स चेंजमेकर पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय बन गयी हैं। उन्हें यह सम्मान बाल मजदूरी तथा बाल विवाह को समाप्त करने के लिए किये गये प्रयासों के लिए दिया गया है।

5. सेबेस्टियन को हाल ही में पुनः IAAF के प्रमुख बने, वे किस देश से हैं?
उत्तर – ब्रिटेन
दोहा में 52वी IAAF कांग्रेस के दौरान ब्रिटेन के सेबेस्टियन को को पुनः IAAF का प्रमुख नियुक्त किया गया, उनका कार्यकाल चार वर्ष का होगा। सेबेस्टियन को पूर्व ओलिंपिक तथा वर्ल्ड मिडिल डिस्टेंस रनर चैंपियन हैं। उनके अलावा बहरत के आदिल सुमरीवला को IAAF परिषद् का सदस्य चुना गया।

6. एक अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच में तीन मेडेन ओवर डालने वाले पहले भारतीय गेंदबाज़ कौन बने?
उत्तर – दीप्ति शर्मा
भारतीय महिला टीम की ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा एक अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच में तीन मेडेन ओवर डालने वाली पहली भारतीय गेंदबाज़ बन गयी हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध खेले गये पहले टी-20 मैच में यह कारनामा किया। उन्होंने इस मैच में 8 रन देकर 4 विकेट लिए।

7. 2019 राईट लाइवलीहुड पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
उत्तर – ग्रेट थनबर्ग
स्वीडन बेस्ड राईट लाइवलीहुड फाउंडेशन ने 4 विजेताओं की घोषणा की, इस पुरस्कार के विजेता को एक मिलियन स्वीडिश क्रोनर की इनामी राशि प्रदान की गयी। इस वर्ष के चार विजेता हैं : ग्रेटा थनबर्ग, सहरावी मानवाधिकार कार्यकर्ता अमिनातो हैदर, चीनी महिला अधिकार समर्थक गुओ जियन्मेइ तथा ब्राज़ीलियाई हुतुकारा यानोमामी एसोसिएशन तथ इसके नेता दावी कोपेनावा।

8. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का नया प्रमुख किसे चुना गया है?
उत्तर – क्रिस्तालिना जोर्जियेवा
बुल्गारिया की अर्थशास्त्री क्रिस्तालिना जोर्जियेवा को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का नया मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है, वे उभरती हुई अर्थव्यवस्था से अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रमुख बनने वाली पहली शख्स हैं। वे क्रिस्टीन लेगार्ड का स्थान लेंगी, क्रिस्टीन लेगार्ड 5 जुलाई, 2011 से लेकर 12 सितम्बर, 2019 को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रमुख रहीं।

9. भारत-कारिकोम लीडर्स समिट का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – न्यूयॉर्क
न्यूयॉर्क में प्रथम भारत-कारिकोम लीडर्स समिट का आयोजन किया गया, इस सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन का सामना करने पर फोकस किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कारिकोम में सामुदायिक विकास परियोजनाओं के लिए 14 मिलियन डॉलर की ग्रांट तथा सौर उर्जा, नवीकरणीय उर्जा तथा जलवायु परिवर्तन सम्बन्धी प्रोजेक्ट्स के लिए 150 मिलियन डॉलर की लाइन ऑफ़ क्रेडिट की घोषणा की। कारिकोम समूह में 15 देश तथा 5 एसोसिएट मेम्बर हैं।

10. द्वितीय सिंगापुर-भारत हैकाथन का आयोजन किस IIT में किया जायेगा?
उत्तर – IIT मद्रास
नवाचार को बढ़ावा देने के लिए IIT मद्रास में 28-29 सितम्बर, 2019 के दौरान भारत-सिंगापुर हैकाथन के दूसरे संस्करण का आयोजन किया जाएगा। इस हैकाथन में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य तथा स्वच्छ उर्जा पर फोकस किया जाएगा।

Advertisement

5 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 27 सितम्बर, 2019”

  1. Rohit sharma says:

    Thanku for current affrais dene k liya

  2. Ranjan kumar says:

    Very very very very nice gk

  3. prince kumar says:

    Thank sir current send ke liye……tq

  4. Sooryakant Shukla says:

    Nice post

  5. yogendra yadav says:

    thank sir nice

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *