हिंदी GK एवं करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – अप्रैल 12-13, 2018
First Published: April 13, 2018 | Last Updated:April 23, 2023
1. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के नए महानिदेशक कौन चुने गए हैं?
[A] डॉ बलराम भार्गव
[B] डॉ मयंक अग्रवाल
[C] डॉ नरेश त्रेहन
[D] इनमें से कोई नहीं
Show Answer
Correct Answer: A [डॉ बलराम भार्गव ]
Notes:
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के नए महानिदेशक डॉ बलराम भार्गव को चुना गया है। वो अब तक एम्स, दिल्ली में प्रोफेसर थे। नियुक्ति के बाद डॉ भार्गव ने बताया कि 2025 तक टीबी खत्म करने का लक्ष्य है। भरतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) भारत में जैव-चिकित्सा के अनुसंधान हेतु एक परिषद है। इसकी स्थापना 1911 में ‘इंडियन रिसर्च फण्ड एसोसिएशन’ के रूप में की गई थी। 1949 में इसका नाम बदलकर भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद कर दिया गया।
2. अमेरिकी शोध संस्थान ‘द हेरिटेज फाउंडेशन’ द्वारा जारी वैश्विक स्वतंत्रता आर्थिक सूचकांक में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
[A] 128
[B] 129
[C] 130
[D] 131
Show Answer
Correct Answer: C [130]
Notes:
अमेरिकी शोध संस्थान ‘द हेरिटेज फाउंडेशन’ द्वारा 12 अप्रैल 2018 को जारी वैश्विक आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक में भारत को 130वां स्थान प्राप्त हुआ है। गत वर्ष भारत को 143वां स्थान प्राप्त हुआ था। भारत ने इसमें 54.5 अंक प्राप्त किए हैं। इसमें हांगकांग को पहला, सिंगापुर को दूसरा और न्यूजीलैंड को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
3. राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में सबसे कम उम्र में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय कौन हैं?
[A] दीपक लाठेर
[B] अनीश भनवाला
[C] बबिता कुमारी
[D] सुशील कुमार
Show Answer
Correct Answer: B [अनीश भनवाला]
Notes:
राष्ट्रमंडल खेल 2018 में अनीश भनवाला ने स्वर्ण पदक जीता है और वह राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में सबसे कम उम्र में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने मात्र 15 साल की उम्र में ही स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने 30 अंक हासिल करके 25 मीटर रैपिड फायर में स्वर्ण पदक जीता।
4. किस देश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण खत्म कर दिया गया है?
[A] बांग्लादेश
[B] नेपाल
[C] श्रीलंका
[D] भारत
Show Answer
Correct Answer: A [बांग्लादेश]
Notes:
बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण खत्म कर दिया गया है। यह घोषणा वहां की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने की। वर्तमान में बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में 56% सीटें आरक्षित हैं। हालांकि शेख हसीना ने बताया कि सरकारी नौकरियों में पिछड़ों, विकलांगों के लिए सीटें आरक्षित रहेंगी। बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ कई दिनों से विरोध प्रदर्शन हो रहा है। बांग्लादेश में पिछड़े जिले के लोगों को 10%, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को 30%, अल्पसंख्यकों को 5%, 10% महिलाओं को और 1% विकलांगों को आरक्षण था।
5. मरणोपरांत दादा साहेब फाल्के पुरस्कार किसे दिया गया है?
[A] विनोद खन्ना
[B] श्रीदेवी
[C] ओमपुरी
[D] रीमालागू
Show Answer
Correct Answer: A [विनोद खन्ना]
Notes:
65वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों में विनोद खन्ना को मरणोपरांत दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया है। विनोद खन्ना भारत के एक प्रतिष्ठित कलाकार, प्रोड्यूसर थे जिनका निधन 27 अप्रैल 2017 को हुआ था। उन्होंने 175 से अधिक फिल्मों में कार्य किया जिनमें ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘मेरा गांव मेरा देश’, ‘अचानक’, ‘हेराफेरी’, ‘आधा दिन आधी रात’, ‘गद्दार’, ‘परवरिश’ ,’द बर्निंग ट्रेन’ ,’इंसाफ’ आदि प्रमुख हैं। दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भारत सरकार द्वारा दिया जाता है जो भारत में फिल्मों के क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है। इसकी शुरुआत दादा साहेब फाल्के के जन्म शताब्दी वर्ष 1969 में हुई। दादा साहेब फाल्के पुरस्कार में 10 लाख रुपये धनराशि और स्वर्ण कमल दिया जाता है।
6. 65वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार किसे मिला है?
[A] सलमान खान
[B] शाहरुख खान
[C] अजीत कुमार
[D] प्रभास
Show Answer
Correct Answer: C [अजीत कुमार]
Notes:
65वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की घोषणा 13 अप्रैल 2018 को हुई। इसमें अजीत कुमार को उनकी फिल्म विवेगम के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मॉम फ़िल्म के लिए श्रीदेवी को मरणोपरांत दिया गया। मॉम श्रीदेवी की आखिरी फ़िल्म थी।असम भाषा की फ़िल्म विलेज रॉकस्टार को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार मिला। बाहुबली 2 को सर्वश्रेष्ठ पॉपुलर फ़िल्म का अवार्ड मिला।
7. राष्ट्रमंडल खेलों में बजरंग पूनिया ने पुरुषों की कुश्ती की किस श्रेणी में पदक जीता है?
[A] 55 किलोग्राम ईवेंट
[B] 60 किलोग्राम ईवेंट
[C] 65 किलोग्राम ईवेंट
[D] 75 किलोग्राम ईवेंट
Show Answer
Correct Answer: C [65 किलोग्राम ईवेंट]
Notes:
ऑस्ट्रेलिया के गोल्डकोस्ट में चल रहे 21 वें राष्ट्रमंडल खेलों में बजरंग पूनिया ने पुरुषों की 65 किलोग्राम ईवेंट में गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने फाइनल में वेल्स के केन चारिग को हराया। यह राष्ट्रमंडल खेलों में बजरंग पूनिया का पहला गोल्ड है। उन्होंने 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में 61 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता।
8. सर्वश्रेष्ठ हिंदी फ़िल्म का पुरस्कार किस फ़िल्म को मिला है?
[A] हिंदी मीडियम
[B] ट्यूबलाइट
[C] टॉयलेट एक प्रेम कथा
[D] न्यूटन
Show Answer
Correct Answer: D [न्यूटन]
Notes:
65वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों में भारत की सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार न्यूटन फ़िल्म को मिला। न्यूटन अमित वी. मसूरकर द्वारा डाइरेक्ट की गई फ़िल्म है। इस श्रेणी में गाजी को सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फ़िल्म, कच्चा लिंबू को सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म, तोंडीमुथुलम को सर्वश्रेष्ठ मलयालम फ़िल्म, हेबेट्टू रामाक्का को सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फ़िल्म, दह को सर्वश्रेष्ठ गुजराती फ़िल्म, पद्दाई को सर्वश्रेष्ठ तुलु फ़िल्म का पुरस्कार दिया गया। असमी भाषा की फ़िल्म विलेज रॉकस्टार को भारत की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार मिला।
9. बैंक ब्यूरो बोर्ड के नए चैयरमैन कौन चुने गए हैं?
[A] अरुंधति भट्टाचार्य
[B] भानु प्रताप शर्मा
[C] अमृत्य सेन
[D] इनमें से कोई नहीं
Show Answer
Correct Answer: B [भानु प्रताप शर्मा]
Notes:
भानु प्रताप शर्मा बैंक ब्यूरो बोर्ड के नए चेयरमैन चुने गए हैं। बैंक ब्यूरो बोर्ड की स्थापना 2016 में हुई थी। इसके पहले चेयरमैन विनोद राय घोषित किए गए थे जो 2 वर्ष के लिए नियुक्त किए गए थे। भानु प्रताप शर्मा भी दो वर्ष के लिए नियुक्त किए गए हैं। वो वर्तमान में DRDO में रिक्रूटमेंट और असेसमेंट के चेयरमैन हैं। बैंक ब्यूरो बोर्ड 2016 में स्थापित हुआ था और इसका कार्य सरकारी बैंकों और वित्तीय संस्थानों में नियुक्ति करना है।
10. दुनिया के नंबर 1 बैडमिंटन खिलाड़ी कौन हुए हैं?
[A] किदाम्बी श्रीकांत
[B] विक्टर एलेक्सन
[C] सोन वेन हू
[D] चेन लांग
Show Answer
Correct Answer: A [किदाम्बी श्रीकांत]
Notes:
किदाम्बी श्रीकांत ने बैडमिंटन में दुनिया की पहली रैंक प्राप्त की है। उन्होंने 76895 पॉइंट्स हासिल किए हैं। डेनमार्क के विक्टर एक्सलसन ने 75470 पॉइंट्स हासिल करके दूसरा स्थान प्राप्त किया है। कोरिया के सोन वेन हू ने 74670 पॉइंट्स हासिल करके तीसरा स्थान प्राप्त किया है। चीन के चेन लांग 73466 पॉइंट्स के स्थान चौथे पायदान पर हैं। महिला रैंकिंग में चीन की ताइ जू इंग 90259 पॉइंट्स के साथ पहले नम्बर पर हैं। पी वी सिंधू महिला रैंकिंग में तीसरे नम्बर हैं।
Acha laga
GOOD
Thanks keep visit