हिंदी GK एवं करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – अप्रैल 16-17, 2018
First Published: April 17, 2018 | Last Updated:April 23, 2023
1. ई-वे बिल प्रणाली कितने राज्यों में शुरू की गयी है?
[A] एक
[B] तीन
[C] चार
[D] पांच
Show Answer
Correct Answer: D [पांच ]
Notes:
ई-वे बिल प्रणाली 5 अप्रैल 2018 से शुरू की गयी| यह राज्यों के बीच आपसी माल परिवहन के लिए शुरू की गयी है| यह पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, आंध्र प्रदेश और केरल में शुरू की गयी है| इनसे राज्यों में व्यापार को बढ़ोत्तरी मिलेगी और पूरे देश में एकसमान ई-वे बिल लागू करने में बहुत सहायता मिलेगी| सरकार ने पूरे देश में 1 अप्रैल से 50,000 या इससे अधिक रूपये के माल के परिवहन के लिए ई-वे बिल प्रणाली को शुरू किया है, यह अब ऑनलाइन बनेगा जो पहले कागजों पर बनता था| यह जीएसटी लागू होने के करण शुरू की गयी है| यह एक इलेक्ट्रॉनिक बिल होगा|
2. 2018 पुलित्ज़र पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ समाचार पत्र का पुरस्कार किसे मिला है?
[A] न्यूयॉर्क टाइम्स
[B] लन्दन गैजेट
[C] द न्यूयॉर्कर
[D] इनमें से कोई नहीं
Show Answer
Correct Answer: A [न्यूयॉर्क टाइम्स ]
Notes:
2018 के पुलित्ज़र पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ समाचार पत्र न्यूयॉर्क टाइम्स को घोषित किया गया है| इन पुरस्कारों की घोषणा 16 अप्रैल को कोलंबिया यूनिवर्सिटी में की गयी| ये पुरस्कार ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ के पत्रकारों जोडी केंटोर तथा मैगन ट्वोही तथा ‘द न्यूयॉर्कर’ के पत्रकार रोनन फेरो को संयुक्त रूप से दिया गया है| सर्वश्रेष्ठ खोजी पत्रकारिता का पुरस्कार स्टाफ ऑफ़ वाशिंगटन पोस्ट को मिला|
3. 29वें अरब लीग सम्मेलन का अयोजन किस देश में किया गया?
[A] सऊदी अरब
[B] फिलिस्तीन
[C] ईराक
[D] सीरिया
Show Answer
Correct Answer: A [सऊदी अरब ]
Notes:
29वें अरब लीग सम्मलेन का आयोजन सऊदी अरब में किया गया| यह 15 अप्रैल को किया गया है| इसका आयोजन सऊदी अरब की राजधानी रियाध में किया जा रहा है| सऊदी अरब के विदेश मंत्री अब्देल अल जुबेइर ने कहा है कि इसमें फिलिस्तीन मुद्दे को प्राथमिकता दी जाएगी और जेरूसलम को अमेरिका द्वारा इजराइल की राजधानी बनाये जाने का विरोध किया जायेगा| इसमें ईरान के खिलाफ देशों की गुटबाजी भी करने का ध्यान दिया जायेगा| अरब लीग अरब देशों का समूह है जिसकी स्थापना 22 मार्च 1945 को की गयी|
4. विश्व हीमोफोलिया दिवस कब मनाया जाता है?
[A] 15 अप्रैल
[B] 16 अप्रैल
[C] 17 अप्रैल
[D] 18 अप्रैल
Show Answer
Correct Answer: C [17 अप्रैल ]
Notes:
विश्व हीओफोलिया दिवस प्रत्येक वर्ष 17 अप्रैल को मनाया जाता है| इस आल 28वां विश्व हीमोफोलिया दिवस मनाया जा रहा है| इस साल हीमोफीलिया डे की थीम शेयरिंग नॉलेज है। हीमोफोलिया एक विशेष बीमारी है जिसमें मरीज में खून का थक्का जमाने वाला प्रोटीन फैक्टर आठ नहीं बनता। इसमें रक्त का थक्का नहीं जमता| भारत में इसके मरीजों की संख्या 17000 है|
5. वर्ष 2018 में भारत की विकास दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान है?
[A] 7.1%
[B] 7.3%
[C] 7.7%
[D] 7.9%
Show Answer
Correct Answer: B [7.3%]
Notes:
विश्व बैंक ने वर्ष 2018 में भारत की विकास दर 7.3% रहने का अनुमान है| यह विकास दर 2018 और 2019 में 7.5% रहेगी| विश्व बैंक के अनुसार भारत की अर्थव्यवस्था जीएसटी और नोटबंदी के प्रभाव से निकल चूका है| देश के थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति में मार्च में कुछ गिरावट हुई है| भारत में 2017 की विकास दर 6.7% रही थी| विश्व बैंक ने यह भी बताया की भारत को हर साल 81 लाख नौकरियाँ पैदा करने की जरूरत है|
6. सासन अल्ट्रा मेगा पॉवर प्रोजेक्ट किस प्रदेश में है?
[A] उत्तर प्रदेश
[B] महाराष्ट्र
[C] मध्य प्रदेश
[D] पंजाब
Show Answer
Correct Answer: C [मध्य प्रदेश ]
Notes:
सासन अल्ट्रा मेगा पॉवर प्रोजेक्ट मध्य प्रदेश में है| यह मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के सासन गाँव में है| यह पॉवर प्लांट सासन पॉवर लिमिटेड के अधिकार में है जो रिलायंस की एक सब्सिडियरी है| कोयला खदान के साथ सासन UMPP विश्व में सबसे बड़ा एकीकृत कोयला-कम-पावर प्लांट है|
7. राज कपूर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड किस अभिनेता को मिला है?
[A] अभिनेता धर्मेन्द्र
[B] अभिनेता जितेन्द्र
[C] सनी देओल
[D] माधुरी दीक्षित
Show Answer
Correct Answer: A [अभिनेता धर्मेन्द्र ]
Notes:
राज कपूर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेन्द्र को मिला है| निर्देशक राजकुमार हिरानी को राज कपूर स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड मिला है| धर्मेन्द्र बॉलीवुड फिल्मों के अभिनेता हैं जिन्होंने दो सौ पचास से अधिक फिल्मों में कार्य किया है| उन्होंने शोले,भागवत, हुकूमत, धर्मवीर, तहलका, पुलिसवाला गुंडा, यमला पगला दीवाना, जीने नहीं दूंगा, अलीबाबा चालीस चोर, गुलामी, चुपके चुपके, जुगनू, समाधी, राजा जानी, दोस्त, इज्जत, कोहराम, बंदिनी जैसी कई फिल्मों में कार्य किया है| राज कपूर लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार में पांच लाख रूपये की नगद धनराशि दी जाति है|
8. सुरेन्द्र निहाल सिंह, जिनका हाल ही में निधन हो गया, किस क्षेत्र से थे?
[A] खेल
[B] पत्रकारिता
[C] चित्रकार
[D] फिल्म क्षेत्र
Show Answer
Correct Answer: B [पत्रकारिता ]
Notes:
भारत के प्रसिद्ध पत्रकार सुरेन्द्र निहाल सिंह का 89 साल की उम्र में नई दिल्ली में 16 अप्रैल 2018 को निधन हो गया| उन्होंने अनेक अखबारों में अनेक पदों पर कार्य किया जिसमें ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ में एडिटर-इन-चीफ, ‘द स्टेट्समैन’ में चीफ एडिटर, ‘खलीज टाइम्स’ में एडिटर के पद पर कार्य किया| वो 1987 में ‘द इंडियन पोस्ट’ के फाउन्डिंग एडिटर थे| उन्हें इमरजेंसी के समय इंदिरा गाँधी का विरोध करने के लिए न्यूयॉर्क में इंटरनेशनल एडिटर ऑफ़ द ईयर का पुरस्कार मिला है| उन्होंने मास्को, यूनाइटेड स्टेट्स, इंडोनेशिया, लन्दन में विदेशी पत्रकार के रूप में कार्य किया| उनकी प्रमुख पुस्तकें ‘द रॉकी रोड टू इंडियन डेमोक्रेसी: नेहरु टू नरसिम्हा राव’, ‘द योगी एंड द बियर:स्टोरी ऑफ़ इंडो-सोवियत रिलेशंस’, ‘द गंग एंड 900 मिलियन:ए चाइना डायरी’ हैं|
9. IIT खड़गपुर के अध्ययन में सिन्धु घाटी सभ्यता के अंत का कारण क्या बताया गया है?
[A] महामारी
[B] बाढ़
[C] सूखा
[D] बाह्य आक्रमण
Show Answer
Correct Answer: C [सूखा ]
Notes:
IIT खड़गपुर में भूगर्भशास्त्र, भूभौतिकी विभाग के शोधकर्ताओं ने सिन्धु घाटी सभ्यता के अंत का कारण सूखा बताया गया है| IIT खड़गपुर के अध्ययन में यह पाया गया है कि यह सूखा पूरे नौ सौ साल चला था| सिन्धु घाटी सभ्यता भारत के उत्तर पश्चिम में स्थित एक सभ्यता थी जो सिन्धु नदी के आस पास विकसित हुई थी| यह आधुनिक पाकिस्तान के बलूचिस्तान, पंजाब, सिंध और आधुनिक भारत के राजस्थान, पंजाब, गुजरात, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में फैली हुई थी| इसके विनाश का कारण अनेक विद्वानों ने अलग अलग बताया गया है|
10. भारत-वाइस्बेडेन सम्मेलन 2018 का आयोजन किस शहर में किया गया?
[A] मुम्बई
[B] कोलकाता
[C] चंडीगढ़
[D] नई दिल्ली
Show Answer
Correct Answer: D [नई दिल्ली]
Notes:
भारत-वाइस्बेडेन सम्मेलन 2018 का आयोजन नई दिल्ली में 16-17 अप्रैल, 2018 को किया गया। सम्मेलन का शीर्षक संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद संकल्प 1540 के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए सरकार-उद्योग भागीदारी के माध्यम से वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुरक्षित करना था। वाइस्बेडेन प्रक्रिया 2012 में जर्मन सरकार द्वारा शुरू की गई थी।
GOOD QUESTION
v.good question