हिंदी GK एवं करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – मार्च 10, 2018
First Published: March 10, 2018 | Last Updated:April 23, 2023
1. किस राज्य ने गुटका बैन करने की घोषणा की है?
[A] महाराष्ट्र
[B] कर्नाटक
[C] उत्तर प्रदेश
[D] पंजाब
Show Answer
Correct Answer: A [महाराष्ट्र]
Notes:
महारष्ट्र की सरकार ने तम्बाकू को बैन करने की योजना बनायी है| इसकी जानकारी महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने दी| हालाँकि महाराष्ट्र में पहले भी गुटके को बैन करने की घोषणा दो बार की गयी थी जो कि सफल नहीं हो सकी|
2. भारतीय सुप्रीम कोर्ट ने इच्छामृत्यु को कुछ शर्तों के साथ वैध कर दिया है| यह सबसे पहले किस देश में वैध की गयी?
[A] स्पेन
[B] फ्रांस
[C] रूस
[D] नीदरलैंड
Show Answer
Correct Answer: D [नीदरलैंड]
Notes:
भारतीय सुप्रीम कोर्ट ने 9 मार्च 2018 को ऐतिहासिक फैसला देते हुए इच्छामृत्यु को कुछ शर्तों के साथ वैध कर दिया| इच्छामृत्यु किसी व्यक्ति के अत्यधिक बीमार होने पर या लाइलाज बीमारी होने पर दी जा सकती है| इच्छामृत्यु के दो प्रकार हैं पहला सक्रिय इच्छामृत्यु जिसमें डॉक्टर मरीज को दवाइयां देकर मार सकते हैं और दूसरा निष्क्रिय इच्छामृत्यु जो मरीज के निष्क्रिय होने पर रिश्तेदारों से पूछकर दी जा सकती है|
दुनिया में सबसे पहले नीदरलैंड में इच्छामृत्यु को वैध कर दिया गया और उसके बाद कई देशों में वैध किया गया| कई देशों में यह मामला आज भी विचाराधीन है|
3. विंग्स इंडिया 2018 नामक द्विवार्षिक उत्सव कहाँ मनाया जा रहा है?
[A] हैदराबाद
[B] बैंगलौर
[C] दिल्ली
[D] मुम्बई
Show Answer
Correct Answer: A [हैदराबाद]
Notes:
विंग्स इंडिया 2018 नामक द्विवार्षिक उत्सव हैदराबाद में मनाया जा रहा है| इसकी शुरुआत 8 मार्च को हुई और यह 11 मार्च तक चलेगा| इस कार्यक्रम की थीम है:- इंडिया-ग्लोबल एविटेशन हब| इस कार्यक्रम में 125 प्रदर्शक और 35 सीईओ हिस्सा लेंगे| इसका उद्देश्य राज्यों के बीच विमान सेवाएं, निवेश आदि में बढ़ोत्तरी होगा|
4. भारतीय सरकार ने उद्यम साखी योजना किसके लिए शुरू की है?
[A] छात्रों के लिए
[B] युवाओं के लिए
[C] महिला उद्यमियों के लिए
[D] इनमें से कोई नहीं
Show Answer
Correct Answer: C [महिला उद्यमियों के लिए]
Notes:भारतीय सरकार ने महिला उद्यमियों और बेरोजगार महिलाओं के विकास के लिए उद्यम साखी योजना शुरू की है| इसका उद्देश्य महिलाओं को व्यापार में सहायता करके उन्हें मजबूत करना है| देश में इस समय अनुमानतः अस्सी लाख से अधिक महिलाएं हैं जो अपना रोजगार चला रही हैं|
इसके अंतर्गत उद्यम साखी का पोर्टल भी शुरू किया है जिसकी वेबसाइट
http://www.udyamsakhi.org/ है|
5. सुप्रसिध्द गायक वडाली ब्रदर्स के प्यारेलाल वडाली का निधन हो गया| वो किस प्रदेश से थे?
[A] राजस्थान
[B] हरियाणा
[C] पंजाब
[D] उत्तर प्रदेश
Show Answer
Correct Answer: C [पंजाब]
Notes:
वडाली ब्रदर्स दो गायक भाइयों प्यारेलाल वडाली और पूरनचंद वडाली को कहा जाता है| उनका जन्म पंजाब में हुआ था| उन्होंने जालंधर के हरबल्ला मंदिर से अपना गायन शुरू किया था| उन्होंने अनेक फिल्मों में सुपरहिट गीत गए हैं|
प्यारेलाल वडाली और पूरनचंद वडाली सूफी गायक थे|
6. किस देश के राष्ट्रपति ने भारत का दौरा किया है?
[A] स्पेन
[B] फ़्रांस
[C] रूस
[D] वियतनाम
Show Answer
Correct Answer: B [फ़्रांस]
Notes:
आज फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी चार दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे| भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने उनका स्वागत किया| फ्रांस के सहयोग से यूपी के मिर्जापुर में सोलर एनर्जी प्लांट तैयार किया गया है। मोदी और मैक्रों इस प्लांट का सोमवार को 75 मेगावॉट वाले प्लांट का इनॉगरेशन करेंगे।
नई दिल्ली में मैक्रों और मोदी ISA की पहली समिट होगा। इसकी थीम क्लाइमेट चेंज और पर्यावरण है। ये समिट राष्ट्रपति भवन में होगा।ISA ग्लोबल संस्था है, जिसमें 121 देश मेंबर है
7. भारतीय रिज़र्व बैंक ने किस बैंक पर 5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है?
[A] एयरटेल पेमेंट्स बैंक
[B] पंजाब नेशनल बैंक
[C] HDFC बैंक
[D] स्टेट बैंक ऑफ़ इडिया
Show Answer
Correct Answer: A [एयरटेल पेमेंट्स बैंक]
Notes:
भारतीय रिज़र्व बैंक ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक पर 5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है| रिज़र्व बैंक के अनुसार ,भारतीय रिजर्व बैंक ने 7 मार्च 2018 को एयरटेल पेमेंट्स बैंक लिमिटेड पर 5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। उस पर यह जुर्माना केंद्रीय बैंक द्वारा जारी किए गए केवाईसी नियमों और पेमेंट्स बैंक परिचालन के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने की वजह से लगाया गया है|
8. मेक्सिको के शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत को किसने सिल्वर मैडल दिलाया है?
[A] अंजुम मुद्गिल
[B] गीता फोगाट
[C] अभिनव बिंद्रा
[D] बबिता फोगाट
Show Answer
Correct Answer: A [अंजुम मुद्गिल]
Notes:
मेक्सिको के शूटिंग वर्ल्ड कप में अंजुम मुदगिल ने भारत को सिल्वर मैडल दिलाया है| इससे पहले भारत 4 गोल्ड और 3 ब्रांज जीत चूका है| इस स्पर्धा में चीन की रुइजाओ पेई ने 45 शॉट में 455.4 अंक हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया| चीन की निशानेबाज तिंग सुन ने 442.2 अंक हासिल कर ब्रॉन्ज मेडल जीता| भारत का इस वर्ल्ड कप में यह पहला सिल्वर मेडल है|
9. UN सिक्यूरिटी काउंसिल ने सीरिया में कितने दिनों का युध्द विराम मंजूर किया है?
Show Answer
Correct Answer: C [30]
Notes:
UN सिक्यूरिटी काउंसिल ने सीरिया में तीस दिनों का युध्द विराम मंजूर किया है| पिछले 6 दिन से जारी लड़ाई में 500 से अधिक लोग मारे गए हैं और लगभग 1500 घायल हैं| यह लड़ाई अभी घोउटा में चल रही है और यह विद्रोहियों के हाथ में केवल ये ही इलाका बचा है| सीरिया के राष्ट्रपति असद और विद्रोहियों के बीच काफी समय से गृहयुध्द चल रहा है जिसमें 3 लाख से अधिक लोग मारे गए हैं|
10. राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन आज से कहाँ शुरू होगा?
[A] लखनऊ
[B] नई दिल्ली
[C] श्रीनगर
[D] जयपुर
Show Answer
Correct Answer: B [नई दिल्ली]
Notes:
भारतीय संसदीय समूह द्वारा आयोजित राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन 10 मार्च से नई दिल्ली में शुरू होगा| यह भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सान्निध्य में आयोजित होगा| दो दिवसीय इस कार्यक्रम की थीम है :- वी फॉर डेवलपमेंट |