हिंदी GK एवं करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – मार्च 29, 2018
First Published: March 29, 2018 | Last Updated:April 23, 2023
1. भारत का पहला कीट संग्रहालय कहाँ खोला गया है?
[A] तमिलनाडु
[B] केरल
[C] आंध्र प्रदेश
[D] कर्नाटक
Show Answer
Correct Answer: A [तमिलनाडु ]
Notes:
भारत का पहला कीट संग्रहालय तमिलनाडु में खोला गया है| इसका अनावरण मुख्यमंत्री एडाप्पडी के पलानिस्वामी ने किया| इसकी लागत पांच करोड़ रूपये है जो कि 6691 वर्ग फुट के क्षेत्रफल में फैला हुआ है| इसमें मिनी ऑडिटोरियम भी है| यह तरह का पहला संग्रहालय है| इस संग्रहालय में अलग अलग स्वरूप, प्रजाति के कीड़े प्रदर्शित किये जायेंगे|
2. इथियोपिया के नए प्रधानमंत्री कौन चुने गए हैं?
[A] ओलांता हुमाला
[B] पेड्रो पाबलो कुजेन्स्की
[C] विन मेत्त
[D] अबिय अहमद
Show Answer
Correct Answer: D [अबिय अहमद ]
Notes:
इथियोपिया के नए प्रधानमंत्री अबिय अहमद चुने गए हैं| वो ओरोमो जातीय समूह से आने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं जो कि इथियोपिया की एक तिहाई जनसँख्या वाला जातीय समूह है| फरवरी में इथियोपिया के पिछले प्रधानमंत्री के इस्तीफे के बाद ही से आपातकाल लागू था| उनके सामने प्रमुख चुनौती अपने देश को एक करना और विकास होगी क्योंकि पिछले वर्षों से इथियोपिया में हिंसा का दौर जारी है| 2015 में ही भड़की विरोध प्रदर्शन की हिंसा में सात सौ लोग मारे गए थे| इसके अलावा इथियोपिया एक पिछड़ा देश भी है| इथियोपिया के पिछले प्रधानमंत्री हाइलिमारीम देसलेग्न थे| अबिय अहमद की उम्र इस समय 41 वर्ष है| इथियोपिया अफ्रीका का एक देश है जो चारों तरफ से भूमि से घिरा हुआ है| इसकी राजधानी आदिस अबबा में है|
3. भारत के किस राज्य में विधायकों और मंत्रियों का वेतन बढाया गया है?
[A] तमिलनाडु
[B] केरल
[C] कर्नाटक
[D] इनमें से कोई नहीं
Show Answer
Correct Answer: B [केरल ]
Notes:
केरल की विधानसभा में मंत्रियों, विधायकों, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विपक्ष के नेता आदि के वेतन तथा भत्ते बढ़ाने संबंधी विधेयक पारित किया गया है] बढ़ा हुआ वेतन 1 अप्रैल से लागू होगा| केरल की विधानसभा में विधायकों के वेतन में 50% की वृध्दि की गयी है|सके साथ ही मंत्रियों और अन्य के वेतन एवं भत्ते 55,000 रुपए से बढ़कर 90,500 रुपये हो जाएंगे और विधायकों के 39,500 रुपए से बढ़कर 70,000 रुपए हो जाएंगे| पिछले साल तेलंगाना में विधायकों के वेतन भत्ते में वृद्धि की गयी थी| और तेलंगाना में विधायकों के वेतन में 163% प्रतिशत की वृद्धि करके इसे करीब 2,50,000 रुपये प्रति माह कर दिया गया था| इससे पहले यह वृद्धि 2012 में की गयी थी|
4. आज इसरो ने किस उपग्रह का सफल परीक्षण किया है?
[A] GSAT-C65
[B] PSLV-C75
[C] GSAT-6A
[D] PSLV-6A
Show Answer
Correct Answer: C [GSAT-6A]
Notes:
इसरो ने आज 29 मार्च को GSAT-6A नामक उपग्रह का सफल परीक्षण किया है। इस उपग्रह को आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष सेंटर से लॉन्च किया गया। यह उपग्रह अगले 10 वर्षों के लिए कार्य करेगा। इसे GSLV-F08 वाहन से भेजा गया। यह इस प्रक्षेपण यान की 12वीं उड़ान है। यह विशेष रूप से सेना के इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। इसकी लागत लगभग 270 करोड़ रुपये है । इसमें 6 मीटर व्यास का एक एंटीना लगाया गया है। इसका वजन 21.40 कुंतल है।
5. राजस्थान का पहला फ़ूड पार्क कहाँ बनेगा?
[A] कोटा
[B] अजमेर
[C] जयपुर
[D] उदयपुर
Show Answer
Correct Answer: B [अजमेर]
Notes:
राजस्थान के पहले फ़ूड पार्क का उद्घाटन अजमेर के रूपनगढ़ गांव में खाद्य मंत्री हरसिमरत कौर ने किया। इसकी लागत 113.57 करोड़ है। इससे अजमेर और आस-पास के 25000 किसानों को लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए 50 करोड़ की सब्सिडी दी है। इसमें 250 करोड़ निवेश आने की उम्मीद है और यह प्रतिवर्ष 500 करोड़ का कारोबार करेगा। इससे 5,000 किसानों को रोजगार मिलेगा। गौरतलब है कि राजस्थान भारत का चौथा फसल उत्पादक है और सरसों, ग्वार बीज, धनिया, मूंगफली, सौंफ़, सोयाबीन, अनाज और तिलहन केे उत्पादन में अग्रणी है।
6. 17वां सब-जूनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप 2018 किस प्रदेश में हो रही है?
[A] जम्मू कश्मीर
[B] हिमाचल प्रदेश
[C] सिक्किम
[D] अरुणांचल प्रदेश
Show Answer
Correct Answer: A [जम्मू कश्मीर]
Notes:
17वां सब-जूनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप 2018 जम्मू कश्मीर में 29 मार्च से शुरू हो रही है।MS स्टेडियम में जम्मू और कश्मीर राज्य स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा जम्मू में राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 37 टीम और 1,000 खिलाड़ी शामिल आ रहे हैं।
7. 2018 अंतरराष्ट्रीय वन दिवस की थीम क्या है?
[A] वन और जल
[B] वन और पर्वत
[C] वन और सतत शहर
[D] वन और जीवन
Show Answer
Correct Answer: C [वन और सतत शहर]
Notes:
अंतरराष्ट्रीय वन दिवस 21 मार्च को मनाया गया। इस साल की थीम वन और सतत शहर है। इसका उद्देश्य शहरों में वृक्ष आदि को लगाना है।
8. म्यांमार के नए राष्ट्रपति कौन चुने गए हैं?
[A] विंन मित्त
[B] ह्तिन क्याव
[C] मयिन्त स्वे
[D] आंग सांग सू की
Show Answer
Correct Answer: A [विंन मित्त]
Notes:
म्यांमार के नए राष्ट्रपति विंन मित्त चुने गए हैं। विंन मित्त आंग सान सू की के करीबी हैं। इससे पहले के राष्ट्रपति ह्तिन क्याव ने इस्तीफा दे दिया था। विंन मित्त नेशनल लीग ऑफ डेमोक्रेसी के निष्ठावान सदस्य हैं। वो 2012 से देश के निचले सदन के स्पीकर थे।
9. भारत और पाकिस्तान में स्थायी सिंधु आयोग की 114 वीं बैठक किस शहर में हो रही है?
[A] नई दिल्ली
[B] कोलकाता
[C] इस्लामाबाद
[D] करांची
Show Answer
Correct Answer: A [नई दिल्ली]
Notes:
भारत और पाकिस्तान के बीच स्थायी सिंधु आयोग की 114वीं बैठक नई दिल्ली में हो रही है। यह बैठक 29 मार्च को शुरू हुई। इसके अंतर्गत दोनों देश जल संधि के बारे में बात करेंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल समझौता 1960 में हुआ। यह 6 नदियों सतलज, सिंधु, झेलम, व्यास, चेनाब और व्यास पर आधारित है। भारत की तरफ से पी के सक्सेना और पाकिस्तान की तरफ़ से सैय्यद मुहम्मद अली शाह इस बैठक में शामिल होंगे। PIC की पिछली बैठक इस्लामाबाद में हुई।
10. निम्नलिखित में कौन डायरेक्टर जनरल बॉर्डर रोड(DGBR) चुने गए हैं?
[A] एस के श्रीवास्तव
[B] हरपाल सिंह
[C] दीपक जैन
[D] संजीव कुमार
Show Answer
Correct Answer: B [हरपाल सिंह]
Notes:
हरपाल सिंह डायरेक्टर जनरल बॉर्डर रोड चुने गए हैं। वो नेशनल डिफेंस अकादमी के पूर्व छात्र हैं। वो इंजीनियरिंग सैनिक के रूप में 1982 में शामिल हुए।वह भुटान में मुख्य इंजीनियर (नौसेना), मुंबई और मुख्य इंंजीनियर मुख्यालय पूर्वी कमान में प्रोजेक्ट डेंटाक के मुख्य इंजीनियर रहे हैं। उन्होंने डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन से ग्रेजुएट किया है। उन्होंने 34 सालों के कार्यकाल में अनेक जगह कार्य किया है।
very nice sir realy thankyou that you support our ..thats very important for us….help me more thankyou sir