हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 11 अक्टूबर, 2019
1. किस कंपनी के म्यूच्यूअल फण्ड के नाम बदलकर निप्पन इंडिया म्यूच्यूअल फण्ड (NIMF) रखा गया है?
उत्तर – रिलायंस
रिलायंस म्यूच्यूअल फण्ड का नाम बदलकर निप्पन इंडिया म्यूच्यूअल फण्ड (NIMF) रखा गया है। जापान की निप्पन लाइफ इंश्योरंस ने रिलायंस निप्पन लाइफ एसेट मैनेजमेंट की 75% हिस्सेदारी के अधिग्रहण के बाद यह नाम परिवर्तन किया है। निप्पन लाइफ जापान की सबसे बड़े जीवन बीमा कंपनी है। यह 700 अरब डॉलर से अधिक की परिसंपत्ति का प्रबंधन करती है।
2. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 20 वर्ष पूरे करने वाली पहली महिला क्रिकेटर कौन हैं?
उत्तर – मिताली राज
भारतीय क्रिकेटर मिताली राज अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 20 वर्ष पूरे करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गयी हैं। मिताली राज ने अपने एकदिवसीय करियर की शुरुआत 26 जून, 1999 को आयरलैंड के विरुद्ध की थी। उन्होंने अब तक सर्वाधिक 204 एकदिवसीय मैच खेले हैं।
3. विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की थीम किया है?
उत्तर – मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन तथा आत्महत्या रोकथाम
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन विश्व मानसिक स्वास्थ्य संघ द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग किया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य विश्व भर में मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाना है। इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ अंतर्राष्ट्रीय आत्महत्या रोकथाम संघ तथा United for Global Mental Health मिलकर कार्य कर रहे हैं।
4. रसायन शास्त्र में नोबल पुरस्कार 2019 किस क्षेत्र में खोज के लिए दिया गया है?
उत्तर –लिथियम-आयन बैटरी
हाल ही में रसायन शास्त्र में नोबल पुरस्कार 2019 की घोषणा की गयी। इस वर्ष जॉन बी. गुडएनफ, एम. स्टैनले विटिंगहम और अकीरा योशिनो को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है। जॉन बी. गुडएनफ अमेरिका के ऑस्टिन में यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्सास में कार्यरत हैं। एम. स्टैनले विटिंगहम यूनिवर्सिटी ऑफ़ बिंगहेम्टन तथा अकीरा योशिनो मेजी यूनिवर्सिटी में कार्य करते है।
5. औषधि/फिजियोलॉजी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार किस क्षेत्र में खोज के लिए दिया गया है?
उत्तर – कोशिकीय श्वसन
इस बार तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से औषधि/फिजियोलॉजी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है, यह विजेता वैज्ञानिक हैं विलियम जी. केलिन, पीटर जे. रैटक्लिफ तथा ग्रेग एल. सेमेंज़ा। विलियम जी. केलिन तथा ग्रेग एल. सेमेंज़ा अमेरिकी हैं, जबकि पीटर जे. रैटक्लिफ ब्रिटिश वैज्ञानिक हैं। इन तीनों वैज्ञानिकों को कोशिका पर किये गये खोज कार्य के लिए यह पुरस्कार दिया जा रहा है। इस खोज से यह ज्ञात होता है कि कोशिकाएं किस प्रकार अनुभव करती हैं तथा ऑक्सीजन की उपलब्धता के मुताबिक रूपांतरित होती हैं।
6. विश्व प्रतिस्पर्धा सूचकांक 2019 में भारत का रैंक कौन सा है?
उत्तर – 68
हाल ही में विश्व आर्थिक फोरम द्वारा विश्व सूचकांक 2019 जारी किया गया। इस सूचकांक में 103 सूचकों के आधार पर141 देशों का मूल्यांकन किया गया है। इस वर्ष भारत की रैंकिंग में 10 स्थानों की गिरावट आई है।
7. “स्पिरिट ऑफ़ केरल’ नामक शार्ट फिल्म के निर्देशक कौन हैं?
उत्तर – अरुण जोसेफ
“स्पिरिट ऑफ़ केरल’ नामक शार्ट फिल्म के निर्देशक अरुण जोसेफ हैं। इस फिल्म को हाल ही में माय रोड रील फिल्म प्रतिस्पर्ध में पीपल्स चॉइस अवार्ड मिला।
8. निर्मला शेरोन किस खेल से सम्बंधित हैं?
उत्तर – स्प्रिंट
भारतीय स्प्रिंटर निर्मला शेरोन को डोपिंग के कारण चार वर्ष के लिए प्रतिबंधित किया गया, 2017 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर तथा 4×400 रीले जीते गये दो स्वर्ण पदकों से उन्हें वंचित कर दिया गया है।
9. वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रथम सरकार समर्थित डे केयर रीक्रिएशन सेंटर का उद्घाटन किस शहर में किया गया है?
उत्तर – लेह
लेह में वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रथम सरकार समर्थित डे केयर रीक्रिएशन सेंटर का उद्घाटन सर्वोच्च न्यायालय के न्यायधीश एस. अब्दुल नजीर द्वारा किया गया। इस केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मनोरंजन, मेडिकल सेवा तथा कानूनी सहायता की सुविधा उपलब्ध होगी।
10. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने किस संस्थान के साथ ई-दन्त सेवा लांच की है?
उत्तर – एम्स
केन्द्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने 7 अक्टूबर, 2019 को ई-दन्त सेवा लांच की। यह पहल राष्ट्रीय मौखिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत शुरू की गयी है। इस पहल का उद्देश्य लोगों को मौखिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूक करना है।
Nice sir !and thank you so much !
Very good
Very helpful…
Very good