हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 13-14 अक्टूबर, 2019
1. इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद को 2019 के लिए नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया, उन्होंने किस देश के साथ इथियोपिया के 20-वर्षीय युद्ध को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई?
उत्तर – इरीट्रिया
इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद ने 2019 नोबेल शांति पुरस्कार जीता। उन्हें यह सम्मान इरीट्रिया के साथ शांति बहाली के लिए किये गये प्रयास के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। हाल ही में दो दशक बाद इरीट्रिया ने इथियोपिया में पुनः अपना दूतावास खोला गया था। इस अवसर पर इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबीय अहमद और इरीट्रिया के राष्ट्रपति इसीस इफ्वेर्की ने आदिस अबाबा में दूतावास को शुरू किया था।
पहले इरीट्रिया, इथियोपिया का ही एक प्रांत था। वर्ष 1993 में लम्बे संघर्ष के बाद इरीट्रिया, इथियोपिया से अलग हुआ था। इसके बाद वर्ष 1998 में दोनों देशों के बीच एक युद्ध लड़ा गया, इस युद्ध में 80,000 से अधिक लोगों की मौत हुई। युद्ध के दो वर्ष पश्चात् शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गए, परन्तु बाद में इथियोपिया ने इस समझौते का पालन करने से इनकार कर दिया। इरीट्रिया की स्वतंत्रता के बाद से ही दोनों देशों के बीच सम्बन्ध काफी तनावपूर्ण रहे हैं।
2. हाल ही में सुर्खियों में रही पंजियो भूजिया किसकी प्रजाति है?
उत्तर – मछली
Kerala University of Fisheries and Ocean Studies (KUFOS) के शोध दल ने कोज़िकोड़े में ‘पंजियो भूजिया’ नामक मछली की प्रजाति की खोज की। यह मछली की लम्बाई लगभग 3 सेंटीमीटर हैं, इसका रंग गुलाबी-लाल होता है।
3. किस केन्द्रीय मंत्रालय द्वारा 2019 सरस आजीविका मेले का आयोजन किया जा रहा है?
उत्तर – ग्रामीण विकास मंत्रालय
सरस आजीविका मेला दीनदयाल अन्त्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत एक पहल है। इस पहल का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों को एक प्लेटफार्म पर लाना है। इसके द्वारा वे महिलाओं अपने उत्पादों को बेच सकती हैं। इससे महिलाओं को शहरी क्षेत्रों के ग्राहकों की मांग को समझने में सहायता मिलेगी।
4. ‘धर्मं गार्डियन’ अभ्यास का आयोजन भारत द्वारा किस देश के साथ किया जायेगा?
उत्तर – जापान
भारत और जापान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्मं गार्डियन 2019’ का आयोजन 19 अक्टूबर से 2 नवम्बर, 2019 के बीच किया जायेगा। इस दो सप्ताह के अभ्यास के दौरान दोनों देशों की सेनाओं के बीच इंटरओपेराबिलिटी पर बल दिया जायेगा। इस अभ्यास में जंगल तथा शहरी परिवेश में आतंकवाद विरोधी प्लाटून स्तरीय संयुक्त सैन्य अभ्यास किया जायेगा।
5. ‘हाउ टू अवॉयड ए क्लाइमेट डिजास्टर’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर – बिल गेट्स
माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने ‘हाउ टू अवॉयड ए क्लाइमेट डिजास्टर’ पुस्तक लिखी है। इस पुस्तक में बिल गेट्स में जलवायु परिवर्तन के प्रति चिंता व्यक्त की हैं तथा इसे रोकने के लिए ज़रूर उपाय करने पर बल दिया है। यह पुस्तक 24 जून, 2020 के बाद बाज़ार में उपलब्ध होगी।
6. वर्ष 2018 के लिए इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय एकीकरण पुरस्कार किसे प्रदान किया गया?
उत्तर – चंडी प्रसाद भट्ट
जाने-माने पर्यावरणविद तथा सामाजिक कार्यकर्ता चंडी प्रसाद भट्ट को वर्ष 2018 के लिए इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय एकीकरण पुरस्कार प्रदान किया गया है। उन्हें यह सम्मान देश की राष्ट्रीय अखंडता बनाये रखने के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस पुरस्कार के विजेता को 10 लाख रुपये इनामस्वरुप दिए जाते हैं। चंडी प्रसाद भट्ट उत्तराखंड के निवासी हैं, वे चिपको आन्दोलन से भी जुड़े हुए रहे हैं।
7. 2019 इंडियन स्पोर्ट्स हॉनर्स में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड किसे दिया गया?
उत्तर – मिल्खा सिंह
92 वर्षीय मिल्खा सिंह को 2019 इंडियन स्पोर्ट्स हॉनर्स में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। मिल्खा सिंह को ‘फ्लाइंग सिख’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने 1960 के रोम ओलिंपिक खेलों में 400 मीटर की दौड़ में चौथा स्थान प्राप्त किया था। भारत की स्टार महिला बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना को टीम केटेगरी में ‘स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर’ का खिताब दिया गया। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को ‘टीम ऑफ़ द ईयर’ का खिताब दिया गया। इंडियन स्पोर्ट्स हॉनर्स RP-SG ग्रुप के चेयरमैन संजीव गोएंका की पहल है।
8. किस भारतीय को कोमोरोस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया?
उत्तर – एम. वेंकैया नायडू
भारत के उप-राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को कोमोरोस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया। कोरोमोस एक पूर्व अफ्रीकी द्वीपीय देश है। एम. वेंकैया नायडू को कोमोरोस की राजधानी मोरोनी में कोमोरोस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान The Order of the Green Crescent से सम्मानित किया गया। भारत और कोमोरोस ने रक्षा, स्वास्थ्य तथा संस्कृति के क्षेत्र में कुल 6 समझौतों पर हस्ताक्षर किये हैं।
9. मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत किस राज्य ने नव-वधुओं के ससुराल में शौचालय होने पर 51,000 रुपये की राशि की घोषणा की है?
उत्तर – मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में आर्थिक रूप से कमज़ोर समुदाय के नव-वधुओं को ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना’ के तहत 51,000 रुपये प्रदान करना होगा, यह राशी प्राप्त करने के लिए नव-वधुओं को अपने ससुराल में शौचालय की उपलब्धता का प्रमाण विवाह से पहले देना होगा। इसके लिए दूल्हे को अपने घर के शौचालय के बाहर खड़े होकर सेल्फी लेनी होगी। इस पहल का उद्देश्य राज्य के सभी घरों में शौचालय का निर्माण सुनिश्चित करना है।
10. किस राज्य सरकार ने लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए कन्याश्री विश्वविद्यालय की स्थापना करने का निर्णय लिया है?
उत्तर – पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल सरकार ने लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए राज्य में कन्याश्री विश्वविद्यालय की स्थापना करने का निर्णय लिया है। यह विश्वविद्यालय केवल महिलाओं/लड़कियों के लिए होगा। वर्ष 2013 में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में लड़कियों की स्थिति में सुधार करने के लिए कन्याश्री योजना की शुरुआत की थी। कन्याश्री योजना के तहत आर्थिक रूप से कमज़ोर लड़कियों के परिवारों को धनराशी दी जाती थी, इसका उद्देश कम उम्र में लड़कियों के विवाह को होने से रोकना था।
Better for study
Thanks
Thanks
Best for revise current affairs
very nice sir keep it up