हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 6 दिसम्बर, 2019

1. 2019 नाटो शिखर सम्मेलन का आयोजन किस यूरोपीय शहर में किया गया?
उत्तर – लन्दन
यूनाइटेड किंगडम में नाटो शिखर सम्मेलन का आयोजन 3-4 दिसम्बर के दौरान किया जायेगा। इस शिखर सम्मेलन का आयोजन यूनाइटेड किंगडम में किया गया। नाटो की स्थापना 1949 में की गयी थी।
2. स्विट्ज़रलैंड में किस प्रथम जीवित व्यक्ति के सम्मान में सिक्के जारी किये गये हैं?
उत्तर – रॉजर फेडरेर
महान टेनिस खिलाड़ी रॉजर फेडरेर के सम्मान में स्विट्ज़रलैंड में सिक्के जारी किये गये हैं, इसके साथ ही वे ऐसे प्रथम व्यक्ति बन गये हैं जिनके सम्मान में इस प्रकार के सिक्के जारी किये गये हैं। फेडरेर के सम्मान में 20 फ्रैंक का चांदी का सिक्का जारी किया गया है।
3. हाल ही में बॉब विलिस का निधन हुआ, वे किस क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान थे?
उत्तर – इंग्लैंड
बॉब विलिस इंग्लैंड की क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान तथा तेज़ गेंदबाज़ थे। उनका निधन 4 दिसम्बर, 2019 को हुआ। उन्होंने अपने 90 टेस्ट मैचों में 325 विकेट लिए हैं। उन्होंने 18 टेस्ट तथा 29 एकदिवसीय मैचों में इंग्लैंड की कप्तानी की।
4. भारत और चीन के बीच हैण्ड इन हैण्ड अभ्यास का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
उत्तर – उमरोई (मेघालय)
भारत और चीन के बीच 7 दिसम्बर, 2019 को “हैण्ड इन हैण्ड” युद्ध अभ्यास की शुरुआत हुई। यह युद्ध अभ्यास 7 से 20 दिसम्बर के बीच आयोजित किया जायेगा। इसका आयोजन शिलोंग के निकट उमरोई में किया जायेगा।
5. सीवरेज सेक्टर में भारत के प्रथम HAM प्रोजेक्ट का उद्घाटन किस शहर में किया गया?
उत्तर – हरिद्वार
उत्तराखंड के हरिद्वार में सीवरेज सेक्टर में भारत के प्रथम HAM प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया गया। इस प्लांट का निर्माण हाइब्रिड एन्युटी (HAM) बेस्ड पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर किया गया है।
6. चौथे इंडिया वाटर इम्पैक्ट समिट 2019 का आयोजन किस IIT द्वारा किया गया?
उत्तर – IIT कानपूर
IIT कानपूर के नेतृत्व में जल शक्ति मंत्रालय तथा गंगा नदी बेसिन प्रबंधन केंद्र द्वारा चौथे इंडिया वाटर इम्पैक्ट समिट 2019 का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।
7. भारत में प्रथम पशु किसान क्रेडिट कार्ड किस राज्ये में जारी किये गये?
उत्तर – हरियाणा
हरियाणा के भिवानी में पशु किसान क्रेडिट कार्ड जारी किये गये। इस योजना के तहत बैंक गाय के लिए 40,783 रुपये तथा भैंस के लिए 60,249 रुपये प्रदान करते हैं। भेड़ और बकरियों के लिए यह राशि 4063 रुपये है। हरियाणा सरकार ने मार्च 2021 तक 10 लाख पशु किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने का लक्ष्य रखा है।
8. भारत का प्रथम ‘ईट राईट स्टेशन’ किस रेलवे स्टेशन को प्रमाणित किया गया है?
उत्तर – मुंबई सेंट्रल टर्मिनस
मुंबई सेंट्रल टर्मिनस को भारत का प्रथम ‘ईट राईट स्टेशन’ रेलवे स्टेशन को प्रमाणित किया गया है। यह प्रमाणीकरण FSSAI द्वारा किया गया है।
9. किस क्रिकेट टीम ने 2019 MCC CMJ स्पिरिट ऑफ़ क्रिकेट अवार्ड जीता?
उत्तर – न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने 2019 MCC CMJ स्पिरिट ऑफ़ क्रिकेट अवार्ड जीता। इस पुरस्कार की शुरुआत 2013 में मेरिलिबोन क्रिकेट क्लब द्वारा की गयी थी। न्यूजीलैंड को यह सम्मान क्रिकेट विश्व कप 2019 के फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिया गया है।
10. विश्व मृदा दिवस 2019 की थीम क्या है?
उत्तर – Stop soil erosion, Save our future
प्रतिवर्ष 5 दिसम्बर को विश्व मृदा दिवस के रूप में मनाया जाता है, इस दिवस को खाद्य व कृषि संगठन द्वारा मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व मृदा दिवस की थीम “मृदा प्रदूषण रोको” है।

Advertisement

2 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 6 दिसम्बर, 2019”

  1. Ankita says:

    Thanks

  2. vikashkr. says:

    Lots of thanks

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *