हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 7 नवम्बर, 2019

1. 6वें G20 पार्लियामेंट्री स्पीकर्स समिट में भारतीय संसदीय दल का नेतृत्व किसने किया?
उत्तर – ओम बिरला
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने 6वें G20 पार्लियामेंट्री स्पीकर्स समिट में भारतीय संसदीय दल का नेतृत्व किया। इस शिखर सम्मेलन का आयोजन जापान के टोक्यो में किया गया। इस सम्मेलन का उद्देश्य वैश्विक मामलों में कानून निर्माताओं की भूमिका को मज़बूत बनाना है।

2. किस शहर के छात्रों ने सबसे बड़े एस्ट्रोफिजिक्स असेम्बल में हिस्सा लेकर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया?
उत्तर – कलकत्ता
कलकत्ता में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान उत्सव के दौरान 1598 छात्रों ने स्पेक्ट्रोस्कोप को असेम्बल किया। वैज्ञानिकों द्वारा स्पेक्ट्रोस्कोप का इस्तेमाल आकाशीय पिंडों के तापमान तथा रासायनिक संरचना का पता लगाने के लिए किया जाता है।

3. DRDO इग्नाइटर काम्प्लेक्स की स्थापना किस DRDO प्रयोगशाला में की गयी है?
उत्तर – हाई एनर्जी मैटेरियल्स रिसर्च लेबोरेटरी (HERML)
DRDO इग्नाइटर काम्प्लेक्स की स्थापना महाराष्ट्र के पुणे में हाई एनर्जी मैटेरियल्स रिसर्च लेबोरेटरी (HERML) में की गयी है। इस प्रयोगशाला में DRDO की विभिन्न परियोजनाओं के लिए इग्निशन सिस्टम तैयार किये जाते हैं। हाई एनर्जी मैटेरियल्स रिसर्च लेबोरेटरी (HERML) में अग्नि, पृथ्वी, आकाश, नाग, पिनाका तथा LRSAM मिसाइल इत्यादि के लिए इग्निशन सिस्टम तैयार किये गये हैं।

4. किस मंत्रालय ने वेस्टलैंड एटलस 2019 का पांचवां संस्करण जारी किया?
उत्तर – ग्रामीण विकास मंत्रालय
वेस्टलैंड के उत्पादक उपयोग के लिए केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने हाल ही में ‘वेस्टलैंड एटलस-2019’ का पांचवां संस्करण जारी किया। इसके लिए मैपिंग का कार्य नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर द्वारा ‘इंडियन रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट’ डाटा से किया गया।

5. मिस एशिया ग्लोबल टाइटल 2019 जीतने वाली सारा डैमजानोविच किस देश से हैं?
उत्तर – सर्बिया
सर्बिया की सारा डैमजानोविच ने केरल के कोच्ची में मिस एशिया ग्लोबल टाइटल 2019 जीता। इस स्पर्धा में भारत की समीक्षा सिंह ने ‘मिस ब्यूटीफुल फेस’ का सब-टाइटल जीता। मिस एशिया ग्लोबल टाइटल 2020 का आयोजन मलेशिया में किया जायेगा।

6. केन्द्रीय कौशल विकास तथा उद्यमशीलता मंत्रालय ने किस कंपनी के साथ मिलकर ‘स्किल्स बिल्ड’ प्लेटफार्म लांच किया?
उत्तर – IBM
केन्द्रीय कौशल विकास तथा उद्यमशीलता मंत्रालय ने IBM के साथ मिलकर ‘स्किल्स बिल्ड’ प्लेटफार्म लांच किया। इसमें कोडडोर, कोओरपाकैडमी तथा स्किलसॉफ्ट पार्टनर्स हैं। इस पहल के तहत जॉब-रेडी कार्यबल को तैयार किया जायेगा।

7. अंतर्राष्ट्रीय मृदा तथा जलवायु के लिए जल संसाधन प्रबंधन सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
उत्तर – नई दिल्ली
अंतर्राष्ट्रीय मृदा तथा जलवायु के लिए जल संसाधन प्रबंधन सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 6 नवम्बर, 2019 को हुई। इस पांच दिवसीय इवेंट में मृदा तथा जल संरक्षण के मुद्दों पर चर्चा की जायेगी।

8. CARAT-2019 का आयोजन किन दो देशों के बीच किया जा रहा है?
उत्तर – अमेरिका और बांग्लादेश
अमेरिका और बांग्लादेश के बीच Cooperation Afloat Readiness and Training (CARAT) – 2019 नामक नौसैनिक अभ्यास का आयोजन बांग्लादेश के चटगाँव में किया जा रहा है। यह बांग्लादेश और अमेरिका की नौसेनाओं के बीच आयोजित किया जाने वाले वार्षिक अभ्यास है। पहली बार इस अभ्यास का आयोजन वर्ष 2011 में किया गया था।

9. विश्व सुनामी जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 5 नवम्बर
5 नवम्बर को प्रतिवर्ष विश्व सुनामी जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसका उद्देश्य विश्व भर में सुनामी के बारे में जागरूकता फैलाना है। यह विश्व सुनामी जागरूकता दिवस का तीसरा संस्करण है, इस दिवस की स्थापना 2015 में की गयी थी। इसके द्वारा विश्व भर में सुनामी के खतरे के बारे में जागरूकता फैलाना है। इस दिवस पर सुनामी की पूर्व चेतावनी प्रणाली के महत्व पर बल दिया जाता है।

10. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा ‘दनाकिल डिप्रेशन’ किस देश से सम्बंधित है?
उत्तर – इथियोपिया
दनाकिल डिप्रेशन विश्व के सबसे गर्म तथा निम्नतम स्थानों में से एक है। हाल ही में ‘नेचर इकोलॉजी एंड इवोल्यूशन’ में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार दनाकिल में सक्रिय तथा प्राकृतिक जीवन संभव नहीं है। यहाँ पर मैग्नीशियम, निम्न pH तथा नमक की अधिक उपस्थिति है।

Advertisement

1 Comment on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 7 नवम्बर, 2019”

  1. DR. S.B.MISHRA says:

    VERY NICE AND USEFUL FOR ALL

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *