हिंदी GK एवं करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – मई 2, 2018
First Published: May 2, 2018 | Last Updated:April 23, 2023
1. भारतीय सरकार ने राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के भाग के रूप में राष्ट्रीय स्तर की कौन सी कार्यशाला शुरू की है?
[A] किसान कल्याण कार्यशाला
[B] कृषि ज्योति कार्यशाला
[C] किसान ज्योति कार्यशाला
[D] कृषि कल्याण कार्यशाला
Show Answer
Correct Answer: A [किसान कल्याण कार्यशाला]
Notes:
कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने 2 मई, 2018 को देश भर के ब्लॉक स्तर पर किसान कल्याण कार्यशाला का आयोजन किया है जिसमें उस ब्लॉक के किसान भाग लेंगे। ये कार्यशालाएं राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान का हिस्सा हैं। ये कार्यक्रम 7 मई तक चलेंगे।कार्यशालाओं के दौरान, प्रत्येक ब्लॉक के किसान कृषि अधिकारियों और वैज्ञानिकों के साथ नई तकनीक को अपनाने के माध्यम से अपनी आय बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए बातचीत करेंगे।जागरूकता अभियान और प्रशिक्षण कार्यक्रम 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने और एनडीए सरकार द्वारा उनके कल्याण के लिए उठाए गए अन्य उपायों के लिए कदमों के बारे में जानकारी प्रसारित करेंगे।
2. प्रसिद्ध उपन्यास कोट्टायम पुष्पनाथ का निधन हो गया। वो किस भाषा के लेखक थे?
[A] तेलुगु
[B] तमिल
[C] मलयालम
[D] कन्नड़
Show Answer
Correct Answer: C [मलयालम]
Notes:
प्रसिद्ध मलयालम उपन्यासकार कोट्टायम पुष्पनाथ का 80 वर्ष की उम्र में केरल के कोट्टायम में 2 मई 2018 को निधन हो गया। उन्होंने मलयालम साहित्य में डरावनी कथाओं की दुनिया का विस्तार किया और मलयालम में 100 से अधिक जासूस और डरावनी उपन्यास लिखे।उन्होंने ब्रम स्टॉकर के ड्रकल का मलयालम में अनुवाद किया। उनके उपन्यासों ‘ब्रह्मराक्षस’ और ‘चुवन्ना अंकी’ की कहानी पर फ़िल्म बनाई गई। उनके उपन्यासों का कन्नड़, तमिल और तेलुगु भाषा में अनुवाद किया गया।
3. कूड़े से धन और ऊर्जा प्राप्त करने की योजना गोबर-धन किस प्रदेश में शुरू की गई है?
[A] उत्तर प्रदेश
[B] हरयाणा
[C] पंजाब
[D] मध्य प्रदेश
Show Answer
Correct Answer: B [हरयाणा]
Notes:
पेयजल और स्वच्छता मंत्री उमा भारती ने हरयाणा के करनाल स्थित नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (NDRI) में गोबर(कार्बनिक कार्बनिक जैव-कृषि संसाधन) धन स्कीम शुरू की है।इसका उद्देश्य गांव में साफ सफाई करना और कूड़े से धन पैदा करना है। इसके अलावा इसका उद्देश्य किसनों को अपशिष्ट पदार्थों से आय उतपन्न करा नए अवसर देना भी है।इस योजना के तहत, ग्रामीण आवासों को खाना पकाने की गैस प्रदान की जाएगी और तकनीकी सहायता यह सुनिश्चित करेगी कि योजना स्थायी आधार पर कार्य करे।
4. भारत के प्रसिद्ध विद्वान अशोक मित्रा का निधन हो गया।वो किस प्रदेश से थे?
[A] असम
[B] पश्चिम बंगाल
[C] झारखंड
[D] उड़ीसा
Show Answer
Correct Answer: B [पश्चिम बंगाल]
Notes:
प्रसिद्ध विद्वान और पश्चिम बंगाल की वाम सरकार के पहले वित्त मंत्री अशोक मित्रा का कोलकाता में 1 मई 2018 को निधन हो गया। उन्होंने 1970-72 में भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में भी कार्य किया। वो राज्यसभा सांसद भी रहे। वो कई वर्षो तक विश्व बैंक से भी जुड़े रहे। वो पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध स्तंभकार भी थे और उन्हें समाज और राजनीति के विश्लेषक के रूप में भी जाना जाता था।
5. मिस कूवागम 2018 ब्यूटी टाइटिल किसने जीता है?
[A] सुकनये
[B] अमिता
[C] मुबीना
[D] निर्जरा
Show Answer
Correct Answer: C [मुबीना]
Notes:
चेन्नई की ट्रांसजेंडर मुबीना ने तमिलनाडु के विल्लुपुरम में 2018 मिस कूवागम ब्यूटी टाइटिल जीता है। इस टाइटिल में 18 से 35 साल के उम्र के 40 ट्रांसजेंडर ने भाग लिया। इसमें ब्यूटी के अलावा उनसे भारतीय मिथकों से जुड़े सवाल पूछे गए।
6. वर्ल्ड एन्टी डोपिंग एजेंसी की नवीनतम रैंकिंग के अनुसार, भारत का डोपिंग हिंसा में विश्व में कौन सा स्थान है?
Show Answer
Correct Answer: C [6]
Notes:
वर्ल्ड एन्टी डोपिंग एजेंसी की नवीनतम रैंकिंग के अनुसार, भारत का डोपिंग हिंसा में विश्व में छठा स्थान है। यह रेटिंग 2016 के आंकड़ों पर ली गई। 2016 में भारत में डोपिंग के 69 मानले थे। 2013 से 2015 तक भारत का तीसरा स्थान था जिसमें भारत ने सुधार किया है। इसमें इटली का पहला स्थान रहा। इसके बाद फ्रांस (86), यूनाइटेड स्टेट्स (76), ऑस्ट्रेलिया (75), बेल्जियम (73) का स्थान रहा।
7. भारतीय सेना का “2018 विजय प्रहार” अभ्यास किस प्रदेश में शुरू हुआ है?
[A] राजस्थान
[B] पंजाब
[C] तमिलनाडु
[D] केरल
Show Answer
Correct Answer: A [राजस्थान]
Notes:
भारतीय सेना की दक्षिणी पश्चिमी कमांड का “2018 विजय प्रहार” अभ्यास राजस्थान के सूरतगढ़ में शुरू हुआ है। इसमें 20,000 से अधिक सैनिक हिस्सा ले रहे हैं।इस युद्धाभ्यास में वायु एवं थल सेना के संयुक्त अभियान में लड़ाकू विमान, टैंक एवं तोपों के समन्वय के साथ ही वास्तविक खुफिया सूचनाएं , चौकसी एवं गहन सर्वेक्षण का भी अभ्यास किया जा रहा है।इसमें परमाणु युद्ध के समय की तकनीकों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।यह युध्दभ्यास 9 मई तक चलेगा युद्धाभ्यास के अंतिम दिन थल सेना अध्यक्ष बिपीन रावत तथा ले़ जनरल चैरिस मेथसन सहित सेना के उच्च अधिकारी मौजूद रहेंगे।
8. भारतीय संसद की लोक लेखा समिति (PAC) के अध्यक्ष कौन चुने गए हैं?
[A] ग़ुलाम नबी आज़ाद
[B] मल्लिकार्जुन खड़गे
[C] ज्योतिरादित्य सिंधिया
[D] कमलनाथ
Show Answer
Correct Answer: B [मल्लिकार्जुन खड़गे]
Notes:
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय लोक लेखा समिति जो 1 मई 2018 से शुरू होने जा रही है, उसके अध्यक्ष चुने गए हैं। खड़गे कर्नाटक के गुलबर्गा से सांसद हैं और लोकसभा में कांग्रेस के नेता हैं।विपक्षी नेता की अध्यक्षता में इस संसदीय पैनल के अधिकांश सदस्य सत्तारूढ़ एनडीए से हैं।यह सबसे पुरानी संसदीय समिति है जो संसद द्वारा भारत सरकार के व्यय और स्वायत्त और अर्ध-स्वायत्त निकायों के अन्य खातों के लिए दी गई रकम के विनियमन को दिखाते हुए खातों की जांच करती है।
9. IRDAI (बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण :Insurance Regulatory and Development Authority) के नए अध्यक्ष कौन चुने गए हैं?
[A] नीलेश साथे
[B] बद्री सिंह भंडारी
[C] सुभाष चंद्र खुंटियां
[D] VK शर्मा
Show Answer
Correct Answer: C [सुभाष चंद्र खुंटियां]
Notes:
1981 बैच के IAS अधिकारी सुभाष चंद्र खुंटिया को भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDA) का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है। यह पद 21 फरवरी को TS विजयन के कार्यकाल समाप्ति के बाद से खाली था।
10. मेट्टूर बांध किस प्रदेश में है?
[A] तमिलनाडु
[B] केरल
[C] कर्नाटक
[D] पंजाब
Show Answer
Correct Answer: A [तमिलनाडु]
Notes:
मेट्टूर बांध भारत के बड़े बांधों में से एक है। यह तमिलनाडु में है और कावेरी नदी पर है जहां पर नदी समतल पर प्रवेश करती है। इसकी कुल लंबाई 1700 मीटर है और 93.4 बिलियन घन फ़ीट क्षमता है।
???? ?? ?? ?? ????? ??????? ???? ?? ????? ????-?? ??? ?????? ??? ???? ?? ?? ???
is question ka answer wrong he
?????? is right answer
is that right answer
Yes
Thnks sir