हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 1 जुलाई, 2019
1. वीर चोत्रानी किस खेल से जुड़े हुए हैं?
उत्तर – स्क्वाश
भारत के वीर चोत्रानी ने एशियन जूनियर चैंपियनशिप में हमवतन यश फ़ड़ते को अंडर-19 के खिताब में पराजित किया। उनके अतिरिक्त भारत ने इस प्रतियोगिता में तीन रजत तथा तीन कांस्य पदक भी जीते।
2. इंटेलिजेंस ब्यूरो के मौजूदा निदेशक कौन हैं?
उत्तर – अरविन्द कुमार
हाल ही में केंद्र सरकार ने अरविन्द कुमार को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का निदेशक नियुक्त किया गया है। अरविन्द कुमार एक आईपीएस अधिकारी हैं। अरविन्द कुमार जम्मू-कश्मीर मुद्दे के विशेषज्ञ माने जाते हैं। वे राजीव जैन का स्थान लेंगे।
इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB)
इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) भारत की आन्तरिक इंटेलिजेंस एजेंसी है। इसका गठन 1887 में किया गया था, बाद में 1947 में इसका कायाकल्प किया गया। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। इसका आदर्श वाक्य “जागृतं अहनिर्षम” है। यह केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अधीन कार्य करता है। यह देश में आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए कार्य करता है।
3. किस राज्य सरकार ने किसानों के लिए निशुल्क फसल बीमा योजना लांच की है?
उत्तर – पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल सरकार ने किसानों के लिए 2019 खरीफ सीजन के लिए निशुल्क फसल बीमा योजना लांच की है, इस योजना को भारत की कृषि बीमा कंपनी (AIC) के साथ मिलकर लांच किया गया है। इस योजना को “बांग्ला शश्य बीमा” नाम दिया गया है। इस योजना का लाभ 15 जिलों के किसानों को मिलेगा, यह 15 जिले हैं : दार्जीलिंग, कलिम्पोंग, पुरबा बर्धमान, पश्चिम बर्धमान, पुरबा मेदिनीपुर, मालदा, हूगली, नदिया, मुर्शिदाबाद, कूच बिहार, बीरभूम, पुरुलिया, दक्षिण दिनाजपुर, उत्तर 24 परगना तथा दक्षिण 24 परगना। इस योजना किसानों के लिए निशुल्क होगी, किसानों के पूर्ण प्रीमियम का भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जायेगा। इस बीमा योजना के तहत अमन धान, ऑस धान, जूट तथा मक्का की फसलें शामिल की जायेंगी। बीमा का भुगतान चार चरणों में किया जायेगा – रोपाई के दौरान हुए नुकसान के लिए, खेती के दौरान, फसल की कटाई के बाद तथा ख़राब मौसम की परिस्थिति में। राशि का निर्णय राज्य सरकार द्वारा किया जायेगा तथा इसका आकलन प्रति हेक्टेयर के हिसाब से किया जायेगा।
4. हाल ही में अब्बुरी छाया देवी का निधन हुआ, वे किस भाषा की काल्पनिक लेखिका थीं?
उत्तर – तेलुगु
अब्बुरी छाया देवी एक प्रसिद्ध तेलुगु काल्पनिक लेखिका थीं, उनका निधन हैदराबाद में 28 जून, 2019 को 86 वर्ष की आयु में हुआ। उनका जन्म 13 अक्टूबर, 1933 को आंध्र प्रदेश में हुआ था। उन्होंने अपनी रचनाओं में महिलाओं की स्थिति का वर्णन किया। उन्हें 2005 में “थाना मार्गम” पुस्तक के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
5. अमरनाथ यात्रा किस राज्य से सम्बंधित है?
उत्तर – जम्मू-कश्मीर
आज से जम्मू-कश्मीर में प्रसिद्ध अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। यह यात्रा 45 दिन तक चलेगी। इस यात्रा की सुरक्षा के लिए 60,000 से अधिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।
अमरनाथ मंदिर
यह एक प्रसिद्ध गुफानुमा हिन्दू मंदिर है, यह जम्मू-कश्मीर में स्थित है। यह गुफा 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह श्रीनगर से 141 किलोमीटर दूर स्थित है। इस गुफा तक पहलगाम कस्बे के द्वारा पहुंचा जा सकता है। यह मंदिर 18 महा शक्ति पीठों में से एक है। इस गुफा में प्रतिवर्ष बर्फ से बने शिवलिंग का निर्माण होता है। इस स्थान को भगवान् शिव जोड़ा जाता है।
6. नेशनल हाउसिंग बैंक का मैनेजिंग डायरेक्टर किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – शारदा कुमार होटा
नेशनल हाउसिंग बैंक का मैनेजिंग डायरेक्टर शारदा कुमार होटा नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। इससे पहले वे कैन फिन होम्स के मैनेजिंग डायरेक्टर व सीईओ थे। नेशनल हाउसिंग बैंक की 100% हिस्सेदारी केंद्र सरकार के पास है। यह हाउसिंग फाइनेंस सेगमेंट के अधीक्षण व विकास के लिए नोडल एजेंसी है।
7. मोहम्मद बाजी का हाल ही में निधन हुआ, वे किस राज्य के स्वतंत्रता सेनानी थे?
उत्तर – ओडिशा
मोहम्मद बाजी एक प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी थे, उनका निधन ओडिशा के नबरंगपुर में हुआ। उनका जन्म 20 जनवरी, 1917 को हुआ था। वे जनजातीय नागरिक अधिकारों के कार्यकार्त लक्ष्मण नायक के करीबी थे। वे 1936 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्होंने भारत छोडो आन्दोलन में सक्रीय रूप से हिस्सा लिया था। उन्होंने लगभग पांच वर्ष जेल में व्यतीत किये, उन्हें 25 जून, 1947 को जेल से रिहा किया गया था। स्वतंत्रता संग्राम के बाद मोहम्मद बाजी ने सर्वोदय आन्दोलन में हिस्सा लिया। वे उत्कल गाँधी स्मारक निधि के चेयरमैन थे।
8. राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 29 जून
सामाजिक-आर्थिक नियोजन और नीति तैयार करने में सांख्यिकी के महत्व के बारे में जन जागरूकता पैदा करने के लिए भारत में प्रत्येक वर्ष 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया जाता है। यह दिवस सांख्यिकी, सांख्यिकीय प्रणाली और आर्थिक नियोजन के क्षेत्रों में स्वर्गीय प्रोफेसर प्रसंत चंद्र महालनोबिस के उल्लेखनीय योगदान के सम्मान के रूप में भी मनाया जाता है। वर्ष 2019 का विषय “सतत विकास लक्ष्य” (Sustainable Development Goals) है। यह विषय सांख्यिकीय प्रणाली और उत्पादों में गुणवत्ता के अनिवार्य मानकों के अनुपालन के महत्व को दर्शाता है।
प्रसंत चंद्र महालनोबिस
29 जून 1893 को कोलकाता में इनका जन्म हुआ और 28 जून 1972 को कोलकाता में मृत्यु हो गई थी। ये विश्व मान्यता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय सांख्यिकीविद थे। 1933 में, उन्होंने पहली भारतीय सांख्यिकीय पत्रिका संख्या की स्थापना की थी। महालनोबिस ने भारतीय सांख्यिकी संस्थान (ISI) की स्थापना के लिए बड़े पैमाने पर नमूना सर्वेक्षण की योजना में योगदान भी दिया।
उन्होंने भारत में मानवमिति में विद्वानता हासिल की। वे वर्ष 1955 से 1967 तक योजना आयोग (PC) के सदस्य भी रहे थे। महालनोबिस दूसरी पंचवर्षीय योजना के सूत्रधार थे। दूसरी पंचवर्षीय योजना भारतीय अर्थव्यवस्था के महालनोबिस गणितीय विवरण पर निर्भर रही. इस योजना ने भारत में उद्योग के भारी विकास को प्रोत्साहित किया और इसे बाद में नेहरू-महालनोबिस मॉडल तथा आर्थिक विकास की मूल उद्योग रणनीति के रूप में जाना जाने लगा।
केंद्र सरकार ने आंकड़ों के क्षेत्र में स्वर्गीय प्रोफेसर पीसी महालनोबिस द्वारा किए गए उल्लेखनीय योगदान को मान्यता देने हेतु 2007 में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के रूप में 29 जून को निर्दिष्ट किया था।
9. हाल ही में किस आईपीएस अधिकारी ने “सेवेन समिट चैलेंज” को पूरा किया?
उत्तर – अपर्णा कुमार
भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी तथा इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस की DIG फ्रंटियर अपर्णा कुमार ने हाल ही में उत्तरी अमेरिका के सबसे ऊँचे पर्वत देनाली (20,310 फीट) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की, यह पर्वत अमेरिका के अलास्का में स्थित है। इसके साथ ही वे सात महाद्वीपों के सबसे ऊँचे पर्वतों पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने वाली पहली आईपीएस अफसर बन गयी हैं। सात महाद्वीपों के सबसे ऊँचे पर्वतों पर चढ़ाई करने के कार्य को “सेवेन समिट चैलेंज” कहा जाता है।
अपर्णा कुमार 2002 बैच की उत्तर प्रदेश कैडर की आईपीएस अफसर हैं, वर्तमान में वे देहरादून में इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस के उत्तरी सीमान्त मुख्यालय में तैनात हैं।
सेवेन समिट चैलेंज
सात महाद्वीपों के सबसे ऊँचे पर्वतों पर चढ़ाई करने के कार्य को “सेवेन समिट चैलेंज” कहा जाता है। इस चुनौती को सर्वप्रथम 1985 में डिक बास ने पूरा किया था। अब तक 300 से अधिक लोग इस चुनौती को पूरा कर चुके हैं।
सेवेन समिट चैलेंज में शामिल पर्वत :-
1. कार्सटेन्ज़ पिरामिड – 4,884 मीटर (ऑस्ट्रेलिया – न्यू गिनी)
2. किलिमंजारो – 5,892 मीटर (अफ्रीका)
3. एल्ब्रुस – 5,642 मीटर (रूस, यूरोप)
4. अकांकागुआ – 6,962 मीटर (दक्षिण अमेरिका)
5. देनाली (माउंट मैकिनले) – 6,194 मीटर (उत्तरी अमेरिका)
6. विन्सन मैसिफ – 4,892 मीटर (अंटार्टिका)
7. माउंट एवेरेस्ट – 8,848 मीटर (एशिया)
10. “द न्यू डेल्ही कांस्पीरेसी” नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर – मिनाक्षी लेखी
दिल्ली से लोकसभा सांसद तथा सर्वोच्च न्यायालय में वकील मिनाक्षी लेखी ने “द न्यू डेल्ही कांस्पीरेसी” नामक पुस्तक को लिखा है, इस पुस्तक में कृष्ण कुमार ने भी योगदान दिया है। इस पुस्तक को 8 जुलाई को जारी किया जायेगा। इस पुस्तक में दिल्ली के राजनीतिक परिदृश्य का वर्णन किया गया है।
good
nice
Jay Hind