हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 15 अक्टूबर, 2019

1. 10वें राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन किस राज्य में किया जा रहा है?
उत्तर – मध्य प्रदेश
संस्कृति मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन मध्य प्रदेश के जबलपुर में किया जा रहा है, इसका शुभारम्भ 14 अक्टूबर, 2019 को हुआ। यह ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का हिस्सा है, इसका आयोजन 14 से 21 अक्टूबर, 2019 के बीच किया जा रहा है।

2. किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने हाल ही में ‘South Asia Economic Focus, Making (De) Centralization Work’ नामक रिपोर्ट जारी की?
उत्तर – विश्व बैंक
विश्व बैंक ने हाल ही में में ‘South Asia Economic Focus, Making (De) Centralization Work’ नामक रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश भूटान के बाद दक्षिण एशिया में दूसरी सबसे तेज़ गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन गयी है। इस रिपोर्ट में बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था की रफ़्तार 7% रहने का अनुमान लगाया गया है।

3. सिमोन बाइल्स किस खेल के साथ जुड़ी हुई हैं?
उत्तर – जिमनास्टिक्स
अमेरिकी आर्टिस्टिक जिमनास्ट सिमोन बाइल्स ने हाल ही में विश्व चैंपियनशिप में सर्वाधिक पदक जीतने का रिकॉर्ड बनाया। अब विश्व चैंपियनशिप में सिमोन बाइल्स के कुल पदकों की संख्या 25 हो गयी है।

4. अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 2019 की थीम क्या है?
उत्तर – GirlForce: Unscripted and Unstoppable
11 अक्टूबर को विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों के बारे में जागरूकता फैलाना है तथा उन्हें शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य सुविधा, कानूनी अधिकार तथा भेदभाव से संरक्षण उपलब्ध करवाना है।

5. वज्र प्रहार 2019 अभ्यास का आयोजन भारत द्वारा किस देश के साथ मिलकर किया जा रहा है?
उत्तर – अमेरिका
भारत और अमेरिका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास “वज्र प्रहार” हाल ही में अमेरिका के सीएटल में शुरू हुआ। इसका आयोजन दोनों देशों के विशेष बलों के बीच किया जा रहा है, इसका उद्देश्य दोनों देशों के विशेष बलों के बीच आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन के लिए अभ्यास करना है। इस अभ्यास का समापन 28 अक्टूबर, 2019 को होगा।

6. ब्राज़ील में आयोजित ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया?
उत्तर – प्रह्लाद सिंह पटेल
ब्राज़ील में ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक का आयोजन करितिबा में किया गया, इस बैठक में में भारत का प्रतिनिधित्व राज्य संस्कृति व पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने किया।

7. राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान 2018-19 किसे प्रदान किया गया?
उत्तर – प्रियदर्शन
प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक तथा प्रोड्यूसर प्रियदर्शन को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान 2018-19 से सम्मानित किया गया। वर्ष 2017-18 के लिए राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अभिनेत्री वहीदा रहमान को दिया गया।

8. ‘द डॉन’ किस देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार है?
उत्तर – ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया ने टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी को वार्षिक स्पोर्ट्स ऑस्ट्रेलिया हॉल ऑफ़ फेम में ‘द डॉन’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

9. आपदा निम्नीकरण दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 13 अक्टूबर
13 अक्टूबर को प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय आपदा निम्नीकरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विश्व में आपदा निम्नीकरण तथा जोखिम के प्रति जागरूकता फैलाना है। इस दिन नागरिकों तथा सरकार को आपदा के लिए मज़बूत व सुरक्षित समुदाय व राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया जाता है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय आपदा निम्नीकरण दिवस की थीम “Reduce disaster damage to critical infrastructure and disruption of basic services” है।

10. ‘बिनीसुतोय’ को अंतर्राष्ट्रीय केरल फिल्म फेस्टिवल के लिए चुना गया है, यह किस क्षेत्रीय सिनेमा से सम्बंधित है?
उत्तर – बंगाली
बंगाली फिल्म ‘बिनीसुतोय’ को अंतर्राष्ट्रीय केरल फिल्म फेस्टिवल के लिए चुना गया है। अंतर्राष्ट्रीय केरल फिल्म फेस्टिवल में ‘इंडियन सिनेमा नाउ’ सेक्शन में 6 अन्य फ़िल्में इस प्रकार हैं : आनंदी गोपाल (मराठी), अक्सोन (हिंदी/अंग्रेजी), माई घाट : क्राइम नंबर 103/2005 (मराठी), हेल्लारो (गुजराती), मार्किट/ल्युदह (खासी) तथा द फ्यूनरल/राम प्रसाद की तेहरवीं (हिंदी) ।

Advertisement

4 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 15 अक्टूबर, 2019”

  1. Dhanraj Meena says:

    Thanx sir !

  2. Thanks Gk today.. says:

    Thanks today

  3. Rajesh kumar says:

    Thank sir

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *