हिंदी GK एवं करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – मार्च 30-31, 2018
First Published: March 31, 2018 | Last Updated:April 23, 2023
1. किस प्रदेश सरकार ने 30 मार्च को 2018-19 का बजट पेश किया है?
[A] हिमाचल प्रदेश
[B] उत्तर प्रदेश
[C] उत्तराखंड
[D] कर्नाटक
Show Answer
Correct Answer: A [हिमाचल प्रदेश]
Notes:
हिमाचल प्रदेश सरकार ने 30 मार्च को 2018-19 का बजट पेश किया है। यह राज्य में जयराम ठाकुर के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहला बजट है। इसके अंतर्गत हिमाचल गृहणी सुविधा योजना लांच की गई जिसके अंतर्गत उन महिलाओं को गैस सिलेंडर दिए जाएंगे जिन्हें उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर नहीं मिले हैं। सिंचाई के लिए 277 करोड़, जल से कृषि पर बल योजना के लिए 250 करोड़ रुपये, कांगड़ा- नादौन में विकास के लिए 50 करोड़, प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के लिए 25 करोड़ और गृहणी सुविधा योजना के लिए 12 करोड़ रुपये दिए गए। विधायक निधि 1 करोड़ 35 लाख रुपये कर दी गई जो पहले 1 करोड़ 10 रुपये थी। इसके अलावा बजट में बिजली, कृषि, दूध आदि के लिए भी बहुत प्रावधान हैं।
2. वैज्ञानिकों ने मानव शरीर में नए अंग इंटरस्टिटियम की खोज की है। तो मानव शरीर में अंगों की संख्या कितनी हो जाएगी?
Show Answer
Correct Answer: D [80]
Notes:
माउंड सिनाइ बेथ इजरायल मेडिकल सेंटर मेडिक्स के डॉ डेविड कार-लॉक और डॉ पेट्रोस बेनियास द्वारा कैंसर के इलाज की खोज करते पर एक नए अंग इंटरस्टिटियम का पता चला है। अब तक यह माना जाता था कि मानव शरीर में 79 अंग होते हैं लेकिन अब यह धारणा बदल सकती है और यह माना जाएगा कि मानव शरीर में 80 अंग हैं।
3. किस राज्य की सरकार ने राज्य के कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र 60 से 62 कर दी है?
[A] हिमाचल प्रदेश
[B] उत्तराखंड
[C] असम
[D] मध्य प्रदेश
Show Answer
Correct Answer: D [मध्य प्रदेश]
Notes:
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र 60 से बढ़ाकर 62 कर दी है। यह सब कर्मचारियों को उचित पदोन्नति देने के कारण की गई है।
4. किस टीम के हेड कोच ने 29 मार्च को इस्तीफा दे दिया है?
[A] ऑस्ट्रेलिया
[B] न्यूज़ीलैंड
[C] इंग्लैंड
[D] स्कॉटलैंड
Show Answer
Correct Answer: A [ऑस्ट्रेलिया]
Notes:
ऑस्ट्रेलिया की टीम के हेड कोच डैरेन लेहमन ने अपने पद से त्याग पत्र देने की घोषणा 29 मार्च को की। यह इस्तीफा उन्होंने बॉल टेम्पेरिंग विवाद के बाद दिया। इस विवाद में ऑस्ट्रेलिया कि कप्तान स्टीव स्मिथ पर एक वर्ष का प्रतिबंध लग चुका है।
5. भारत सरकार ने एयर इंडिया की कितने प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की घोषणा की है?
[A] 60%
[B] 70%
[C] 75%
[D] 76%
Show Answer
Correct Answer: D [76%]
Notes:
भारत सरकार एयर इंडिया का 76% हिस्सा बेचेगी। एयर इंडिया पर 50 हजार करोड़ का कर्ज है। इस प्रक्रिया के लिए Ernst & Young LLP India को सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है।
6. देश की सबसे लंबी एलिवेटेड रोड किन शहरों के बीच होगी?
[A] दिल्ली- नोएडा
[B] अहमदाबाद- गांधीनगर
[C] दिल्ली- गाज़ियाबाद
[D] दिल्ली- मेरठ
Show Answer
Correct Answer: C [दिल्ली- गाज़ियाबाद]
Notes:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली से गाज़ियाबाद के बीच देश की सबसे बड़ी एलिवेटेड रोड का उद्घाटन किया है। यह यूपी गेट और राजनगर एक्सटेंशन के बीच होगी। यह 6 लेन की होगी औऱ एक सिंगल पिलर पर टिकेगी। यह साढ़े दस किलोमीटर लंबी होगी।
7. मिस्र के राष्ट्रपति कौन चुने गए हैं?
[A] असद
[B] विंन मित्त
[C] अब्देल फतेह अल-सिसी
[D] इनमें से कोई नहीं
Show Answer
Correct Answer: C [अब्देल फतेह अल-सिसी]
Notes:
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सिसी चुुुुने गए हैं। वो दोबारा मिस्र के राष्ट्रपति चुने गए हैं। उन्हें 92% वोट मिले जबकि प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार मूसा मुस्तफा मूसा को 3% वोट मिले हैं। सिसी 2014 में पहली बार राष्ट्रपति चुने गए थे।
8. 29 मार्च को भारत-जापान रणनीतिक वार्ता किस शहर में आयोजित की गई?
[A] टोक्यो
[B] क्योटो
[C] नई दिल्ली
[D] मुम्बई
Show Answer
Correct Answer: A [टोक्यो]
Notes:
भारत-जापान रणनीतिक वार्ता टोक्यो में आयोजित की गई। यह वार्ता 29 मार्च को आयोजित की गई। यह भारत-जापान के बीच 9वीं रणनीतिक वार्ता थी। इसमें भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और जापान के विदेश मंत्री तारो कानो ने हिस्सा लिया।
9. अमेरिका के राष्ट्रपति ने अब किस देश से सेना की वापसी की घोषणा की है?
[A] इराक
[B] सीरिया
[C] अफगानिस्तान
[D] पाकिस्तान
Show Answer
Correct Answer: B [सीरिया]
Notes:
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सीरिया से अपनी सेना की वापसी की घोषणा की है। इससे सीरिया में युद्ध विराम की उम्मीद बंधी है। सीरिया में त्रिकोणीय युद्ध चल रहा है जिसमें हजारों बेगुनाह मारे जा रहे हैं। इसमें सीरिया की सरकार का साथ रूस दे रहा है। अमेरिका विद्रोहियों का साथ दे रहा है। तीसरी तरफ आतंकी हैं। लेकिन अब ट्रंप की सीरिया से सेना वापसी के बाद युद्धविराम की उम्मीद जगी है।
10. राजस्थान का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
[A] 28 मार्च
[B] 29 मार्च
[C] 30 मार्च
[D] 31 मार्च
Show Answer
Correct Answer: C [30 मार्च]
Notes:
राजस्थान का स्थापना दिवस 30 मार्च को मनाया जाता है। इस उपलक्ष्य में अनेक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इस वर्ष भी 30 मार्च को पूरे राज्य में अनेक कार्यक्रम हुए। 30 मार्च 1949 को राजपूताना की रियासतों का विलय करके राजस्थान की स्थापना की गई। इसमें अजमेर मेरवाडा को छोड़कर सभी रियासतों को देशी राजा चलाते थे। इसमें भरतपुर, जैसलमेर, जोधपुर, जयपुर, उदयपुर की रियासतें शामिल हुईं। हालांकि राजस्थान के एकीकरण की पूर्ण प्रक्रिया 1956 में पूरी हुई।
it very useful for students
Thanks keep visit
Thank you gktoday
Thanks for your comment. Please keep visiting, keep learning
Superb quiz this is very helpful for exam.
Thanks keep visit