हिंदी GK एवं करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – अप्रैल 2, 2018
First Published: April 2, 2018 | Last Updated:April 23, 2023
1. ललित कला अकादमी के अस्थायी अध्यक्ष कौन चुने गए हैं?
[A] एम एल श्रीवास्तव
[B] दिनेश शर्मा
[C] विकास स्वरूप
[D] चंद्र भूषण कुमार
Correct Answer: A [एम एल श्रीवास्तव]
Notes:
एम एल श्रीवास्तव ललित कला अकादमी के अस्थायी अध्यक्ष चुने गए हैं। वे इस पद पर तब तक कार्य करेंगे जब तक स्थायी अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो जाती। ललित कला अकादमी भारत की एक स्वतंत्र संस्था है जो ललित कलाओं जैसे चित्रकला, मूर्तिकला, गृह निर्माण कला आदि के क्षेत्र में कार्य करती है। ललित कला अकादमी की स्थापना 5 अगस्त 1954 को भारत सरकार द्वारा की गई। ललितकला अकादमी के 30 कला संगठन भारत में कार्य करते हैं। ललित कला अकादमी के कई कार्य हैं जैसे प्रदर्शनी लगाना, ललित कला निरीक्षण, ललित कला को प्रोत्साहन देना, ललित कला के क्षेत्र में कार्य करने वाले संगठनों और व्यक्तियों को पुरस्कृत करना। ललित कला अकादमी के अलावा भारत में 12 राज्य ललित कला अकादमी भी हैं।

2. 1 अप्रैल को किस प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया गया?
[A] बिहार
[B] केरल
[C] ओडिशा
[D] आंध्र प्रदेश
Correct Answer: C [ओडिशा]
Notes:
ओडिशा दिवस प्रतिवर्ष 1 अप्रैल को मनाया जाता है। ओडिशा का एकीकरण करके ओडिशा प्रान्त 1 अप्रैल 1936 को बनाया गया। स्वतंत्रता के बाद ओडिशा की रियासतों ने अपनी सत्ता भारत सरकार को सौंप दी। ओडिशा भारत का एक राज्य है जो भारत के पूर्वी तट पर है। इसे पुराने समय में कलिंग के नाम से जाना जाता था। पहले 1 अप्रैल को केवल ओडिशा के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता था लेकिन अब यह सांस्कृतिक दिवस के रूप में प्रसिद्ध होने लगा है। इस अवसर पर राज्य में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

3. तेलंगाना खेल पत्रकार संघ के सालाना समारोह में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कौन चुना गया है?
[A] पी• वी• सिंधु
[B] मिताली राज
[C] विराट कोहली
[D] दीप्ति शर्मा
Correct Answer: B [मिताली राज]
Notes:
तेलंगाना खेल पत्रकार संघ के वार्षिक समारोह में मिताली राज को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है। देश का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी श्रीकांत को जबकि सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी पी• वी• सिंधु को चुना गया है। मिताली राज भारतीय महिला क्रिकेट की कप्तान हैं जिन्होंने पिछले वर्ष भारतीय महिला टीम को महिला विश्व कप के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। उनके नाम कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड हैं। वो टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक जमाने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं। उन्होंने पहली बार 1999 में वनडे क्रिकेट खेला। उन्होंने 2010, 2011 और 2012 में ICC वर्ल्ड महिला खिलाड़ी रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त किया।

4. मियामी ओपन 2018 में वुमन सिंगल का खिताब किस महिला खिलाड़ी ने जीता है?
[A] सेरेना विलियम्स
[B] जेलेना ओस्टापेंको
[C] स्लोएन स्टीफंस
[D] इनमें से कोई नहीं
Correct Answer: C [स्लोएन स्टीफंस]
Notes:
2018 का मियामी ओपन अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी स्लोएन स्टीफंस ने जेलेना ओस्टापेंको को हराकर जीता है। उन्होंने जेलेना ओस्टापेंको को 7-6(7-5)6-1 से हराया। मियामी ओपन 20 मार्च से 1 अप्रैल तक चला। स्लोएन स्टीफंस अमेरिका की 25 वर्षीय खिलाड़ी हैं। पुरुष वर्ग में जॉन इस्नर ने खिताब जीता। मियामी ओपन अमेरिका के फ्लोरिडा में होने वाला एक टेनिस कप है, इसकी शुरुआत 1983 में हुई थी। इसके 4 खेल होते हैं :- मेन सिंगल, वुमन सिंगल, मेन डबल, वुमन डबल।

5. विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है?
[A] 1 अप्रैल
[B] 2 अप्रैल
[C] 3 नवंबर
[D] 4 जून
Correct Answer: B [2 अप्रैल]
Notes:
विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस प्रतिवर्ष 2 अप्रैल को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य ऑटिज्म से पीड़ित लोगों को सशक्त बनाना है। यह संयुक्त राष्ट्र द्वारा मनाया जाता है। इसमें ऑटिज्म से पीड़ित लोगों के सुधार के लिए कदम उठाए जाते हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2007 में विश्व ऑटिज्म दिवस मनाने का एलान किया था। ऑटिज्म एक मस्तिष्क संबंधी बीमारी है जिसमें व्यक्ति स्वयं के ख्यालों में खोया रहता है। इसके पीड़ित को मिर्गी के दौरे भी पड़ते हैं। इसके पीड़ित का विकास असामान्य होता है और न्यूरोसिस्टम पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। 2010 तक दुनिया में 7 करोड़ लोग इससे पीड़ित थे।

6. भारत का सबसे बड़ा भुगतान बैंक कौन सा होगा?
[A] इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक
[B] पेटीएम
[C] ICICI बैंक
[D] एक्सिस बैंक
Correct Answer: A [इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक]
Notes:
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक 1 अप्रैल 2018 से भारत में शुरू किया जायेगा। यह भारत का सबसे बड़ा भुगतान बैंक होगा। यह देश के लगभग सभी डाकघरों में खोला जाएगा। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में एक लाख रुपये तक का बचत खाता, 25 हजार तक की जमा राशि पर 5 फीसदी ब्याज, चालू खाता और थर्ड पार्टी इंश्योरेंस आदि सुविधा मिलेंगी।गौरतलब है कि देश में एक लाख पचपन हजार डाकघर हैं और 650 भुगतान बैंक इसकी सहायता करेंगे।

7. पूरी तरह से यूरो-6 मानक के पेट्रोल डीजल मिलने वाला भारत का पहला शहर कौन सा है?
[A] दिल्ली
[B] मुंबई
[C] कोलकाता
[D] हैदराबाद
Correct Answer: A [दिल्ली]
Notes:
दिल्ली और एनसीआर में 1 अप्रैल 2018 से पूरी तरह से यूरो -6 मानक का पेट्रोल और डीजल मिलेगा। हालांकि इससे पेट्रोल और डीजल की कीमत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यह कसम प्रदूषण रोकने के लिए उठाया गया है। 1 अप्रैल 2020 तक पूरे देश में यूरो-6 मानक के ईंधन प्रस्तुत करने का लक्ष्य रखा गया है। 1 जनवरी 2019 से भारत के 13 शहरों में यूरो-6 मानक के पेट्रोल और डीजल मिलेंगे। मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरू, हैदराबाद और पुणे इन 13 शहरों में शामिल हैं।

8. 1 अप्रैल को किस बैंक का स्थापना दिवस मनाया गया?
[A] भारतीय रिज़र्व बैंक
[B] भारतीय स्टेट बैंक
[C] एक्सिस बैंक
[D] पंजाब नेशनल बैंक
Correct Answer: A [भारतीय रिज़र्व बैंक]
Notes:
भारतीय रिज़र्व बैंक 83वां का स्थापना दिवस 1 अप्रैल 2018 को मनाया गया। भारतीय रिज़र्व बैंक की स्थापना 1 अप्रैल 1935 को रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 से हुई। इसका प्रारंभिक कार्यालय कोलकाता में था जो 1937 में बदलकर मुम्बई कर दिया गया।
प्रारम्भिक में भारतीय रिजर्व बैंक एक निजी बैंक था किंतु 1949 में इसका राष्ट्रीयकरण होने के बाद यह भारत सरकार के स्वामित्व वाला बैंक है।

9. दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल उत्पादक देश कौन सा है?
[A] चीन
[B] भारत
[C] मेक्सिको
[D] जापान
Correct Answer: B [भारत]
Notes:
भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल उत्पादक घोषित किया गया है। चीन दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल उत्पादक है। इंडियन सेल्युलर एसोसिएशन ने यह आकंड़े जारी किए हैं। भारत ने इस मामले में वियतनाम को पीछे छोड़ दिया है। अगले वर्ष तक भारत में 12 करोड़ मोबाइल उत्पादन का लक्ष्य रखा है।

10. देश में GST E-way बिल कब से शुरू हो रहा है?
[A] 1 अप्रैल
[B] 2 अप्रैल
[C] 3 अप्रैल
[D] 4 अप्रैल
Correct Answer: A [1 अप्रैल]
Notes:
देश इन 1 अप्रैल से GST E-way बिल लागू होगा। यह 50000 रुपये से अधिक दाम के सामानों पर लागू होगा। यह व्यापारियों को कठिनाइयों से बचाने के लिए शुरू किया गया है। पहले ही दिन इसमें 1 लाख 71 हजार E-Way बिल जनरेट हुए। देश भर में GST 1 जुलाई को लागू हुआ। GST लागू करने वाला दुनिया का पहला देश फ्रांस था।

Very good for me
GOOD KNOWLDGE
Good sir
thanku sir
thanku sir ,for daily current affairs for me
very good sir
thankss for comment. keep visit
very nice
thanks keep visit
Thank you sir
Thanks you sir
This is very good way to known update
Thanks for comment. Keep visit the site.