हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 12 अक्टूबर, 2019
1. प्रथम हिंदी विज्ञान लेखक सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
उत्तर – लखनऊ
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में प्रथम हिंदी विज्ञान लेखक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन की शुरुआत 11 अक्टूबर को हुई है। इसका उद्देश्य वैज्ञानिक शोध के बारे में हिंदी लेखन को बढ़ावा देना है।
2. ओल्गा तोकार्कजुक को 2018 के लिए साहित्य में नोबेल पुरस्कार दिया गया, वे किस देश से हैं?
उत्तर – पोलैंड
पोलैंड की लेखिका ओल्गा तोकार्कजुक ने साहित्य के क्षेत्र में वर्ष 2018 के लिए नोबेल पुरस्कार जीता। ओल्गा तोकार्कजुक पोलैंड की एक लेखिका, एक्टिविस्ट तथा बुद्धिजीवी हैं। उन्होंने वॉरसॉ विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उन्होंने कई कविताओं तथा उपन्यासों की रचना की है।
3. ‘ए सॉरो बियॉन्ड ड्रीम्स’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर – पीटर हेन्डके
2019 के लिए साहित्य में नोबेल पुरस्कार ऑस्ट्रिया के लेखक पीटर हेन्डके ने जीता।पीटर हेन्डके एक ऑस्ट्रियन नाटककार, अनुवादक तथा उपन्यासकार हैं। उन्होंने इंटरनेशनल इब्सेन अवार्ड, मूलहैमेर ड्रेमेटिकरप्रेस, फ्राज़ काफ्का पुरस्कार समेत कई अवार्ड जीते हैं।
4. ‘सुमन’ पहल को किस उद्देश्य के लिए लांच किया गया है?
उत्तर – गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुरक्षा
केन्द्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने हाल ही में सुमन योजना (सुरक्षित मातृत्व आश्वासन योजना) को लांच किया। इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को निशुल्क दवाएं प्रदान की जायेगी। इसका उद्देश्य देश में मातृत्व मृत्यु दर तथा शिशु मृत्यु दर को कम करना है।
5. हाल ही में कादरी गोपीनाथ का निधन हुआ, वे किस वाद्य यन्त्र के वादक थे?
उत्तर – सैक्सोफोन
कादरी गोपीनाथ एक प्रसिद्ध सैक्सोफोन वादक थे। उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उनका निधन 11 अक्टूबर, 2019 को मंगलूरू में हुआ। उन्होंने सैक्सोफोन में कर्नाटक राग बजाने के लिए जाना जाता है।
6. प्रथम इंडिया इंटरनेशनल कोआपरेटिव ट्रेड फेयर का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
उत्तर – नई दिल्ली
प्रथम इंडिया इंटरनेशनल कोआपरेटिव ट्रेड फेयर का आयोजन नई दिल्ली के प्रगति मैदान में किया जा रहा है, इसका आरम्भ 11 अक्टूबर, 2019 को हुआ। यह व्यापारिक मेला तीन दिन तक चलेगा। इस मेले में 36 देशों के संगठन हिस्सा ले रहे हैं। इसमें प्रदर्शनी, बैठक, सम्मेलनों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
7. किस अन्तरिक्ष एजेंसी ने ‘आइकॉन’ नामक उपग्रह लांच किया है?
उत्तर – नासा
नासा ने वायु तथा अन्तरिक्ष की मिलाप सीमा के अध्ययन के लिए ‘आइकॉन’ नामक उपग्रह लांच किया है। यह उपग्रह रेफ्रीजिरेटर के आकार का है, यह उपग्रह आयनमंडल में वायु की विभिन्न क्रियाओं का अध्ययन करेगा।
8. हाल ही मछुआरों को सैटेलाइट बेस्ड एडवाइजरी सर्विस प्रदान करने के लिए कौन सी डिवाइस लांच की गयी है?
उत्तर – जैमिनी
भारत सरकार ने जैमिनी नामक डिवाइस लांच की है, इसके द्वारा आपदा चेतावनी की जानकारी मिलेगी। इस डिवाइस को विशेष रूप से मछुआरों के लिए बनाया गया है, इसके द्वारा मछुआरों को तट से 10-12 किलोमीटर दूर होने पर किसी आपदा की जानकारी दी जा सकती है। जैमिनी डिवाइस का पूरा नाम Gagan Enabled Mariner’s Instrument for Navigation and Information (GEMINI) है। इस डिवाइस के द्वारा आपातकालीन स्थिति, आपदा चेतावनी, संभावित फिशिंग जोन इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
9. किस मंत्रालय ने प्रधानमंत्री इनोवेटिव लर्निंग प्रोग्राम लांच किया है?
उत्तर – केन्द्रीय मानव संसाधन व विकास मंत्रालय
केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक इसरो से ध्रुव, प्रधानमंत्री इनोवेटिव लर्निंग प्रोग्राम (PMLIP) को लांच करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को उनकी पूर्ण क्षमता का उपयोग करने के लिए प्रेरित करना है तथा समाज में उनका योगदान सुनिश्चित करना है।
10. किस केन्द्रीय मंत्रालय ने ‘गंगा आमंत्रण अभियान’ लांच किया है?
उत्तर – केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय
केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने हाल ही में गंगा आमंत्रण अभियान’ लांच किया है। यह ओपन वाटर राफ्टिंग तथा कायाकिंग अभियान है। यह देवप्रयाग से शुरू होगा तथा गंगा सागर में समाप्त होगा। इस दौरान 2500 किलोमीटर की दूरी कवर की जायेगी। इसके द्वारा नदी पुनर्जीवन तथा जल संरक्षण का सन्देश दिया जायेगा।
thank you for this knowledge
This is halpe full
Thanky you sir
Thanks
Thank you sir
Ok this is helpful for our…
Thank you so much sir.. your work is very wornderful
Thanks a lot for helping by disseminating knowledge.
Thanks
Thank you so much
very helpful sir