हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 1 मई, 2020

1. बॉम्बे हाई कोर्ट ने हाल ही में यूजीसी नियमों के एक खंड को खारिज कर दिया, जिसने स्थायी पदों को आवधिक पद के रूप में बदल दिया। नियमों के अनुसार कॉलेज के प्राचार्यों का मूल कार्यकाल क्या था? 
उत्तर – पांच साल
बॉम्बे हाई कोर्ट ने हाल ही में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नियमों, 2010 में एक खंड को समाप्त कर दिया, जिसने पांच साल के आवधिक  पदों को स्थायी पद में बदल दिया। इसके बाद, प्रिंसिपल 5 साल के बाद भी सेवा कर सकते हैं और सेवानिवृत्ति तक अपने पद पर बने रह सकते हैं। हाल ही में, यूजीसी ने विश्वविद्यालयों के लिए परीक्षाओं और अकादमिक कैलेंडर के लिए दिशानिर्देश जारी किए, क्योंकि कोविड-19 के प्रकोप के बीच नियमित सत्र प्रभावित हो सकते हैं। दिशानिर्देशों के अनुसार, फ्रेशर्स के लिए शैक्षणिक सत्र सितंबर में शुरू हो सकता है और अगस्त में पंजीकृत छात्रों के लिए सत्र हो सकता है।
2. कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (CWMA) का गठन कितने राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के बीच पानी के बंटवारे के विवाद का समाधान करने के लिए किया गया था? 
उत्तर – चार
भारत सरकार ने कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (CWMA) का गठन वर्ष 2018 में तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और पुडुचेरी के बीच कावेरी नदी के पानी के बंटवारे के विवाद का समाधान करने के लिए किया गया था। हाल ही में, कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण, जो पहले जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प मंत्रालय के अधीन था, को आधिकारिक तौर पर जल शक्ति मंत्रालय के अधीन लाया गया है।
3. 2020 तक, किस राज्य ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (MGNREGS) के तहत सबसे ज्यादा श्रमिकों को रोजगार प्रदान किया है?
उत्तर – छत्तीसगढ़
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, छत्तीसगढ़ महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (MGNREGS) के तहत अकुशल श्रमिकों को रोजगार देने में राज्यों की सूची में सबसे ऊपर है। देश भर में MNREGRA के तहत कार्यरत कुल 77.85 लाख मजदूरों में से 18.51 लाख मजदूर छत्तीसगढ़ के हैं, जो कुल श्रमिकों का 24% है। राजस्थान कुल मजदूरों की संख्या के 14% के साथ दूसरे स्थान पर है, और उत्तर प्रदेश कुल मजदूरों की 12% संख्या के साथ तीसरे स्थान पर है।
4. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहे टी.एस. तिरुमूर्ति को किस वैश्विक संगठन के लिए भारत का अगला स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है? 
उत्तर – संयुक्त राष्ट्र
अनुभवी भारतीय विदेश सेवा अधिकारी टी.एस. तिरुमूर्ति को संयुक्त राष्ट्र में भारत के अगले राजदूत या स्थायी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में विदेश मंत्रालय में सचिव (आर्थिक संबंध) के रूप में सेवारत हैं। वह सैय्यद अकबरुद्दीन की जगह लेंगे, जो इस महीने में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस नियुक्ति से पहले, तिरुमूर्ति ने भारत के विदेशी मामलों में कई प्रमुख पदों पर कार्य किया है।
5. हाल ही में किस स्वतंत्रता सेनानी का निधन हुआ जिन्होंने राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भाव पुरस्कार जीता था?
उत्तर – हेमा भाराली
स्वतंत्रता सेनानी और गांधीवादी सिद्धांतों की अनुयायी हेमा भाराली का हाल ही में 101 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने महिलाओं की स्थिति के उत्थान और समाज के हाशिए वाले वर्गों को सशक्त बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। उन्होंने 2005 में पद्म श्री, 2006 में गृह मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भाव पुरस्कार और असम सरकार से राष्ट्रीय एकता के लिए फखरुद्दीन अली अहमद मेमोरियल अवार्ड सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता हैं।

Advertisement

2 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 1 मई, 2020”

  1. ???? ??????? says:

    में gktoday के Academय Android App की वार्षिक सदस्यता लेना चाहता हूँ।

    1. Hans Raj Thakur says:

      कृपया गूगल प्लेस्टोर से ‘GKToday Academy App’ डाउनलोड करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *