हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 22 अक्टूबर, 2019

1. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा चेवांग रिनचेन सेतु किस शहर में स्थित है?
उत्तर – लद्दाख
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख में कर्नल चेवांग रिनचेन सेतु का उद्घाटन किया। इस पुल का नाम कर्नल चेवांग रिनचेन के नाम पर रखा गया है, कर्नल रिनचेन लद्दाख से भारतीय सेना के अफसर थे। उन्हें 1952 में महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था। इस पुल का निर्माण लद्दाख क्षेत्र में 14,650 फीट की ऊंचाई पर किया गया है। इस पुल का निर्माण सामरिक रूप से महत्वपूर्ण दुरबुक श्योक दौलत बेग ओल्डी सड़क पर किया गया है। यह चीन के साथ लगने वाली लाइन ऑफ़ एक्चुअल कण्ट्रोल से 45 किलोमीटर पूर्व में स्थित है

2. इंडोनेशिया के नए राष्ट्रपति कौन बने?
उत्तर – जोको विदोदो
जोको विदोदो को पुनः इंडोनेशिया का राष्ट्रपति चुना गया है। उन्होंने हाल ही में राजधानी जकार्ता में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली। जोको विदोदो इन्डोनेशियाई राजनेता हैं, उनका जन्म 21 जून, 1961 को हुआ था। वे इंडोनेशिया के सातवें तथा मौजूदा राष्ट्रपति हैं। वे PDI-P पार्टी से जुड़े हुए हैं। वे 2005 से 2012 तक सुरकर्ता के मेयर रहे। इसके बाद वे 2012 से 2014 तक जकार्ता के गवर्नर रहे।

3. किस भारतीय साइकिलिस्ट ने 2019 ने एशियाई ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप में पुरुषों के जूनियर किरीन इवेंट में स्वर्ण पदक जीता?
उत्तर – रोनाल्डो सिंह
भारत के रोनाल्डो सिंह ने 2019 ने एशियाई ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप में पुरुषों के जूनियर किरीन इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। इस प्रतियोगिता का आयोजन दक्षिण कोरिया के इंचियोन में किया जा रहा है। रोनाल्डो सिंह के अलावा जेम्स सिंह ने भी इसी इवेंट में कांस्य पदक जीता।

4. किस राज्य सरकार ने 9वीं तथा 10वीं कक्षा के लिए सभी सरकारी स्कूलों में NCERT पाठ्यक्रम को अपनाने का निर्णय लिया है?

उत्तर – मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश सरकार ने 9वीं तथा 10वीं कक्षा के लिए सभी सरकारी स्कूलों में NCERT पाठ्यक्रम को अपनाने का निर्णय लिया है।राज्य के शिक्षा मंत्री ने कहा है कि प्रत्येक तीन माह में एक बार अभिभावक तथा अध्यापकों की बैठक का आयोजन किया जायेगा, इसका उद्देश्य राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को बेहतर करना है।
5. हाल ही में के.बी. सिदैया का निधन हुआ, वे किस क्षेत्र से जुड़े हुए थे?
उत्तर – काव्य
सामाजिक-राजनीतिक दर्शनशास्त्री व लेखक के.बी. सिदैया का निधन बंगलुरु में हुआ। वे दलित संघर्ष समिति के संस्थापक सदस्य थे।

6. भारतीय बैंक संघ के अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर – रजनीश कुमार
एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार को भारतीय बैंक संघ का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने सुनील मेहता का स्थान लिया है, वे पंजाब नेशनल बैंक के एमडी और सीईओ हैं।

7. प्रो कबड्डी लीग 2019 का खिताब किसने जीता?
उत्तर – बंगाल वारियर्स
बंगाल वारियर्स ने प्रो कबड्डी लीग 2019 का खिताब अपने नाम कर लिया है। बंगाल वारियर्स ने फाइनल में दिल्ली दबंग को 39-34 से पराजित किया। यह बंगाल का पहला खिताब है।

8. ‘ब्रिजिटल नेशन’ पुस्तक के लेखक एन. चंद्रशेखरन किस कंपनी के चेयरमैन हैं?
उत्तर – टाटा संस
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में एन. चंद्रशेकरन तथा रूपा पुरुषोत्तम द्वारा लिखित पुस्तक ‘ब्रिजिटल नेशन’ का विमोचन किया। एन. चंद्रशेकरण टाटा संस के चेयरमैन हैं।

9. गुटनिरपेक्ष आन्दोलन के 18वें शिखर सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया जायेगा?
उत्तर – बाकू
गुट निरपेक्ष आन्दोलन (NAM) शिखर सम्मेलन 2019 का आयोजन अज़रबैजान के बाकू में किया जायेगा। इस शिखर सम्मेलन का आयोजन 25-26 अक्टूबर, 2019 के दौरान किया जायेगा। 18वें NAM शिखर सम्मेलन से पहले मंत्रीस्तरीय बैठकें तथा वरिष्ठ अधिकारियों की बैठकें आयोजित की जायेंगी।

10. एकुवेरिन 2019 युद्ध अभ्यास का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – पुणे
भारतीय सेना तथा मालदीव नेशनल डिफेन्स फ़ोर्स के बीच महाराष्ट्र के पुणे में 7 से 20 अक्टूबर, 2019 के दौरान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘एकुवेरिन 2019’ का आयोजन किया गया। इस वर्ष एकुवेरिन संयुक्त अभ्यास के 10वें अभ्यास का आयोजन किया गया।

Advertisement

3 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 22 अक्टूबर, 2019”

  1. Namish Ahamad says:

    Thanks

  2. SUNIL KUMAR VISHWAKARMA says:

    thanks a lot

  3. Dinesh chaudhary says:

    Really sir bahut badia questions and answer deto ho
    Thanks sir

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *