हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 9-10 अक्टूबर

1. भौतिकशास्त्र में नोबेल पुरस्कार किस क्षेत्र में खोज के लिए दिया गया?
उत्तर – ब्रम्हांड विज्ञान
द रॉयल स्वीडिश अकैडमी ऑफ़ साइंसेज ने तीन वैज्ञानिकों मिशेल मेयर (स्विट्ज़रलैंड), डिडिएर कुएलोज़ (स्विट्ज़रलैंड) और जेम्स पीबल्स (अमेरिका) को भौतिकशास्त्र में नोबेल पुरस्कार, 2019 के लिए चुना है। उन्हें भौतिक ब्रह्माण्डशास्त्र में सैद्धांतिक खोज तथा बाह्य ग्रह की खोज के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है। इस पुरस्कार के विजेता को 9,14,000 अमेरिकी डॉलर प्रदान किये जाते हैं। अमेरिकी वैज्ञानिक को इस पुरस्कार की आधी राशि प्रदान की जायेगी, जबकि शेष राशी स्विस वैज्ञानिकों को प्रदान की जायेगी।

2. हाल ही में 63वें धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस का आयोजन किस व्यक्ति की स्मृति में किया गया?
उत्तर – बी.आर. अम्बेडकर
9 अक्टूबर, 2019 को नागपुर में दीक्षाभूमि में 63वें धम्मचक्र प्रवर्तन का आयोजन किया गया। इस दिवस को बी.आर. अम्बेडकर द्वारा बौद्ध धर्म अपनाए जाने की स्मृति के रूप में मनाया जाता है।

3. भारत के पहले ई-वेस्ट क्लिनिक की स्थापना किस शहर में की जा रही है?
उत्तर – भोपाल
मध्य प्रदेश के भोपाल में भारत के पहले ई-वेस्ट क्लिनिक की स्थापना की जा रही है। इसके लिए भोपाल म्युनिसिपल कारपोरेशन तथा केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के बीच समझौता किया गया है। शुरू में यह तीन माह का पायलट प्रोजेक्ट होता है, यदि यह सफल रहता है तो इसे देश के अन्य शहरों में भी लागू किया जायेगा। इस ई-वेस्ट क्लिनिक का निर्माण ठोस कचरा प्रबंधन नियम 2016 के तहत किया जायेगा।

4. विश्व विज्ञान, धर्म तथा दर्शनशास्त्र संसद का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
उत्तर – पुणे
5वें विश्व विज्ञान, धर्म तथा दर्शनशास्त्र संसद का आयोजन पुणे में MIT वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी में 2 अक्टूबर को किया गया। इस वर्ष की थीम “विश्व शांति तथा मानव कल्याण के लिए विज्ञान, धर्म तथा दर्शनशास्त्र की भूमिका’ है।

5. नीति आयोग ने किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन के साथ मिलकर Youth Co:Lab लांच किया है?
उत्तर – UNDP
अटल इनोवेशन मिशन, नीति आयोग तथा संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने संयुक्त रूप से Youth Co:Lab लांच किया है। इसके द्वारा सामाजिक उद्यमशीलता तथा नवोन्मेष को बढ़ावा दिया जायेगा। इस प्लेटफार्म के द्वारा युवा उद्यमी व इनोवेटर सरकार, मेंटर, इनक्यूबेटर तथा निवेशकों के साथ जुड़ सकते हैं। इसके लिए 18 से 29 वर्ष के युवाओं तथा उनके स्टार्टअप्स को आमंत्रित किया जायेगा।

6. ‘150 Years of Celebrating the Mahatma the South African Legacy’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर – फ़क़ीर हसन
‘150 Years of Celebrating the Mahatma the South African Legacy’ पुस्तक को फ़क़ीर हसन नामक लेखक व पत्रकार द्वारा लिखा गया है। इस 160 पन्ने वाले पुस्तक में गांधीजी की विभिन्न गतिविधियों की स्मृति का वर्णन किया गया है।

7. यूनेस्को की गुडविल एम्बेसडर यालित्ज़ा अपारिशियो किस देश से हैं?
उत्तर – मेक्सिको
मेक्सिको की अभिनेत्री यालित्ज़ा अपारिशियो को मूल निवासियों के लिए यूनेस्को गुडविल एम्बेसडर नियुक्त किया गया है। उन्हें 2019 अकैडमी अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार के लिए मनोनीत किया गया है।

8. नोमैडिक एलीफैंट 2019 संयुक्त सैन्य अभ्यास किस राज्य में शुरू हुआ?
उत्तर – हिमाचल प्रदेश
भारत और मंगोलिया के बीच में संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू हुआ। नोमेडिक एलीफैंट 2019 का आयोजन हिमाचल प्रदेश के बकलोह में किया जा रहा है। यह एक वार्षिक द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास है, इसकी शुरुआत 2006 में हुई थी। इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य भारतीय सेना और मंगोलियाई सेना के बीच साझेदारी को बढ़ावा देना है।

9. UNEP के Asia Environmental Enforcement Award के लिए किसे चुना गया है?
उत्तर – रमेश पाण्डेय
1996 बैच के भारतीय वन सेवा अधिकारी रमेश पाण्डेय को UNEP के Asia Environmental Enforcement Award के लिए चुना गया है। उन्हें यह सम्मान वन्य अपराध को रोकने के लिए किये गये कार्य के लिए दिया जा रहा है।

10. विश्व डाक दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 9 अक्टूबर
विश्व डाक दिवस प्रतिवर्ष 9 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसे 1874 में स्विट्ज़रलैंड के बर्न में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की स्थापना की याद में मनाया जाता है। 1969 में जापान के टोक्यो में आयोजित यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन कांग्रेस में 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की गयी थी। भारतीय दल के सदस्य आनंद मोहन नरूला ने इसके लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किया था। तत्पश्चात 9 अक्टूबर को विश्व भर में डाक की महता को हाईलाइट करने के लिए विश्व डाक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Advertisement

1 Comment on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 9-10 अक्टूबर”

  1. Vikash kumar says:

    Bahut sundar current affairs hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *