हिंदी GK एवं करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – अप्रैल 21-22, 2018
First Published: April 22, 2018 | Last Updated:April 23, 2023
1. शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक का आयोजन किस देश में हो रहा है?
[A] चीन
[B] भारत
[C] पाकिस्तान
[D] रूस
Show Answer
Correct Answer: A [चीन]
Notes:
शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों की विदेश मंत्रियों की बैठक का आयोजन 24 मार्च 2018 को चीन की राजधानी बीजिंग में होगा। इसमें भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई भारतीय विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज करेंगी। सुषमा स्वराज छः दिनों की विदेश यात्रा पर हैं जिसमें वो चीन और मंगोलिया की यात्रा करेंगी। इस बैठक को जून 2018 में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन की बैठक के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा लेंगे।
2. टिम बर्गलिंग जिनका हाल ही में निधन हो गया, किस देश के प्रसिद्ध संगीतकार थे?
[A] फ्रांस
[B] जापान
[C] ब्रिटेन
[D] स्वीडन
Show Answer
Correct Answer: D [स्वीडन]
Notes:
स्वीडन के मशहूर संगीतकार टिम बर्गलिंग का 21 अप्रैल 2018 को ओमान के मस्कत में निधन हो गया। वो स्वीडन के प्रसिद्ध संगीतकार, DJ प्रोड्यूसर और म्यूजिक डायरेक्टर थे। उन्हें DJ एवीसी के नाम से जाना जाता था। ‘वेक मी अप’ और ‘लेवल्स’ उनके प्रसिद्ध संगीत थे।
3. वर्ल्ड अर्थ डे कब मनाया जाता है?
[A] 20 अप्रैल
[B] 21 अप्रैल
[C] 22 अप्रैल
[D] 23 अप्रैल
Show Answer
Correct Answer: C [22 अप्रैल]
Notes:
वर्ल्ड अर्थ डे प्रतिवर्ष 22 अप्रैल को मनाया जाता है। इसका लक्ष्य पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना है। इसे मनाने का फैसला यूनेस्को की मीटिंग में 1969 में लिया गया था। पहला वर्ल्ड अर्थ डे 1970 में मनाया गया। 48 साल पहले इसे मनाने का श्रेय अमेरिकी सीनेटर गेलार्ड नील्सन को जाता है। इसकी 2018 की थीम “एंड प्लास्टिक पॉल्युशन’ है। इसका उद्देश्य कि लोगों को प्लास्टिक की खपत पर कटौती करने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि प्रत्येक व्यक्ति सालाना उपभोग करने वाली प्लास्टिक वस्तुओं की संख्या पर ध्यान दे और राशि को कम करने के लिए सचेत प्रयास करे। एक अनुसन्धान के अनुसार, प्लास्टिक एक बेहद खतरनाक प्रदूषक है जो 2000 से अधिक वर्षों तक चल सकता है।
4. दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला नबी ताज़िमा का निधन हो गया। वो किस देश से थीं?
[A] जापान
[B] चीन
[C] दक्षिण कोरिया
[D] ताइवान
Show Answer
Correct Answer: A [जापान]
Notes:
विश्व की सबसे उम्रदराज महिला नाबी ताज़िमा का जापान के किकाई में 117 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका जन्म 4 अगस्त 1900 को हुआ था। उनके 160 से अधिक वंशज हैं। वो 19वीं शताब्दी में पैदा हुआ एकमात्र महिला थी। वो इससे पहले जमैका के वायलेट ब्राउन की 117 साल की उम्र में निधन के बाद विश्व की सबसे बुजुर्ग महिला बन गईं थी।
5. 2018 भारतीय सुपर कप फुटबॉल टूर्नामेंट किस टीम ने जीता है?
[A] पूर्वी बंगाल FC
[B] केरल ब्लास्टर्स FC
[C] बेंगलुरु FC
[D] चर्चिल ब्रदर्स FC
Show Answer
Correct Answer: C [बेंगलुरु FC]
Notes:
पहला भारतीय सुपर कप फुटबॉल टूर्नामेंट बेंगलुरु FC ने जीता हैं। बेंगलुरु FC ने पूर्वी बंगाल FC को भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में 4-1 से हराया। यह प्रतियोगिता हीरो मोटर्स कॉर्पोरेशन द्वारा कराई गई और इसे हीरो सुपर कप भी कहा जाता है।
6. मैडम तुसाद म्यूजियम में एकमात्र भारतीय फिल्मनिर्माता कौन होगा?
[A] नीरज पांडे
[B] राजकुमार हिरानी
[C] करण जौहर
[D] शूजित सिरकर
Show Answer
Correct Answer: C [करण जौहर]
Notes:
करण जौहर मैडम तुसाद म्यूजियम में स्थान पाने वाले पहले भारतीय फिल्मनिर्माता बन गए हैं। यह कार्य लंदन में शुरू हो चुका है और इसे पूरा होने में 6 माह लगेंगे। उनकी प्रमुख फिल्में ‘कुछ कुछ होता है’, ‘माय नेम इज खान’ ,’ये जवानी है दीवानी’ ,’अग्निपथ’ ,’वेक अप सिड’ ,’ऐ दिल है मुश्किल’ हैं। उनसे पहले ये सम्मान शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान, करीना कपूर खान, अनिल कपूर, सचिन तेंदुलकर, कैटरीना कैफ, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, ऋतिक रोशन, माधुरी दीक्षित, प्रभा और वरुण धवन को मिल चुका है।
7. TVR शेनॉय जिनका हाल ही में निधन हो गया, किस क्षेत्र के प्रसिद्ध व्यक्तित्व थे?
[A] खेल
[B] पत्रकारिता
[C] फ़िल्म
[D] लेखन
Show Answer
Correct Answer: B [पत्रकारिता]
Notes:
प्रसिद्ध पत्रकार और स्तम्भकार TVR शेनॉय का 17 अप्रैल 2018 को कर्नाटक में निधन हो गया। वो एक प्रसिद्ध विश्लेषक के रूप में जाने जाते हैं ।उन्होंने अनेक अखबारों में स्तम्भ लिखे। वो इंडियन एक्सप्रेस, मातृभूमि, गल्फ न्यूज़ अखबारों में स्तंभकार थे। वह द वीक के संपादक भी थे और प्रसार भारती के कार्यकारी सदस्य थे।वो 20 साल से पत्रकारिता में थे और 2003 में उन्हें पद्म भूषण मिला।
8. 2018 FIBA बास्केटबॉल कप का शुभंकर क्या है?
[A] मदर ऑफ पीस
[B] क्वि क्वि
[C] स्पीड टाइगर
[D] सन ऑफ ड्रीम्स
Show Answer
Correct Answer: D [सन ऑफ ड्रीम्स]
Notes:
2018 FIBA बास्केटबॉल कप का शुभंकर चीन का ड्रैगन सन ऑफ ड्रीम्स घोषित किया गया है। सन ऑफ ड्रीम्स जो बास्केटबॉल पकड़ा है, फिट, ऊर्जावान है और चीन के सबसे महान खिलाड़ी याओ मिंग को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उच्चतम पहना हुुुआ है। FIBA वर्ल्ड कप 31 अगस्त से 15 सितम्बर तक 8 चीनी शहरों में आयोजित किया जाएगा।
9. 2018 फार्मूला वन ग्रैंड प्रिक्स टूर्नामेंट किसने जीता है?
[A] कार्लोस सैंज
[B] किमी राइक्कोन
[C] डेनियल रैकिर्दो
[D] वॉल्टेरी बोटस
Show Answer
Correct Answer: C [डेनियल रैकिर्दो]
Notes:
ऑस्ट्रेलिया के ड्राइवर डेनियल रैकिर्दो ने चीन के शंघाई में आयोजित हुए फॉर्मूला वन रेसिंग का खिताब जीता है। वो रेड बुल टीम की तरफ से थे।यह रेस 2018 एफआईए फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैम्पियनशिप का तीसरा दौर था और पंद्रहवीं बार चिह्नित हुआ कि चीनी ग्रैंड प्रिक्स फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौर के रूप में चलाई गई है।
10. मीडिया में आजीवन योगदान के लिए अखिल भारतीय प्रबंधन संघ (AIMA) वार्षिक पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
[A] इंदु जैन
[B] करण थापर
[C] जोसी जोसेफ़
[D] इनमें से कोई नहीं
Show Answer
Correct Answer: A [इंदु जैन]
Notes:
बेनेट कोलमेंट एंड कंपनी की अध्यक्षा इंदु जैन को AIMA के वार्षिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।टाइम्स समूह के प्रबंधन और टाइम्स फाउंडेशन की स्थापना के लिए इंदु जैन को सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें 18 अप्रैल 2018 को मिला है। इंदु जैन को 2016 में पद्म भूषण भी मिल चुका है। उन्होंने 2000 में टाइम्स फाउंडेशन की स्थापना की।
very important current affairs thank you sir
Thank you,keep visit
Bahut acha hai
ntpc full name
National Thermal Power Corporation Limited is a public sector company in India. It was founded in 1975.
Thanks for question. Keep visit
nice to good
Thanks keep visit
Sir hindi ka monthly pdf kab se available hoga..
Our march monthly book available. You can read on google play books.
how can print it of march from google play books?
Just click on blue symbol right of “????? ???????-????? 2018” You will auto direct to Google play books.
Sir One liner Questions ka Pdf Bana Dijiye