हिंदी GK एवं करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – मई 29, 2018
First Published: May 29, 2018 | Last Updated:April 23, 2023
1. 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2018 के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किस शहर में होगा?
[A] गुरुग्राम
[B] चंडीगढ़
[C] नई दिल्ली
[D] देहरादून
Show Answer
Correct Answer: D [देहरादून]
Notes:
21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2018 के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन देहरादून में होगा। योग भारत का भौतिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को योग के प्रचार प्रसार के लिए मनाया जाता है। पहली बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया।
2. कौन सा देश नाटो का पहला लैटिन अमेरिकी साझेदार बन गया है?
[A] अर्जेंटीना
[B] ब्राज़ील
[C] पेरू
[D] कोलंबिया
Show Answer
Correct Answer: D [कोलंबिया]
Notes:
कोलंबिया उत्तर एटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का पहला लैटिन अमेरिकी साझेदार बन गया है। इसकी जानकारी नाटो की वेबसाइट पर एक पोस्ट में दी गयी। अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इराक, जापान, कोरिया गणराज्य, मंगोलिया, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान अब तक नाटो के वैश्विक साझेदार हैं।प्रत्येक देश ने 29-देश के अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन के साथ “व्यक्तिगत साझेदारी सहयोग कार्यक्रम” विकसित किया है, जिसमें कई नाटो मिशनों में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।
3. CEAT क्रिकेट रेटिंग अवार्ड्स में किस खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवार्ड जीता है?
[A] ट्रेंट बोल्ट
[B] शिखर धवन
[C] विराट कोहली
[D] ए बी डिविलियर्स
Show Answer
Correct Answer: C [विराट कोहली]
Notes:
भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली ने 28 मई 2018 को मुंबई में CEAT क्रिकेट रेटिंग अवार्ड्स में इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवार्ड जीता है। इंटरनेशनल बैट्समैन ऑफ द ईयर का अवार्ड शिखर धवन ने जीता जबकि इंटरनेशनल बॉलर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड कीवी खिलाड़ी ट्रेंट बोल्ट ने जीता।अफगानिस्तान के लेग स्पिनर रशीद खान, जिन्होंने हाल ही में संपन्न आईपीएल में 21 विकेट लेकर अपने कौशल के साथ सभी को प्रभावित किया, टी 20 बॉलर ऑफ द इयर अवॉर्ड जीता।महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर, जिन्होंने आईसीसी महिला विश्वकप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 171 रनों पर नाबाद पारी खेली, ने आउटस्टैंडिंग इनिंग ऑफ द इयर अवॉर्ड जीता।फारूख इंजीनियर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला।
4. विश्व की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली भारत की सबसे उम्रदराज महिला कौन बन गई हैं?
[A] शिवांगी पटेल
[B] प्रेमलता अग्रवाल
[C] नीरजा पाठक
[D] संगीता बहल
Show Answer
Correct Answer: D [संगीता बहल]
Notes:
जम्मू कश्मीर से आने वाली उद्यमी और पूर्व मॉडल संगीता बहल ने 53 साल की उम्र में 28 मई को विश्व की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट दो शेरपाओं की मदद से फतह की, जिसके साथ वो ऐसा करने वाली भारत की सबसे उम्रदराज महिला बन गयी हैं। उन्होंने प्रेमलता अग्रवाल का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 2011 में 48 साल की उम्र में इस चोटी पर चढ़ाई की थी। वो माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली जम्मू कश्मीर की पहली महिला बन गयी हैं। उन्होंने 2011 में अपने पति अंकुर बहल के साथ अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो फतह की थी और अब सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों में से 6 पर वो चढ़ाई कर चुकी हैं।
5. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण प्रोग्राम (UNEP) ने किस भारतीय एयरपोर्ट को विश्व का पहला सोलर ऊर्जा आधारित एयरपोर्ट घोषित किया है?
[A] इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
[B] गोवा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा
[C] कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड
[D] सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
Show Answer
Correct Answer: C [कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड]
Notes:
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण प्रोग्राम (UNEP) ने केरल स्थित कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (CIAL) को विश्व का पहला सोलर ऊर्जा आधारित एयरपोर्ट घोषित किया है। इस एयरपोर्ट का 45 एकड़ में फैला हुआ 12 मेगावॉट की क्षमता वाला सौर ऊर्जा संयंत्र है जिसमें 46,150 सोलर पैनल हैं।यह संयंत्र रोजाना 50,000 यूनिट बिजली उत्पादन करने में सक्षम है, और एक पर्यवेक्षी नियंत्रण और डेटा अधिग्रहण प्रणाली (SCADA) से लैस है, जिसके माध्यम से रिमोट मॉनिटरिंग किया जाता है।हवाईअड्डा अब अपने आठ बिजली संयंत्रों से 30 मेगावाट की कुल स्थापना क्षमता के साथ 0.125 मिलियन यूनिट बिजली उत्पन्न करता है जो जुलाई 2018 तक 40 मेगावॉट हो जाएगी। CIAL भारत का पहला प्राइवेट- पब्लिक साझेदारी का एयरपोर्ट है जिसे 30 देशों के 10,000 NRI द्वारा फ़ंड दिया गया था। 2 मिलियन वर्ग फ़ीट क्षेत्रफल के साथ यह भारत में तीसरे स्थान पर है।
6. वनस्पति विज्ञान में लिनियन मेडल जीतने वाले पहले भारतीय कौन हैं?
[A] शरचंद्र लेले
[B] कमलजीत एस बावा
[C] आर सिद्दप्पा शेट्टी
[D] पी एस माथुर
Show Answer
Correct Answer: B [कमलजीत एस बावा]
Notes:
भारत के वनस्पति वैज्ञानिक कमलजीत एस बावा को लंदन की लिनियन सोसाइटी द्वारा 24 मई 2018 को प्रसिद्ध लिनियन पुरस्कार दिया गया।उन्हें उष्णकटिबंधीय पौधों, उष्णकटिबंधीय वनों की कटाई, गैर-लकड़ी के वन उत्पादों के विकास और मध्य अमेरिका, पश्चिमी घाटों और पूर्वी हिमालय में जंगलों की जैव विविधता पर दशकों के काम के विकास पर उनके अग्रणी शोध के लिए पुरस्कार दिया गया है। 1888 में स्थापित इस पुरस्कार को जीतने वाले वो पहले भारतीय हैं। वो बेंगलुरु स्थित गैर लाभकारी संस्था पारिस्थितिकी और पर्यावरण में अनुसंधान के लिए अशोक ट्रस्ट (ATREE) के अध्यक्ष हैं। यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष एक जैव वैज्ञानिक को दिया जाता है। यह लंदन की लिनियन सोसाइटी द्वारा दिया जाता है जिसका नामकरण स्वीडिश वैज्ञानिक कार्ल लिनियन के नाम पर हुआ जिन्होंने जीवों और वृक्षो के नामकरण की पध्दति 1788 में दी।
7. फॉर्मूला वन मोनाको ग्रैंड प्रिक्स 2018 किसने जीता है?
[A] लुईस हैमिल्टन
[B] सेबास्टियन वेटल
[C] डेनियल रिकार्डो
[D] इनमें से कोई नहीं
Show Answer
Correct Answer: C [डेनियल रिकार्डो]
Notes:
ऑस्ट्रेलियन ड्राइवर डेनियल रिकार्डो , जो अभी रेड बुल रेसिंग के लिए खेलते हैं, ने 27 मई 2018 में सर्किट दे मोनाको में फॉर्मूला वन मोनाको ग्रैंड प्रिक्स 2018 जीता है।
8. विश्व के पहले पवन ऊर्जा शिखर सम्मेलन का आयोजन किस देश में होगा?
[A] जर्मनी
[B] फ्रांस
[C] ऑस्ट्रेलिया
[D] भारत
Show Answer
Correct Answer: A [जर्मनी]
Notes:
विश्व के पहले पवन ऊर्जा शिखर सम्मेलन का आयोजन 25 सितम्बर 2018 को जर्मनी के हैम्बर्ग में होगा। इस 4 दिवसीय सम्मेलन में 100 देशों के वक्ता भाग लेंगे जिनमें डेनमार्क, यूनाइटेड स्टेटस, भारत, चीन शामिल हैं। यह सम्मेलन पवन ऊर्जा पर विश्व का अब तक का सबसे बड़ा सम्मेलन होगा।सम्मेलन का ध्यान तीन प्रमुख विषयों पर होगा: गतिशील बाजार, लागत दक्षता और स्मार्ट ऊर्जा। यह सम्मेलन ग्रीन एनर्जी पर चर्चा का वैश्विक मंच होगा।
9. भारतीय पत्रकार संघ (IJU) के नए अध्यक्ष कौन चुने गए हैं?
[A] अमर देवुलपल्ली
[B] सबीना इंदरजीत
[C] एस एन सिन्हा
[D] के श्रीनिवास रेड्डी
Show Answer
Correct Answer: A [अमर देवुलपल्ली]
Notes:
हैदराबाद के पत्रकार अमर देवुलपल्ली, जिन्हें पत्रकारिता में 4 दशकों का अनुभव है, को पत्रकारों के स्वतंत्र संगठन भारतीय पत्रकार संघ (IJU) का नया अध्यक्ष चुना गया है। वो साक्षी डेली के कंसल्टिंग एडिटर हैं और प्रसिद्ध शो फोर्थ एस्टेट के एंकर हैं। वो IJU के सेक्रेटरी जनरल भी रह चुके हैं। इसके अलावा दिल्ली की पत्रकार सबीना इंदरजीत को IJU का सेक्रेटरी जनरल चुना गया है जो उनके दादा और प्रसिद्ध एडिटर दुर्गा दास द्वारा स्थापित इंडिया न्यूज एंड फीचर एजेंसी की सहयोगी एडिटर हैं।
10. तालकोना जलप्रपात किस प्रदेश में है?
[A] हिमाचल प्रदेश
[B] आंध्र प्रदेश
[C] जम्मू कश्मीर
[D] केरल
Show Answer
Correct Answer: B [आंध्र प्रदेश]
Notes:
तालकोना जलप्रपात आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में वेंकटेश्वर राष्ट्रीय उद्यान में है। यह 270 फ़ीट ऊँचा है जो आंध्र प्रदेश का सबसे ऊंचा जलप्रपात है। यह सिध्देश्वर स्वामी मंदिर के लिए भी प्रसिद्ध है, जो जलप्रपात के निकट है।