हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 4 जून, 2020

1. भारत को राफेल लड़ाकू विमान किस देश से प्राप्त होंगे? 
उत्तर – फ्रांस
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में फ्रांस के सशस्त्र बल मंत्री फ्लोरेंस परली के साथ एक चर्चा की। मंत्री ने बाद में घोषणा की कि फ्रांस ने COVID-19 महामारी से उत्पन्न होने वाली चुनौतियों के बावजूद, दसौल्ट एविएशन कंपनी द्वारा बनाए गए राफेल लड़ाकू विमान की समय पर डिलीवरी का आश्वासन दिया है। दोनों नेताओं ने भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की और COVID-19 और क्षेत्रीय सुरक्षा के बारे में आपसी चिंता के मामलों पर चर्चा की।
2. यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? 
उत्तर – गायत्री आई. कुमार
राजनयिक गायत्री आई. कुमार को यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। वह 1986 बैच की भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी हैं और वर्तमान में बेल्जियम, लक्जमबर्ग और यूरोपीय संघ में भारत की राजदूत के रूप में सेवा कर रही हैं। गायत्री आई. कुमार रूचि घनश्याम की जगह लेंगी। अपने 3-दशक के लंबे करियर में, उन्होंने पेरिस, काठमांडू, लिस्बन और जिनेवा सहित कई भारतीय मिशनों में काम किया है।
3. किस राज्य ने कांटेक्ट ट्रेसिंग की सुविधा के लिए सैलून और ब्यूटी पार्लरों जैसी सेवाओं के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया है? 
उत्तर – तमिलनाडु
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने सैलून, ब्यूटी पार्लर और स्पा के लिए मानक संचालन प्रक्रिया जारी की है। नियमों के अनुसार, उल्लिखित सेवा प्रदाताओं को कोविड-19 के खिलाफ प्रतिबंधात्मक उपाय के रूप में ग्राहकों के नाम, फोन नंबर, पता और आधार संख्या का रिकॉर्ड रखना होगा। यह कांटेक्ट ट्रेसिंग की सुविधा भी प्रदान करेगा।
4. हाल ही में किस केंद्रीय मंत्रालय ने 55 उत्पादों की सार्वजनिक खरीद में स्थानीय सामग्री की सीमा तय की है? 
उत्तर – रसायन और उर्वरक मंत्रालय
केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने हाल ही में 55 रासायनिक और कीटनाशक उत्पादों की सार्वजनिक खरीद में स्थानीय सामग्री का न्यूनतम प्रतिशत तय किया है। यह कदम घरेलू विनिर्माण और मेक-इन-इंडिया कार्यक्रम को बढ़ावा देने के सरकार के प्रयास का एक हिस्सा है। नए मानदंड के अनुसार, न्यूनतम स्थानीय सामग्री 2020-21 के लिए 60 प्रतिशत, 2021-23 के लिए 70 प्रतिशत और 2023-25 के दौरान 80 प्रतिशत तय की गई है। उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने इस मानक को लागू करने के लिए सार्वजनिक खरीद (मेक इन इंडिया के लिए वरीयता) आदेश, 2017 को संशोधित किया था।
5. किस देश ने डिस्पेंसर पंप वाले कंटेनरों में अल्कोहल-आधारित हैंड सैनिटाइज़र के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है? 
उत्तर – भारत
भारत सरकार ने हाल ही में डिस्पेंसर पंप के साथ कंटेनरों में अल्कोहल-आधारित हैंड सैनिटाइज़र के निर्यात पर रोक लगा दी है। विदेशी व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) की अधिसूचना के अनुसार, किसी अन्य रूप या पैकेजिंग में निर्यात किए गए अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइज़र को निर्यात की अनुमति दी जाएगी।

Advertisement

3 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 4 जून, 2020”

  1. Priyanka kumari says:

    Thx for this important information.
    It’s a great site of knowledge…..

  2. Sharad kumar says:

    Thanks you so much..

  3. Riya Dubey says:

    Yes,it’s is great

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *