हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 7-8 जून, 2020

1. #iCommit ’ भारत के किस केंद्रीय मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया एक नया अभियान है? 
उत्तर – उर्जा मंत्रालय
केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), आर.के. सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘#iCommit ‘ अभियान की शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य सरकारों, कॉरपोरेट्स, कई संगठनों, थिंक टैंक और व्यक्तियों सहित सभी हितधारकों को एक साथ लाना है और भविष्य में एक मजबूत और टिकाऊ ऊर्जा प्रणाली बनाना है। यह अभियान ऊर्जा मंत्रालय के प्रशासन के तहत एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) द्वारा संचालित किया जा रहा है।
2. बुकलेट “COVID-19 के समय में सुरक्षित ऑनलाइन शिक्षा” को NCERT ने किस वैश्विक संगठन के साथ मिलकर तैयार किया है? 
उत्तर – यूनेस्को
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ‘COVID-19 के समय में सुरक्षित ऑनलाइन शिक्षा’ शीर्षक से सूचना पुस्तिका लॉन्च की। इस बुकलेट को एनसीईआरटी और यूनेस्को द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है, इसका उद्देश्य सुरक्षित ऑनलाइन वातावरण के बारे में छात्रों और शिक्षकों में जागरूकता बढ़ाना है।
3. प्रसिद्ध कवि अलेक्जेंडर पुश्किन के जन्मदिन 6 जून को संयुक्त राष्ट्र द्वारा किस भाषा दिवस के रूप में मनाया जाता है? 
उत्तर – रूसी भाषा दिवस
प्रतिवर्ष 6 जून को संयुक्त राष्ट्र द्वारा रूसी भाषा दिवस मनाया जाता है। यह यूनेस्को द्वारा 2010 में स्थापित किया गया था। रूसी भाषा दिवस को अलेक्सांद्र पुश्किन के जन्म दिवस पर मनाया जाता है। वह एक रूसी कवि थे और उन्हें आधुनिक रूसी साहित्य का जनक माना जाता है। उन्होंने अपनी पहली कविता तब प्रकाशित की थी जब वह 15 साल के थे। उनका जन्म मॉस्को में हुआ था। पुश्किन की सबसे प्रसिद्ध कविता ‘ओड टू लिबर्टी’ थी।
4. ‘स्पंदन’ किस भारतीय राज्य / केंद्रशासित प्रदेश द्वारा शुरू किया गया एक अभियान है? 
उत्तर – छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ सरकार ने हाल ही में पुलिस कर्मियों से सम्बंधित  आत्महत्या और भ्रातृघात की घटनाओं को कम करने के लिए ‘स्पंदन’ अभियान शुरू किया है। जिला मुख्यालय में मनोचिकित्सकों या मनोवैज्ञानिकों द्वारा अवसादग्रस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए परामर्श और चिकित्सा उपचार के बारे में दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए थे। योग कक्षाओं की भी व्यवस्था की जाएगी। पिछले दो वर्षों में छत्तीसगढ़ में 50 से अधिक पुलिस कर्मियों ने आत्महत्या की है।
5. भारत ने किस अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक निर्वाचित सीट को सुरक्षित करने के लिए ‘पंचशील’ अभियान का अनावरण किया?
उत्तर – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद
भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में एक निर्वाचित सीट को सुरक्षित करने के अपने अभियान के लिए देश के ‘पंचशील’ सिद्धांतों का शुभारंभ किया। पंचशील (पांच सिद्धांतों) में सम्मान, संवाद, सहयोग, शांति और समृद्धि शामिल हैं। इस साल 17 जून को चुनाव होंगे। भारत एशिया-प्रशांत समूह का एकमात्र समर्थित उम्मीदवार है। एक बार चुने जाने के बाद, यह भारत के लिए UNSC में 8वां कार्यकाल होगा।

Advertisement

1 Comment on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 7-8 जून, 2020”

  1. Mahi says:

    Nice I want again

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *