हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 7 अप्रैल, 2020
1. किस राज्य के मुख्यमंत्री को पशु अधिकार संस्था पेटा इंडिया द्वारा ‘हीरो टू एनिमल्स अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है?
उत्तर – ओडिशा
पशु अधिकार संस्था PETA (पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स) ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को ‘हीरो टू एनिमल्स अवार्ड’ से सम्मानित किया है। उन्हें COVID19 लॉकडाउन के दौरान ओडिशा के सभी नगर निकायों में जानवरों को खिलाने के लिए राहत कोष से 54 लाख रुपये आवंटित करने के उनके सहानुभूतिपूर्ण कार्य के लिए चुना गया है।
2. एरोबियोसिस इनोवेशन, जिसने ‘जीवन लाइट’ नामक एक सस्ता और आपातकालीन-उपयोग वेंटिलेटर विकसित किया है, किस संस्थान का एक इनक्यूबेटिड स्टार्ट-अप है?
उत्तर – भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद के एक इंक्यूबेटेड स्टार्ट-अप एरोबियोसिस इनोवेशन ने ‘जीवन लाइट’ नामक एक किफायती और आपातकालीन-उपयोग वेंटिलेटर विकसित किया है। यह पोर्टेबल डिवाइस इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) पर आधारित है और इसे मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से संचालित किया जा सकता है। इस वेंटिलेटर को एक बैटरी द्वारा भी संचालित किया जा सकता है, जो इसे बिजली की आपूर्ति के बिना क्षेत्रों में तैनात करने में सक्षम बनाता है।
3. किस संगठन के अनुसंधान केंद्र ने ‘पर्सनेल सेनिटाइजेशन एनक्लोजर’ नामक पूर्ण शरीर कीटाणुशोधन कक्ष विकसित किया है?
उत्तर – रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन
रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (DRDO) की एक प्रयोगशाला वाहन अनुसंधान विकास प्रतिष्ठान (वीआरडीई), अहमदनगर ने एक पूर्ण शरीर कीटाणुशोधन कक्ष को डिज़ाइन किया है जिसे ‘पर्सनेल सेनिटाइजेशन एनक्लोजर’ (पीएसई) कहा जाता है। यह एनक्लोजर एक वॉक-थ्रू सेट-अप है, जो कर्मियों की स्वच्छता के लिए बनाया गया है। यह पोर्टेबल सिस्टम एक बार में एक व्यक्ति को साफ करता है, यह सैनिटाइज़र और साबुन मशीन से लैस है। विद्युतीय रूप से संचालित पंप 25 सेकंड के लिए हाइपो सोडियम क्लोराइड की एक कीटाणुनाशक धुंध निर्मित करता है।
4. भारत सरकार द्वारा डायग्नोस्टिक किट के निर्यात पर हालिया प्रतिबन्ध के बाद, एक निर्यातक को बाहर जाने वाले शिपमेंट के लिए किस प्राधिकरण से लाइसेंस लेना होगा?
उत्तर – विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT)
भारत सरकार ने तत्काल प्रभाव से डायग्नोस्टिक किट के निर्यात पर प्रतिबन्ध लगाया है। विदेशी व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) की हालिया अधिसूचना के अनुसार, कोरोनोवायरस प्रकोप के बीच शिपमेंट को हतोत्साहित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। एक निर्यातक को शिपमेंट के लिए DGFT से लाइसेंस लेना होगा।
5. स्वास्थ्य मंत्रालय की हालिया घोषणा के अनुसार लगभग 50 करोड़ नागरिक किस योजना के तहत मुफ्त COVID-19 परीक्षण और उपचार के लिए पात्र होंगे?
उत्तर – आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि 50 करोड़ से अधिक गरीब और कमजोर नागरिक आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के तहत मुफ्त COVID-19 परीक्षण और उपचार के लिए पात्र होंगे।