हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 8-9 मार्च, 2020

1. ‘चापचर कुट’ किस राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश का लोकप्रिय त्योहार है?
उत्तर – मिजोरम
‘चापचर कुट’ मिजोरम का एक लोकप्रिय त्योहार है। यह त्यौहार वसंत ऋतू का स्वागत करने के लिए मनाया जाता है। यह त्योहार राज्य के सभी लोगों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाता है। इस दौरान लोग पारंपरिक बांस नृत्य – चेरव तथा संगीत कार्यक्रमों में भाग लेते हैं।
2. इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडी इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी (IASST) के अध्ययन के अनुसार, ‘एंडोफाइटिक एक्टिनो बैक्टीरिया’ किस पौधे में रासायनिक इनपुट को कम कर सकता है?
उत्तर – चाय
इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी (IASST) गुवाहाटी के शोधकर्ताओं ने पाया है कि एंडोफाइटिक एक्टिनोबैक्टीरिया में ऐंटिफंगल वृद्धि को बढ़ावा देने वाली गतिविधियां हैं। एंडोफाइटिक एक्टिनोबैक्टीरिया के उपयोग से चाय बागान की फसल में रासायनिक इनपुट को कम किया जा सकता है। इस खोज से कीटनाशक सामग्री को कम करने और कई देशों में निर्यात को बढ़ाने में मदद करेगी। IASST विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के तहत एक स्वायत्त संस्थान है।
3. बिपाशा चक्रवर्ती को हाल ही में किस कंपनी की भारतीय शाखा के संचार निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया?
उत्तर – फेसबुक
CISCO की पूर्व कार्यकारी, बिपाशा चक्रवर्ती को हाल ही में फेसबुक इंडिया के नए संचार प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है। बिपाशा चक्रवर्ती भारत में फेसबुक इंडिया में संचार निदेशक के रूप में कॉर्पोरेट संचार और जनसंपर्क का नेतृत्व करेंगी। वह देश में फेसबुक और इंस्टाग्राम दोनों के लिए संचार कार्य को संभालेगी।
4. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा ‘संपूर्ण जीनोम अनुक्रमण (WGS)’, किस क्षेत्र में अनुसंधान से जुड़ा है?
उत्तर – आनुवंशिकी
हाल ही में बायोटेक्नोलॉजी विभाग ने 3 वर्षों की अवधि के लिए 20 संस्थानों को ‘जीनोमइंडिया: कैटलॉगिंग द जेनेटिक वेरिएशन इन इंडियन्स’ नामक आनुवांशिक शोध परियोजना को मंज़ूरी दी है। जीनोमइंडिया परियोजना के तहत, ‘होल जीनोम सीक्वेंसिंग (डब्ल्यूजीएस)’ देश की विविध आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाले 10,000 व्यक्तियों का विश्लेषण किया जाएगा। इसके परिणामों की जानकारी से बड़ी बीमारियों के लिए सटीक निदान विकसित करने में मदद मिलेगी।
5. विदेशी अंशदान प्राप्त करने के लिए किसी संगठन के अधिकार पर सर्वोच्च न्यायालय के हालिया फैसले के संदर्भ में, FCRA का क्या मतलब है?
उत्तर – विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (Foreign Contribution (Regulation) Act)
सर्वोच्च न्यायालय ने हाल ही में स्पष्ट किया है कि ‘बंद’ और ‘हड़ताल’ जैसे विरोध के वैध तरीकों से सार्वजनिक कारणों का समर्थन करने वाले संगठन को विदेशी धन प्राप्त करने के अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता। परन्तु जिन संगठनों का उपयोग राजनीतिक दलों द्वारा विदेशी फंड को प्रसारित करने के लिए किया जाता है, वे विदेशी योगदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए) के दायरे में आएंगे। विदेशी योगदान की स्वीकृति और उपयोग को विनियमित करने के लिए 2010 में विदेशी योगदान (विनियमन) अधिनियम को लागू किया गया था।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *