हिंदी GK एवं करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – मार्च 8, 2018
First Published: March 8, 2018 | Last Updated:April 23, 2023
1. फोर्ब्स की लिस्ट में सबसे कम उम्र के भारतीय अरबपति कौन हैं?
[A] विजयशेखर शर्मा
[B] सुभाष चंद्रा
[C] मुकेश अंबानी
[D] दिलीप संघवी
Show Answer
Correct Answer: A [विजयशेखर शर्मा]
Notes:
फोर्ब्स की लिस्ट में सबसे युवा अरबपति विजयशेखर शर्मा हैं जिनकी उम्र मात्र 39 साल है। विजयशेखर शर्मा PAYTM के फाउंडर और चेयरमैन हैं। वो विश्व के 1394 वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।इसके अलावा संप्रदा सिंह 92 साल के हैं और भारत के सबसे बुजुर्ग उद्योगपति हैं।
2. रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने किस बैंक पर 40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
[A] स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
[B] HDFC बैंक
[C] एक्सिस बैंक
[D] पंजाब नेशनल बैंक
Show Answer
Correct Answer: A [स्टेट बैंक ऑफ इंडिया]
Notes:
भारतीय रिज़र्व बैंक ने नकली नोटों से संबंधित RBI के निर्देशों का पालन सही ढंग से न करने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पर 40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। RBI ने जनवरी में नोटिस जारी करके सवाल पूछा था जिसके बाद SBI के जवाब के बाद जुर्माना लगाया गया।
3. केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता कितने प्रतिशत बढ़ाया गया है?
Show Answer
Correct Answer: B [2%]
Notes:
भारतीय सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए मंहगाई भत्ता 2 प्रतिशत बढ़ाया है। यह बढ़ोत्तरी 1 जनवरी से लागू होगी। इसके साथ ही मंहगाई भत्ता 5% से बढ़कर 7% हो जाएगा।
4. किस देश में पहली बार महिला ऑफिसर को वॉर शिप की कमांड दी गई है?
[A] भारत
[B] रूस
[C] जर्मनी
[D] जापान
Show Answer
Correct Answer: D [जापान]
Notes:
जापान में पहली बार महिला ऑफिसर को वॉर शिप की कमांड दी गयी है। लेडी अफसर रियोको अजूमा को आइझुमो नामक वॉर शिप को कमांड दी गई है।
5. कौन सा स्टेशन सम्पूर्ण महिला संचालित स्टेशन बनाया गया है?
[A] चंद्रगिरि रेलवे स्टेशन
[B] वारंगल रेलवे स्टेशन
[C] मथुरा रेलवे जंक्शन
[D] बरेली रेलवे स्टेशन
Show Answer
Correct Answer: A [चंद्रगिरि रेलवे स्टेशन]
Notes:
चंद्रगिरि रेलवे स्टेशन भारत का पहला सम्पूर्ण महिला रेलवे स्टेशन है। यह आंध्रप्रदेश के चित्तूर जिले में है। यह महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है।
6. दुनिया का पहला न्यूक्लियर शक्ति युक्त वायुयान कहाँ बनाया गया है?
[A] फ्रांस
[B] चीन
[C] स्पेन
[D] अमेरिका
Show Answer
Correct Answer: C [स्पेन]
Notes:
दुनिया का पहला परमाणु शक्ति युक्त हवाई जहाज स्पेन में बनाया गया है। इसकी अधिकतम स्पीड 1850 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।
इसकी एक खासियत है कि ये कार्बन उत्सर्जन नहीं करेगा और इससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होगा।
7. भारत रूस के कूटनीतिक सम्बन्धों के 70 साल पूरे होने पर ‘विज़न फ़ॉर फ्यूचर’ का आयोजन कहाँ हुआ?
[A] सेंट पीटर्सबर्ग
[B] मॉस्को
[C] नई दिल्ली
[D] श्रीनगर
Show Answer
Correct Answer: C [नई दिल्ली]
Notes:
भारत रूस के कूटनीतिक सम्बन्धों के 70 साल पूरे होने पर ‘विज़न फ़ॉर फ्यूचर’ का आयोजन प्रवासी भारतीय केंद्र, नई दिल्ली में हुआ। इसे विदेश मंत्रालय और इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ इंडो-रूसी यूथ क्लब ने आयोजित कराया।
8. महिला दिवस कब मनाया जाता है?
[A] 3 मार्च
[B] 5 मार्च
[C] 8 मार्च
[D] 7 मार्च
Show Answer
Correct Answer: C [8 मार्च]
Notes:
महिला दिवस प्रतिवर्ष 8 मार्च को मनाया जाता हैं। महिला दिवस मनाने का इतिहास 100 साल से अधिक पुराना है। 1908 में 15000 से अधिक महिलाओं ने अमेरिका में अपने अधिकारों, वेतन भत्ते बढ़ाने के लिए मार्च किया था। इसका सुझाव क्लारा जेटकिन नामक महिला ने दिया था। 1911 में पहला महिला दिवस कुछ देेेशों में मनाया गया।
9. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय पोषण मिशन का आयोजन कहाँ करेंगे?
[A] बाड़मेर, राजस्थान
[B] झुंझनु, राजस्थान
[C] दिल्ली
[D] मुम्बई
Show Answer
Correct Answer: B [झुंझनु, राजस्थान]
Notes:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के झुंझनु में रैली करेंगे जिसमें वो राष्ट्रीय पोषण मिशन की शुरुआत करेंगे और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का प्रसार करेंगे।
10. नेफ्यू रियो कहाँ के मुख्यमंत्री बने हैं?
[A] नागालैंड
[B] मणिपुर
[C] मेघालय
[D] त्रिपुरा
Show Answer
Correct Answer: A [नागालैंड]
Notes:
नेफ्यू रियो नागालैंड के मुख्यमंत्री बने हैं। वेनेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के अध्यक्ष हैं और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर सरकार बनाई है। राज्यपाल पीबी आचार्य ने उन्हें शपथ दिलाई।