हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 30 जुलाई, 2019
1. भारत की 7वीं आर्थिक जनगणना किस राज्य से शुरू हुई?
उत्तर – त्रिपुरा
भारत की 7वीं आर्थिक जनगणना की शुरुआत त्रिपुरा से हो गयी है। अगस्त व सितम्बर में इसे अन्य राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में भी लांच किया जायेगा। इस जनगणना का आयोजन सांख्यिकी व कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। इस जनगणना का आयोजन पांच वर्ष के अंतराल के बाद किया जा रहा है। इसके लिए मंत्रालय ने CSC ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड (इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना मंत्रालय के अधीन एक स्पेशल पर्पज व्हीकल) के साथ साझेदारी की है।
इस जनगणना में सभी संस्थानों, घरेलु उद्यम इत्यादि को शामिल किया जाएगा। इस जनगणना के लिए घरेलु व वाणिज्यिक संस्थानों में जाकर डाटा एकत्रित किया जायेगा। इस जनगणना का क्षेत्रीय कार्य दिसम्बर तक पूरा हो जायेगा। राष्ट्रीय स्तर पर इसके परिणाम मार्च 2020 तक उपलब्ध हो सकते हैं। आर्थिक जनगणना से देश में असंगठित क्षेत्र के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। 2013 में की गयी आर्थिक जनगणना के अनुसार 58.5 इकाइयों में 131 मिलियन लोग कार्य कर रहे थे।
2. ई-गवर्नेंस पर 22वें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन उत्तर-पूर्व के इस राज्य में किया जायेगा?
उत्तर – मेघालय
ई-गवर्नेंस पर 22वें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन मेघालय के शिलांग में 8-9 अगस्त के दौरान किया जायेगा। इसका आयोजन प्रशासनिक सुधार व जन शिकायत विभाग द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी तथा मेघालय सरकार के साथ मिलकर किया जा रहा है। इस इवेंट का आयोजन पहली बार किसी उत्तर-पूर्वी राज्य में किया जा रहा है। इस इवेंट में 28 राज्य तथा 8 केंद्र शासित प्रदेश हिस्सा लेंगे। इसमें 450 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
3. हाल ही में किस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लिया?
उत्तर – मोहम्मद आमिर
पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर दी है, गौरतलब है कि आमिर 27 वर्ष के हैं। आमिर ने 2019 में 17 वर्ष की आयु में श्रीलंका के विरुद्ध डेब्यू किया था। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 36 टेस्ट मैचों में 119 विकेट लिए।
मोहम्मद आमिर
मोहम्मद आमिर पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ हैं। उनका जन्म 13 अप्रैल, 1992 को पाकिस्तान के पंजाब में हुआ था। मोहम्मद आमिर ने 4 जुलाई, 2009 में श्रीलंका के विरुद्ध टेस्ट करियर की शुरुआत की थी, उन्होंने 36 टेस्ट मैचों में 119 विकेट लिए। 2010 में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच श्रृंखला के दौरान उन पर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप लगे थे, जिसके बाद उन्हें ICC द्वारा निलंबित किया गया था।
4. हाल ही में दोनकुपर रॉय का निधन हुआ, वे किस राज्य की विधानसभा के स्पीकर थे?
उत्तर – मेघालय
हाल ही में मेघालय विधानसभा के स्पीकर व राज्य के पूर्व मंत्री डॉ. दोनकुपर रोयु का निधन हुआ, उनका देहवसान 28 जुलाई, 2019 को गुरुग्राम में हुआ। वे यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) के प्रमुख थे। वे खासी समुदाय के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक थे।
5. लोक लेखा समिति का चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – अधीर रंजन चौधरी
लोकसभा में कांग्रेस फ्लोर लीडर अधीर रंजन चौधरी को लोक लेखा समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। अधीर रंज्गन चौधरी लोक लेखा समिति में कांग्रेस पार्टी के एकमात्र सदस्य हैं। उनकी नियुक्ति लोकसभा स्पीकर ओम बिरला द्वारा की गयी है।
लोक लेखा समिति एक संसदीय समिति है जो भारतीय सरकार के खर्चों की लेखा परीक्षा करती है। इसकी स्थापना 1921 में भारत सरकार अधिनियम 1919 के द्वारा की गई। इसमें 22 सदस्य होते हैं जिनमें 15 लोकसभा जबकि 7 राज्यसभा से होते हैं। इसका अध्यक्ष लोकसभा अध्यक्ष द्वारा मनोनीत किया जाता है। 1967 तक इसका अध्यक्ष सत्तारूढ़ दल से होता था जबकि 1967 के बाद से इसका अध्यक्ष विपक्ष से होता है। केंद्रीय मंत्री इसके सदस्य नहीं बन सकते।
6. हाल ही में BSF का नया महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – वी.के. जोहरी
1984 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस अफसर वी.के. जोहरी बॉर्डर सिक्यूरिटी फ़ोर्स के नए महानिदेशक होंगे। वे वर्तमान में रॉ (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग)में कार्यरत्त हैं। वे रजनी कान्त मिश्रा की जगह लेंगे, वे 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होंगे।
बॉर्डर सिक्यूरिटी फ़ोर्स (BSF)
BSF भारत की सीमाओं की सुरक्षा करती है, इसे भारतीय क्षेत्र की सीमा सुरक्षा की पहली पंक्ति भी कहा जाता है। यह पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ भारतीय सीमा की सुरक्षा करता है। BSF 1 दिसम्बर, 1965 को अस्तित्व में आया था, इसका उद्देश्य देश की सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। इस निर्माण कई राज्य सशस्त्र पुलिस बटालियन के विलय से किया गया था। यह देश की पांच केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक है, इनका नियंत्रण केन्द्रीय गृह मंत्रालय के पास है। इसका प्रमुख कार्य शांति काल में देश की सीमाओं की सुरक्षा करना है। BSF विश्व का सबसे बड़ा सीमा सुरक्षा बल है। इसमें 186 बटालियन हैं, इसमें 2,57,363 कर्मचारियों की स्वीकृत संख्या है। इसमें एयर विंग, मरीन विंग, आर्टिलरी रेजिमेंट तथा कमांडो यूनिट भी शामिल हैं। BSF को भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा, भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा तथा नियंत्रण रेखा में भारतीय सेना के साथ तैनात किया जाता है। यह नक्सल विरोधी ऑपरेशन में भी कार्य करता है।
7. “डीप ओशन मिशन” को किस मंत्रालय द्वारा लांच किया जायेगा?
उत्तर – केन्द्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
हाल ही में भारत सरकार ने “डीप ओशन मिशन” को मंज़ूरी दी है। इस पांच वर्षीय योजना के लिए 8000 करोड़ रुपये आबंटित किये गये हैं। इस मिशन का उद्देश्य गहन महासागर में खोज करना है, इसके द्वारा धातुओं तहत खनिजों की खोजा जाएगा। UN International Sea Bed Authority ने भारत को केन्द्रीय हिन्द महासागर बेसिन में 75,000 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र आबंटित किया है।
8. किस देश को 2019 गीता महोत्सव के लिए साझेदार देश के लिए निमंत्रण दिया गया है?
उत्तर – नेपाल
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नेपाल को अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में साझेदार बनने के लिए नेपाल को आमंत्रित किया गया, इस उत्सव का आयोजन कुरुक्षेत्र में 3-8 दिसम्बर, 2019 के दौरान किया जाएगा। उन्होंने यह निमंत्रण भारत में नेपाल के दूत नीलाम्बर आचार्य को दिया।
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2019
इस इवेंट में श्रीमद भागवत गीता में विद्यमान ज्ञान के प्रसार पर चर्चा की जाएगी। श्रीमद भागवत गीता में भगवान् श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गये ज्ञान का विस्तृत वर्णन है। यह ज्ञान श्रीकृष्ण द्वारा महाभारत के युद्ध से पूर्व कुरुक्षेत्र में दिया गया था।
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, हरियाणा पर्यटन, जिला प्रशासन व सूचना तथा जल संपर्क विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है।
9. नीति आयोग ने किस सोशल नेटवर्किंग प्लेटफार्म के साथ मिलकर महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए साझेदारी की है?
उत्तर – व्हाट्सएप्प
महिला उद्यमशीलता प्लेटफार्म के अधीन नीति आयोग ने फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सएप्प के साथ मिलकर देश में महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए साझेदारी की है। नीति आयोग और व्हाट्सएप्प महिला उद्यमियों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। इसके अतिरिक्त व्हाट्सएप्प वीमेन ट्रांस्फोर्मिंग इंडिया अवार्ड्स 2019 के लिए भी साझेदारी करेगा, व्हाट्सएप्प इस अवार्ड के विजेताओं को एक लाख डॉलर प्रदान करेगा।
10. हाल ही में किस IIT के अनुसन्धानकर्ताओं ने कुमकुम डाई से ईको-फ्रेंडली सोलर सेल का विकास किया है?
उत्तर – IIT हैदराबाद
IIT हैदराबाद ने हाल ही में ने कुमकुम डाई से ईको-फ्रेंडली सोलर सेल का विकास किया है। इस खोज का प्रकाशन सोलर एनर्जी जर्नल में किया गया है। वर्त्तमान में अधिकतर सोलर सेल का निर्माण सिलिकॉन से किया जाता है।
Hii