हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 15-16 अगस्त, 2019
1. किस राज्य ने “विलेज वालंटियर सिस्टम” लांच किया?
उत्तर – आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने सरकार का फ्लैगशिप कार्यक्रम “विलेज वालंटियर सिस्टम” लांच किया है। इसका उद्देश्य लोगों के घर तक सरकारी सेवा उपलब्ध करवाना है। इस सन्दर्भ में मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने विजयवाड़ा में घोषणा की।
विलेज वालंटियर सिस्टम
इस योजना को औपचारिक रूप से 2 अक्टूबर, 2019 को लांच किया जायेगा। इस योजना का उद्देश्य लोगों को उनके घर तक सरकारी सेवा उपलब्ध करवाना है।
प्रत्येक गाँव में “गाँव सचिवालय” की स्थापना की जायेगी, इसके द्वारा 72 घंटे के भीतर व्यक्ति को सेवा मुहैया करवाई जायेगी। इसके लिए सरकार तथा राज्य के लोगों के बीच स्वयंसेवक कड़ी के रूप में कार्य करेंगे।
इस योजना में 2.8 लाख से अधिक स्वयंसेवक कार्य होंगे। एक स्वयंसेवक प्रत्येक गाँव में 50 परिवारों को कवर करेगा। इन स्वयंसेवकों को पहचान पत्र जारी किये जायेंगे और उन्हें प्रति माह 5,000 रुपये भत्ते के रूप में दिए जायंगे।
लोगों की शिकायतों के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय में एक कॉल सेंटर स्थापित किया जायगा, इसके लिए 1902 टेलीफोन नंबर शुरू किया जायेगा।
2. किस IIT के अनुसन्धानकर्ताओं ने “ग्रास्पमैन” नामक रोबोट बनाया है?
उत्तर – IIT मद्रास
IIT मद्रास के अनुसंधानकर्ताओं ने हाल ही में “ग्रास्पमैन” नामक मल्टीमोडल रोबोट का विकास किया है, यह रोबोट इंसानों की भांति वस्तुओं को पकड़ सकता है। इस रोबोट का उपयोग उद्योगों में किया जा सकता है।
3. विश्व जूनियर रेसलिंग चैंपियनशिप में 18 वर्ष के बाद स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय कौन हैं?
उत्तर – दीपक पुनिया
दीपक पुनिया ने एस्तोनिया के तालिन्न में 86 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता, फाइनल में उन्होंने रूस के अलिक शेबज़ुखोव को पराजित किया। इस प्रकार वे 18 वर्ष बाद जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान बन गये हैं।
4. विश्व शिक्षा शिखर सम्मेलन-2019 में किस राज्य को पुरस्कार मिला?
उत्तर – राजस्थान
राजस्थान ने हाल ही में 14वें विश्व शिक्षा शिखर सम्मलेन में “बेस्ट इनोवेशन एंड इनिशिएटिव लीडरशिप अवार्ड” जीता, यह पुरस्कार राजस्थान को उच्च शिक्षा में उपलब्धियों के लिए प्रदान किया गया। यह पुरस्कार राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने नई दिल्ली में प्राप्त किया। इस दो दिवसीय इवेंट में भारत के 17 राज्यों तथा 8 देशों ने हिस्सा लिया।
5. हाल ही में वी. बी. चंद्रशेखर का निधन हुआ, वे किस खेल के साथ जुड़े हुए थे?
उत्तर – क्रिकेट
हाल ही में भारत के पूर्व क्रिकेटर वी.बी. चंद्रशेखर का निधन हुआ, उन्होंने भारत के लिए 7 एकदिवसीय मैच खेले। उन्होंने 81 प्रथम श्रेणी मैचों में 4999 रन बनाये हैं, इसमें 10 शतक भी शामिल हैं। वे 1988 में रणजी ट्राफी जीतने वाली तमिलनाडु टीम का हिस्सा थे। इसके बाद वे चेन्नई सुपर किंग्स के क्रिकेट मेनेजर भी रहे।
6. किस पूर्व भारतीय एथलीट को “एथलीट्स कमीशन ऑफ़ द एशियन एथलेटिक्स एसोसिएशन” का सदस्य नियुक्त किया गया है?
उत्तर – पी.टी. उषा
भारत की महान एथलीट पी.टी. उषा को “एथलीट्स कमीशन ऑफ़ द एशियन एथलेटिक्स एसोसिएशन” का सदस्य नियुक्त किया गया है। “एथलीट्स कमीशन ऑफ़ द एशियन एथलेटिक्स एसोसिएशन” में कुल 6 सदस्य होते हैं, इस आयोग के अध्यक्ष उज्बेकिस्तान के आंद्रे अब्दुवालियेव हैं। पी. टी. उषा ने 1984 के लोस अंजेलेस ओलिंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्हें 1983 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
7. किस राज्य ने छात्र उद्यमियों के लिए “ई-स्टेप” लांच किया है?
उत्तर – कर्नाटक
कर्नाटक ने हाल ही में छात्र स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए “ई-स्टेप” नामक पहल लांच की है, इसका फोकस बूट कैम्पस, मेंटरिंग तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम पर है। यह कार्यक्रम कर्नाटक के कर्नाटक इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी सोसाइटी (KITS) का हिस्सा है। यह एक ऐसे प्लेटफोर्म के रूप में कार्य करेगा जहाँ पर टीमें विभिन्न आइडियाज पर काम करेंगी।
8. भारत का पहला निजी अन्तरिक्ष विज्ञान संग्रहालय किस शहर में खुला है?
उत्तर – हैदराबाद
भारत का पहला निजी अन्तरिक्ष विज्ञान संग्रहालय हैदराबाद में खोला गया है। इसे बिरला आर्कियोलॉजिकल एंड कल्चरल रिसर्च इंस्टिट्यूट की गोल्डन जुबिली के अवसर पर खोला गया है। यह संग्रहालय इसरो तथा बी.एम्. बिरला साइंस सेंटर का संयुक्त प्रयास है। इसरो ने इस संग्रहालय के लिए 65 स्पेसक्राफ्ट, उपग्रह तथा राकेट इत्यादि के मॉडल उपलब्ध करवाए हैं। इस संग्रहालय में GSLV मार्क III, GSLV मार्क II, PSLV चंद्रयान-1, मार्स ऑर्बिटर स्पेसक्राफ्ट, आर्यभट्ट, भास्कर, रोहिणी इत्यादि के मॉडल उपलब्ध होंगे।
9. हाल ही में माउंट किलिमंजारो पर चढ़ाई करने वाले अद्वैत भारतीय किस शहर से हैं?
उत्तर – पुणे
पुणे के 9 वर्षीय अद्वैत भारतीय ने अफ्रीका के सबसे ऊँचे पर्वत माउंट किलिमंजारो पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की, गौरतलब है कि माउंट किलिमंजारो की ऊंचाई 19,341 फीट है। इससे अद्वैत मात्र 6 वर्ष की आयु में माउंट एवेरेस्ट के बेस कैंप तक गये थे। इसके बाद अद्वैत ने यूरोप के माउंट एलब्रुस पर चढ़ाई करने की योजना बनायी है।
माउंट किलिमंजारो
माउंट किलिमंजारो अफ्रीका का सबसे ऊँचा पर्वत है, इसकी उंचाई 19,341 फीट (5,895 मीटर) है। यह पर्वत तंज़ानिया में स्थित है। सर्वप्रथम 1889 में हंस मेयेर और लुडविग पुर्तशेलर इस पर्वत के शिखर पर पहुंचे थे।
10. “Kashmir’s Untold Story: Declassified” पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर – इकबाल चंद मल्होत्रा तथा मारूफ रजा
“Kashmir’s Untold Story: Declassified” पुस्तक को फिल्ममेकर इकबाल चंद मल्होत्रा तथा रक्षा विशेषज्ञ मारूफ रज़ा ने लिखा है, इसमें कश्मीर के इतिहास से लेकर वर्तमान तक का वर्णन किया गया है, इस पुस्तक में कश्मीर की विशेष स्थिति का वर्णन किया गया है।
very nice
Good content thanks sir
Thank-you sir..
Bhut acchi site hai