हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 3 अक्टूबर, 2019

1. किस भारतीय संगीतकार के नाम पर एक लघु ग्रह का नाम रखा गया है?
उत्तर – पंडित जसराज
अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ (IAU) ने हाल ही में मंगल और बृहस्पति ग्रह के बीच एक लघु ग्रह का नाम भारतीय शास्त्रीय संगीतज्ञ पंडित जसराज के नाम पर रखा है। वे यह सम्मान प्राप्त करने वाले पहले भारतीय संगीतकार हैं। इस ग्रह की खोज 11 नवम्बर, 2006 को हुई थी।

2. ‘द आरएसएस : रोडमैप्स फॉर द 21st सेंचुरी’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर – सुनील अम्बेकर
‘द आरएसएस : रोडमैप्स फॉर द 21st सेंचुरी’ को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छात्र शाखा के सुनील अम्बेकर द्वारा लिखा गया है। इस पुस्तक में देश के विभिन्न सेक्टर के बारे में आरएसएस के विज़न के बारे में बताया गया है।

3. माई गोव इंडिया का सीईओ किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – अभिषेक सिंह
1995 बैच के नागालैंड कैडर के आईएएस अफसर अभिषेक सिंह को हाल ही में MyGov India का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्हें अरविन्द गुप्ता के स्थान पर नियुक्त किया गया है। MyGov India प्लेटफार्म पर लोग सरकार के साथ जुड़ सकते हैं।

4. नीति आयोग ने किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन के साथ मिलकर ‘द गांधियन चैलेंज’ को लांच किया है?
उत्तर – यूनिसेफ
अटल इनोवेशन मिशन, नीति आयोग की अटल टिंकरिंग लैब्स तथा यूनिसेफ इंडिया ने गांधीजी की 150वीं जयंती पर ‘द गांधियन चैलेंज’ को लांच किया है। इस प्लेटफार्म पर गाँधी के सिद्धांतों का उपयोग करके छात्र सतत भारत के लिए अपने इनोवेटिव सुझाव प्रस्तुत कर सकते हैं।

5. टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट के लिए 2019 डेमिंग प्राइज किस भारतीय कंपनी ने जीता?
उत्तर – एल्गी एक्विपमेंट्स
कोइम्बतुर बेस्ड एल्गी एक्विपमेंट्स नामक कम्पनी ने टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट के लिए 2019 डेमिंग प्राइज जीता। एल्गी एक्विपमेंट्स एक औद्योगिक एयर कंप्रेसर निर्माता कंपनी है। इस कंपनी को यह पुरस्कार 6 नवम्बर, 2019 को जापान के टोक्यो में दिया जायेगा।

6. ग्लोबल स्टूडेंट सोलर असेंबली का आयोजन किस IIT द्वारा किया गया?
उत्तर – IIT बॉम्बे
IIT बॉम्बे ने केन्द्रीय नवीन तथा नवीकरणीय उर्जा मंत्रालय के साथ मिलकर ग्लोबल स्टूडेंट सोलर असेंबली का आयोजन नई दिल्ली में 2 अक्टूबर को किया। ग्लोबल स्टूडेंट सोलर असेंबली का उद्देश्य युवाओं को उर्जा तथा पर्यावरण सुरक्षा के बारे में जागरुक करना है।

7. ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में शाखा खोलने वाल पहला भारतीय बैंक कौन सा है?
उत्तर – एसबीआई
एसबीआई ने मेलबोर्न में अपना पहला कार्यालय शुरू किया है, इसके साथ ही एसबीआई ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में शाखा खोलने वाला पहला भारतीय बैंक बन गया है।

8. हाल ही में मेरिलिबोन क्रिकेट क्लब का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर – कुमार संगाकारा
श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा मेरिलिबोन क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष बन गये हैं, वे इस पद पर कार्य करने वाले पहले गैर-ब्रिटिश व्यक्ति हैं। वे एक वर्ष तक इस पद पर कार्य करेंगे।

9. नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन (NBCC) का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – नई दिल्ली
सरकारी निर्माण फर्म NBCC ने हाल ही में खेल मंत्रालय के साथ MoU पर हस्ताक्षर किये, इस समझौते के तहत NBCC राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी उपलब्ध करवाएगी। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 400 करोड़ रुपये है।

10. अनु रानी किस खेल के साथ जुड़ी हुई हैं?
उत्तर – जेवलिन थ्रो
अनु रानी जेवलिन थ्रो में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय बन गयी हैं। उन्होंने अपने 62.43 मीटर के बेस्ट एटेम्पट के साथ अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ा।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *