हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 10-11 अगस्त, 2019

1. विश्व जैव इंधन दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 10 अगस्त
10 अगस्त को प्रतिवर्ष विश्व जैव इंधन दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसका उद्देश गैर-जीवाश्म इंधन के बारे में जागरूकता फैलाना है। जैव इंधन नवीकरणीय, प्राकृतिक रूप से नष्ट होने वाले (बायो-डिग्रेडेबल) तथा पर्यावरण के अनुकूल होते हैं।
महत्त्व
इस दिन वर्ष 1893 में सर रुडल्फ़ डीजल (डीजल इंजन के आविष्कारक) ने पहली बार मैकेनिकल इंजन का परीक्षण सफलतापूर्वक किया था। उनके शोध से यह अनुमान लगाया गया था कि अगली शताब्दी में जैव इंधन, जीवाश्म इंधन का स्थान ले लेगा।
भारत में विश्व जैव इंधन दिवस का आयोजन पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व जैव इंधन दिवस प्रोग्राम को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में मनाया गया। इस दौरान एथेनॉल, बायो-डीजल, बायो-CNG और सेकंड जनरेशन जैव इंधन पर विचार विमर्श किया गया।
जैव इंधन के लाभ को देखते हुए सरकार इसे बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। जैव इंधन के उपयोग से भारत की जीवाश्म इंधन पर निर्भरता कम होगी और इससे भारत के आयात में काफी कमी आएगी। केंद्र सरकार ने जून 2018 में राष्ट्रीय जैव इंधन नीति को मंज़ूरी दी, इसका उद्देश्य एथेनॉल को बढ़ावा देना है। भारत में जैव ईंधन सामरिक महत्व रखता है क्योंकि यह भारत में मेक इन इंडिया, कौशल विकास और स्वच्छ भारत अभियान जैसी चल रही पहलों के साथ अच्छी तरह से कार्य करता है। यह आयात में कमी, किसानों की आमदनी में वृद्धि , रोजगार , जैसे अवसर भी प्रदान करता है।
2. किस राज्य की सरकार ने जनजातीय लोगों के ऋण को माफ़ करने की घोषणा की है?
उत्तर – मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश सरकार ने विश्व जनजातीय दिवस के अवसर पर राज्य में जनजातीय लोगों द्वारा लिए गये ऋण को माफ़ करने की घोषणा की है। सरकार जनजातीय लोगों को डेबिट कार्ड्स भी प्रदान करेगी, जिसके द्वारा वे एटीएम से 10,000 रुपये तक की राशि निकाल सकते हैं। इस निर्णय से 1.5 करोड़ जनजातीय लोगों को लाभ मिलेगा।
3. किस राज्य ने जनजातीय लोगों के लिए मुख्यमंत्री मदद योजना लांच की?
उत्तर – मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में “मुख्यमंत्री मदद योजना” लांच की, इस योजना के तहत जनजातीय परिवार में बच्चे के जन्म तथा परिवार के सदस्य की मृत्यु पर सहायता प्रदान की जाएगी। जनजातीय परिवार में लड़के अथवा लड़की के जन्म पर परिवार को 50 किलोग्राम गेहूं तथा चावल दिए जायेंगे। परिवार में किसी सदस्य की मृत्यु पर सरकार द्वारा 100 किलोग्राम गेहूं अथवा चावल तथा पकाने के लिए बर्तन प्रदान किये जायेंगे। इसके अलावा राज्य में 40 नए एकलव्य स्कूल भी स्थापित किये जायेंगे, इससे जनजातीय लोगों के बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिल सकेगी। जनजातीय इतिहास के संरक्षण के लिए 500 करोड़ रुपये की लागत से जबलपुर में एक संग्रहालय भी बनाया जायेगा।
4. सीबीआई का प्रॉसिक्यूशन डायरेक्टर किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – सुधा रानी रेलंगी
सुधा रानी रेलंगी को सीबीआई का प्रॉसिक्यूशन डायरेक्टर नियुक्त किया गया है, इससे पहले वे कानून व न्याय मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत्त थीं। सीबीआई में उनका कार्यकाल दो वर्ष का होगा। सीबीआई में प्रॉसिक्यूशन डायरेक्टर का पद पिछले वर्ष से खाली चल रहा था, 24 दिसम्बर, 2018 को ओ.पी. वर्मा इस पद पर अपना कार्यकाल पूर्ण किया था।
5. किस IIT ने मूत्र को रीसायकल करने के लिए एक सिस्टम को डिजाईन किया है?
उत्तर – IIT मद्रास
IIT मद्रास के अनुसंधानकर्ताओं ने “प्रोजेक्ट वाटर चक्र” के तहत मानवीय मूत्र को रीसायकल करने के लिए एक सिस्टम का विकास किया है। इस प्रोजेक्ट ने जुलाई, 2019 में इंडियन इनोवेशन ग्रोथ प्रोग्राम 2.0 अवार्ड जीता था।
इस सिस्टम के तहत यूरिन को तीन दिन तक स्टोर किया जाता है, इससे यूरिया अमोनिया में परिवर्तित हो जाता है, स्टीम डिस्टिलेशन प्रक्रिया के द्वारा अमोनिया को अलग कर लिया जाता है। इस कमर्शियल ग्रेड लिक्विड का उपयोग डिटर्जेंट तथा रबर उद्योग में किया जा सकता है। इसके बाद शेष द्रव में मैग्नीशियम डाला जाता है, इस प्रकार इलेक्ट्रोकेमिकल प्रक्रिया के माध्यम से 90% जल को पुनः प्राप्त किया जा सकता है, इस जल का उपयोग पौधों को पानी देने तथा फ्लशिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
6. भारत ने पांच वन्यजीव प्रजातियों के संरक्षण स्टेटस को बढ़ावा देने के लिए CITES में प्रस्ताव दिया है, CITES का मुख्यालय कहाँ पर है?
उत्तर – वाशिंगटन
भारत ने हाल ही में पांच वन्यजीव प्रजातियों : smooth-coated otter, small-clawed otter, Indian star tortoise, Tokay gecko, wedgefish तथा Indian rosewood के संरक्षण स्टेटस में बदलाव के लिए CITES (Convention on International Trade in Endangered Species on Wild Fauna and Flora) में प्रस्ताव दिया है। यह प्रजातियां अपने अस्तित्व के लिए जूझ रही हैं।
7. महाराष्ट्र में सड़क अधोसंरचना सुधार परियोजना के लिए किस संगठन ने 200 मिलियन डॉलर ऋण को मंज़ूरी दी?
उत्तर – एशियाई विकास बैंक
एशियाई विकास बैंक ने महाराष्ट्र में सड़क अधोसंरचना सुधार परियोजना के लिए 200 मिलियन डॉलर ऋण को मंज़ूरी दी। इससे महाराष्ट्र के 34 जिलों को लाभ मिलेगा। इस ऋण राशी का उपयोग महाराष्ट्र के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों को बेहतर बनाने के लिए किया जायेगा।
इस कार्य की कुल लागत 296 मिलियन है, इसमें 96 मिलियन राज्य सरकार द्वारा प्रदान किये जायेंगे। इसका क्रियान्वयन एशियाई विकास बैंक तथा महाराष्ट्र ग्रामीण सड़क विकास संघ (MRRDA) द्वारा किया जायेगा। इस कार्य को सितम्बर, 2024 तक पूरा कर लिया जायेगा। इस योजना के प्रमुख घटक सड़क सुरक्षा, सड़क संपत्ति प्रबंधन, अनुबंध प्रबंधन तथा जलवायु अनुकूल डिजाईन इत्यादि हैं।
इससे स्थानीय लोगों को काफी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, इससे कृषि सम्बंधित गतिविधियों तथा अन्य आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
एशियाई विकास बैंक
एडीबी एक क्षेत्रीय विकास बैंक है जिसका उद्देश्य एशिया में सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है। इसकी स्थापना दिसंबर 1966 में की गयी थी। इसका मुख्यालय मनीला (फिलीपींस) में स्थित है। इसके कुल 67 सदस्य हैं, जिनमें से 48 एशिया और प्रशांत क्षेत्र जबकि बाकी 19 अन्य क्षेत्र के हैं। एडीबी का मुख्य उद्देश्य सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए ऋण, तकनीकी सहायता, अनुदान और इक्विटी निवेश प्रदान करके अपने सदस्यों और भागीदारों की सहायता करना है।
8. 
खादी व ग्राम उद्योग आयोग ने हाल ही में राजस्थान के किस जिले में ‘लेदर मिशन’ लांच किया है?
उत्तर –
 सिरोही
खादी व ग्रामोद्योग आयोग ने विश्व जनजातीय दिवस के अवसर पर राजस्थान के सिरोही जिले के चंदाला गाँव में “लेदर मिशन” लांच किया है। इसका उद्देश्य चमड़े का कार्य करने वाले कारीगरों को लेदर किट प्रदान करना है। इससे न केवल उनकी आय में वृद्धि होगी बल्कि परंपरागत कारीगरों को भी प्रेरणा मिलेगी।
9. किस देश ने भारत को अवैध नशीली दवा उत्पादन व पारगमन वाले देशों की सूची में शामिल किया है?
उत्तर – अमेरिका
अमेरिका ने भारत को 20 अवैध नशीली दवा उत्पादन व पारगमन वाले देशों की सूची में शामिल किया है। इस सूची में अफ़ग़ानिस्तान, बहामास, बेलीज़, बर्मा, कोलंबिया, कोस्टा रिका, लाओस, मेक्सिको, निकारगुआ, पाकिस्तान, पनामा, पेरू तथा वेनेज़ुएला शामिल हैं।
10. भारत की पहली क्लिनिकल इकोटॉक्सिकोलॉजी फैसिलिटी को किस शहर में लांच किया गया?
उत्तर – दिल्ली
दिल्ली में AIIMS में भारत की पहली क्लिनिकल इकोटॉक्सिकोलॉजी फैसिलिटी को किस शहर में लांच किया गया। इस फैसिलिटी में पर्यावरण के विषैले पदार्थों के कारण होने वाले रोगों पर अध्ययन किया जायेगा।

Advertisement

1 Comment on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 10-11 अगस्त, 2019”

  1. Jitu kumar says:

    All questions are best

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *