हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 5 अक्टूबर, 2019

1. भारत के पहले तैरते हुए बास्केटबॉल कोर्ट को किस शहर के निकट शुरू किया गया है?
उत्तर – मुंबई
भारत के पहले तैरते हुए बास्केटबॉल कोर्ट को मुंबई में बांद्रा-वोर्ली सीलिंक के निकट अरब सागर में खोला गया है। इसकी स्थापना नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (NBA) द्वारा की गयी है। NBA इंडिया गेम्स में 4-5 अक्टूबर को सैक्रामेंटो किंग्स और इंडियाना पेसर्स का मुकाबला मुंबई में ही खेला जायेगा।

2. किस केन्द्रीय मंत्रालय ने ऑडियो ओडिगोस एप्प को लांच किया?
उत्तर – पर्यटन मंत्रालय
केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय ने राष्ट्रव्यापी पर्यटन पर्व 2019 के अवसर पर देश के 12 स्थानों के लिए ‘आडियो ओडिगोस’ एप्प लांच की। इस एप्प के द्वारा पर्यटकों को उक्त स्थान के इतिहास की जानकारी प्राप्त हो सकी है। पर्यटक अपनी इच्छानुसार ऑडियो की भाषा बदल सकते हैं।

3. भारतीय सेना ने कस्टमाइज्ड सर्विस के लिए किस बैंक के साथ MoU पर हस्ताक्षर किये हैं?
उत्तर – बैंक ऑफ़ बड़ौदा
भारतीय सेना ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा के साथ कस्टमाइज्ड सर्विस के लिए MoU पर हस्ताक्षर किये हैं। इस समझौते के तहत खाताधारकों को निशुल्क दुर्घटना बीमा, 15 से 50 लाख का निशुल्क हवाई यात्रा बीमा, शुद्ध मासिक वेतन से तीन गुणा ओवरड्राफ्ट की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसका लाभ भारतीय सेना के पेंशनर भी 70 वर्ष तक उठा सकते हैं।

4. किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की कैबिनेट ने खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए विधेयक को मंज़ूरी दी?
उत्तर – दिल्ली
दिल्ली कैबिनेट ने 3 अक्टूबर, 2019 को खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए विधेयक को मंज़ूरी दी। इस विश्वविद्यालय में हॉकी, फुटबॉल तथा क्रिकेट में ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन तथा डॉक्टरेट की डिग्री प्रदान की जायेगी। इस विश्वविद्यालय की स्थापना 90 एकड़ भूमि पर की जायेगी।

5. किस राज्य ने हाल ही में पान मसाला की कुछ एक श्रेणियों पर प्रतिबन्ध लगाया है?
उत्तर – राजस्थान
राजस्थान सरकार ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 के अंतर्गत मैग्नीशियम कार्बोनेट, निकोटीन, तम्बाकू, खानिल तेल तथा स्वादयुक्त सुपारी युक्त पान मसाले पर प्रतिबन्ध की घोषणा की है। इससे पहले महाराष्ट्र और बिहार ने भी पान मसाले पर प्रतिबन्ध लगाया है।

6. किस मंत्रालय ने ऑटोमेटेड रियल टाइम परफॉरमेंस स्मार्ट-बोर्ड लांच किया?
उत्तर – इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने हाल ही में सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों जैसे डिजिटल इंडिया, आधार, डिजिटल पेमेंट्स इत्यादि की मॉनिटरिंग के लिए ऑटोमेटेड रियल टाइम परफॉरमेंस स्मार्ट-बोर्ड लांच किया है।

7. 2019-20 के लिए आरबीआई की चौथी द्वि-मासिक मौद्रिक नीति स्टेटमेंट के मुताबिक रेपो रेट कितना है?
उत्तर – 5.15%,
आरबीआई ने रेपो रेट (अल्पकालिक उधार दर) में 25 बेसिस पॉइंट्स की कमी की है। यह निर्णय आरबीआई की चौथी द्विमासिक नीति समीक्षा के दौरान लिया गया। अब रेपो रेट 5.15% पर पहुँच गया है, यह 2010 के बाद का निम्नतम स्तर है। रिज़र्व बैंक ने जीडीपी विकास दर के अनुमान को 6.9% से कम करके 6.1% किया है।

8. विश्व अन्तरिक्ष सप्ताह 2019 की थीम क्या है?
उत्तर – चन्द्रमा : सितारों का द्वार
विश्व अन्तरिक्ष सप्ताह 2019 को 4 से 10 अक्टूबर के बीच मनाया जा रहा है, इसकी थीम ‘चन्द्रमा : सितारों का द्वार’ है। इस वर्ष चन्द्रमा पर मानव के पहले कदम की 50वीं वर्षगाँठ मनाई जा रही है।

9. विश्व पशु दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 4 अक्टूबर
प्रतिवर्ष 4 अक्टूबर को विश्व पशु दिवस मनाया जाता है, इस दिवस के द्वारा पशुओं के संरक्षण तथा मानव गतिविधियों के जीव-जन्तुओं पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जागरूकता फैलाने का कार्य किया जाता है।

10. किस बैंक ने ‘एक्सप्रेस FD’ नामक लघुकालीन ऑनलाइन फिक्स्ड डिपाजिट उत्पाद लांच किया है?
उत्तर – एक्सिस बैंक
एक्सिस बैंक ने ‘एक्सप्रेस FD’ नामक लघुकालीन ऑनलाइन फिक्स्ड डिपाजिट उत्पाद लांच किया है। इसके लिए ग्राहक ऑनलाइन मात्र तीन मिनट में FD खाता खोल सकता है। इस खाते के साथ आकर्षक ब्याज दर भी प्रदान की जायेगी। एक्सप्रेस FD खाते में ग्राहक 6 से 12 महीने की अवधि के लिए 5,000 से लेकर 90,000 रुपये का निवेश कर सकते हैं।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *