हिंदी GK एवं करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – मार्च 9, 2018
First Published: March 9, 2018 | Last Updated:April 23, 2023
1. आज त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ कौन लेंगे?
[A] नेफ्यू रियो
[B] बिप्लव देव
[C] हेमंत बिस्व शर्मा
[D] सर्वानंद सोनोवाल
Show Answer
Correct Answer: B [बिप्लव देव]
Notes:
बिप्लव देव आज 9 मार्च को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल तथागत रॉय उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन ने त्रिपुरा में लेफ्ट के 25 साल के शासन को खत्म किया है। वे असम राइफल्स मैदान में शपथ लेंगे।
2. डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशी इस्पात पर किस दर से कर लगाया है?
[A] 10%
[B] 20%
[C] 25%
[D] 30%
Show Answer
Correct Answer: C [25%]
Notes:
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने विदेशी इस्पात पर 25% और एल्युमिनियम पर 10% कर लगाने का फैसला किया है। हालांकि अमेरिका के सहयोगी देशों को इसमें छूट मिलेगी। अमेरिका के इस कदम का फ्रांस, कनाडा, भारत, मेक्सिको, चीन जैसे कई देशों ने विरोध किया है।
3. ओडिशा पर्व का आयोजन आज से कहाँ होगा?
[A] कोलकाता
[B] भुवनेश्वर
[C] कोणार्क
[D] नई दिल्ली
Show Answer
Correct Answer: D [नई दिल्ली]
Notes:
ओडिशा पर्व का आयोजन आज 9 मार्च से 11 मार्च तक इंडिया गेट, नई दिल्ली में होगा। इसमें ओडिशा की संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के बारे में बताया जाएगा। 9 मार्च को मुख्य अतिथि ‘जस्टिस दीपक मिश्रा’, 10 मार्च को मुख्य अतिथि ‘उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू’ और 11 मार्च को मुख्य अतिथि ‘गृहमंत्री राजनाथ सिंह’ होंगे।
4. कानून और न्याय के क्षेत्र में पहली बार नारी शक्ति पुरस्कार किसे मिला है?
[A] श्रीमती गीता मित्तल
[B] श्रीमती इंदु मल्होत्रा
[C] श्रीमती ज्ञान सुधा मिश्र
[D] इनमें से कोई नहीं
Show Answer
Correct Answer: A [श्रीमती गीता मित्तल]
Notes:
नारी शक्ति पुरस्कार गीता मित्तल को मिला है। गीता मित्तल दिल्ली उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश हैं। नारी शक्ति पुरस्कार महिला बाल विकास मंत्रालय द्वारा दिया जाता है। यह भारत में पहली बार है जब न्याय के क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति को नारी शक्ति पुरस्कार मिला है।
5. भारतीय सरकार ने ‘स्वतंत्र सैनिक सम्मान योजना’ को कितने वर्ष जारी रखने की अनुमति दी है?
[A] 2 वर्ष
[B] 3 वर्ष
[C] 5 वर्ष
[D] 4 वर्ष
Show Answer
Correct Answer: B [3 वर्ष]
Notes:
भारतीय सरकार ने 12 वीं पंचवर्षीय योजना के बाद भी स्वतंत्र सैनिक सम्मान योजना जारी करने की अनुमति दे दी है। दरसअल 12 वीं पंचवर्षीय योजना 31 मार्च 2017 को ही खत्म हो गयी थी। अब ये योजना 2020 तक चलने का विचार है। इस योजना में देश के स्वतंत्रता संग्राम के स्वतंत्रता सेनानियों को अनेक सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।
6. भारत ने किस देश के साथ प्रवासन और गतिशीलता साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
[A] जर्मनी
[B] स्पेन
[C] फ्रांस
[D] रूस
Show Answer
Correct Answer: C [फ्रांस]
Notes:
भारत ने फ्रांस के साथ प्रवासन और प्रवासन और गतिशीलता साझेदारी समझौते पर करार किया है। इसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है।
यह दोनों देशों के बीच शिक्षाविदों और वैज्ञानिकों के लिए काफी लाभदायक होगा। इसके साथ ही अवैध प्रवासन और मानव तस्करी पर रोक लगाई जा सकेगी। यह समझौता आरम्भ में 7 वर्षों के लिए वैध है।
7. कैबिनेट ने संघ लोक सेवा आयोग की किस देश की लोक सेवा आयोग से समझौते को मंजूरी दी है?
[A] रूस
[B] बांग्लादेश
[C] मॉरीशस
[D] पाकिस्तान
Show Answer
Correct Answer: C [मॉरीशस]
Notes:
नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने भारतीय संघ लोक सेवा आयोग की मॉरीशस के लोक सेवा आयोग से करार को मंजूरी दे दी है। इसके अंतर्गत दोनों देशों के लोक सेवा आयोग अपने अनुभव साझा करेंगे।
8. अनीता कुंडू और 34 अन्य महिलाओं को कल्पना चावला अवार्ड मिला है। यह अवार्ड किस प्रदेश की सरकार द्वारा दिया जाता है?
[A] पंजाब
[B] राजस्थान
[C] उत्तराखंड
[D] हरियाणा
Show Answer
Correct Answer: D [हरियाणा]
Notes:
कल्पना चावला अवार्ड हरियाणा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा दिया जाता है। इस पुरस्कार में 51,000 नकद व प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
इस वर्ष यह पुरस्कार महिला पर्वतारोही अनीता कुंडू और सुनीता सिंह को मिला है।
9. एशिया कप तीरंदाजी में गोल्ड मेडल किसने जीता है?
[A] गोरा हो
[B] गीता फोगाट
[C] अभिनव बिंद्रा
[D] इनमें से कोई नहीं
Show Answer
Correct Answer: A [गोरा हो]
Notes:
बैंकाक में चल रहे एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारतीय पुरुष टीम में गोरा हो ने स्वर्ण पदक जीता है। यह पहला मौका है कि जब गोरा हो ने कोई अंतरराष्ट्रीय पदक जीता है। गोरा हो 17 वर्ष के हैं और मूल रूप से राजस्थान के राजनगर (गोविंदपुर) के बालीजुडी गांव निवासी हैं।
10. किस राज्य में केंद्र सरकार ने कृषि मशीनरी प्रोत्साहन को मंजूरी दी है?
[A] पंजाब
[B] हरियाणा
[C] दिल्ली
[D] उपरोक्त सभी
Show Answer
Correct Answer: D [उपरोक्त सभी]
Notes:
केंद्र सरकार ने फसल अवशेषों के यथा प्रबंधन के लिए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में कृषि मशीनरी प्रोत्साहन को अनुमति दी है। इसमें केंद्रीय निधियों के लिए कुल खर्च 1151.80 करोड़ रुपये (591.65 करोड़ रूपये 2018-19 में और 560.15 करोड़ रुपये 2019-20 में) होगा। दरअसल हर वर्ष पंजाब, हरियाणा में फ़सल अवशेषों को जलाया जाता है जिससे काफी प्रदूषण होता है, ऐसे में ऐसी योजना की आवश्यकता थी।
supper sir