हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 16-17 फरवरी, 2020

1. ‘राष्ट्रीय समुद्री धरोहर कॉम्पेक्स’ की स्थापना देश के किस राज्य में की जायेगी?
उत्तर – गुजरात
भारत और पुर्तगाल ने हाल ही में गुजरात के लोथल में विश्व स्तरीय ‘राष्ट्रीय समुद्री धरोहर कॉम्पेक्स’ की स्थापना के लिए ज्ञापन समझौते पर हस्ताक्षर किये। इस ज्ञापन समझौते पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सौसा की उपस्थिति में हस्ताक्षर किये गये। इस काम्प्लेक्स में भारत की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा। इस दौरान भारत और पुर्तगाल ने विभिन्न क्षेत्रों में कुल 14 समझौतों पर हस्ताक्षर किये।
2. भारत की तीसरी कॉर्पोरेट यात्री ट्रेन का नाम क्या है?
उत्तर – काशी महाकाल एक्सप्रेस
भारतीय रेलवे की सब्सिडियरी IRCTC तीसरी कॉर्पोरेट यात्री ट्रेन ‘काशी महाकाल एक्सप्रेस’ को लांच करने जा रही है। इस ट्रेन को वाराणसी-इंदौर रूट पर चलाया जाएगा। इस प्रीमियम ट्रेन को IRCTC द्वारा चलाया जायेगा। यह ट्रेन इंदौर के निकट ओमकारेश्वर मंदिर, उजैन में महाकालेश्वर मंदिर तथा वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर को कनेक्ट करेगी। लखनऊ-दिल्ली तथा अहमदबाद-मुंबई रूट पर दो तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों को चलाया जा रहा है।
3. यश भारती अवार्ड किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश का सर्वोच्च पुरस्कार है?
उत्तर – उत्तर प्रदेश
यश भारती उत्तर प्रदेश का सर्वोच्च पुरस्कार है। इसकी स्थापना 1994 में की गयी थी। हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने यश भारती पुरस्कार के स्थान पर राज्य सांस्कृतिक पुरस्कार शुरू करने का निर्णय लिया है। यह पुरस्कार राज्य की महान हस्तियों को प्रदान किया जाएगा, जो संगीत, आधुनिक व पारंपरिक कला, लोक बोलियों, नृत्य, शिल्प इत्यादि में उत्कृष्ट योगदान देते हैं।
4. भारत की पहली इंटर-सिटी इलेक्ट्रिक बस सेवा किस राज्य में शुरू की गयी है?
उत्तर – महाराष्ट्र
14 फरवरी, 2020 को मुंबई और पुणे के बीच पहली इंटर-सिटी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की गयी। यह बस प्रत्येक दो दिन में मुंबई और पुणे के बीच परिवहन करेगी। इस बस सेवा को केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा लांच किया गया।
इस बस में 43 लोगों के बैठने का स्थान है। एक बार चार्ज करने पर यह बस 300 किलोमीटर का फासला तय कर सकती है। भारत सरकार इस प्रकार की बस सेवा महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में भी शुरू करेगी। इस बस को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत चलाया जायेगा।

5.’मिलन’ नामक बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास की थीम क्या है?
उत्तर – Synergy Across the Seas
भारतीय नौसेना ‘मिलन 2020’ नामक नौसैनिक अभ्यास का आयोजन विशाखापत्तनम में करेगी। इस अभ्यास में विभिन्न देशों की नौसेनाएं हिस्सा लेंगी। ‘मिलन’ का पूर्ण स्वरुप ‘Multilateral Naval Exercise’ है। इसमें बड़ी संख्या में युद्ध पोत तथा वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति हिस्सा लेंगे। यह अभ्यास हिन्द महासागर क्षेत्र में आयोजित किया जाने वाला सबसे बड़ा बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास है। इस अभ्यास का आयोजन मार्च में आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में किया जाएगा।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *