हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 22 अगस्त, 2019
1. देश का नया कैबिनेट सचिव किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – राजीव गौबा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने राजीव गौबा को अगला कैबिनेट सचिव नियुक्त किया है, उनका कार्यकाल दो वर्ष का होगा। उनका कार्यकाल 30 अगस्त, 2019 से शुरू होगा। वे प्रदीप कुमार सिन्हा का स्थान लेंगे। राजीव गौबा 1982 बैच के झारखण्ड कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वे गृह मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्यरत्त हैं।
कैबिनेट सचिवालय
कैबिनेट सचिवालय प्रधानमंत्री के अधीन कार्य करता है। इसे भारत सरकार (कार्य वितरण) नियम, 1961 के तहत कार्य सौंपा गया है। यह कैबिनेट, कैबिनेट की समितियों इत्यादि को सचिव सम्बन्धी सहायता उपलब्ध करवाता है।
कैबिनेट सचिव
कैबिनेट सचिव, कैबिनेट सचिवालय का प्रशासनिक प्रमुख होता है। कैबिनेट सचिव सिविल सेवा बोर्ड का पदेन अध्यक्ष होता है। गौरतलब है कि कैबिनेट सचिव भारत सरकार में सबसे ऊपर का कार्यकारी अधिकारी तथा सबसे वरिष्ठ सिविल सर्वेंट (आईएएस कैडर) होता है। एन. आर. पिल्लई स्वतंत्र भारत के प्रथम कैबिनेट सचिव थे, उन्होंने 6 फरवरी, 1950 से 13 मई, 1953 तक कार्य किया है। सबसे लम्बे समय तक कार्य करने वाले कैबिनेट सचिव वाई.एन. सुकथनकर थे, उन्होंने 14 मई, 1953 से 31 जुलाई, 1957 तक कार्य किया।
2. भारत के नए रक्षा सचिव कौन हैं?
उत्तर – अजय कुमार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट नियुक्ति समिति ने अजय कुमार को रक्षा सचिव नियुक्त किये जाने को मंज़ूरी दी। वे वर्तमान में रक्षा उत्पादन विभाग में सचिव के रूप में कार्यरत्त हैं।
मुख्य बिंदु
अजय कुमार संजय मित्रा की जगह लेंगे। संजय मित्रा 1982 बैच के पश्चिम बंगाल कैडर के आईएएस अफसर हैं। संजय मित्रा ने रक्षा सचिव के रूप में दो वर्ष का कार्यकाल जून, 2019 में पूरा कर लिया है, उन्हें तीन महीने का कार्य विस्तार दिया गया था। गौरतलब है कि कैबिनेट सचिव, गृह सचिव, विदेश मामले सचिव तथा रक्षा सचिव कार्यकाल दो वर्ष का होता है।
अजय कुमार
अजय कुमार 1985 बैच के केरल कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। उनका जन्म 2 अक्टूबर, 1962 को उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्होंने IIT कानपूर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वे भारत के 39वें रक्षा उत्पादन सचिव हैं।
अन्य नियुक्तियां
सुभाष चन्द्र : वे 1986 बैच के कर्नाटक कैडर के आईएएस अफसर हैं। वे रक्षा उत्पादन सचिव के रूप में अजय कुमार का स्थान लेंगे। वर्तमान में वे केन्द्रीय रक्षा मंत्रालय में विशेष सचिव के रूप में कार्यरत्त हैं।
ब्रिज कुमार अगरवाल : वे 1985 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के आईएएस अफसर हैं। उन्हें लोकपाल का सचिव नियुक्त किया है। उनका रैंक तथा वेतन भारत सरकार के सचिव के समान होगा।
3. वर्मम विज्ञान पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किस स्थान पर किया गया?
उत्तर – चेन्नई
केन्द्रीय आयुष मंत्री श्रीपाद येसो नाइक ने 22 अगस्त, 2019 को तमिलनाडु के चेन्नई में वर्मम विज्ञान पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। वर्मम सिद्ध औषधि प्रणाली का हिस्सा है। इसका आयोजन राष्ट्रीय सिद्ध संस्थान द्वारा किया जा रहा है।
4. “ओप-ब्लू फ्रीडम” किस खेल के साथ जुड़ा हुआ है?
उत्तर – स्कूबा डाइविंग
सशस्त्र सेना के आठ पूर्व सैनिकों ने इस पहल की शुरुआत की है, इसके तहत राष्ट्रीय स्तर पर स्कूबा डाइविंग कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, इसमें सभी लोग हिस्सा ले सकते हैं। हाल ही में इसका उद्घाटन केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजीजू तथा फुटबॉल लीजेंड बाइचुंग भूटिया द्वारा किया गया।
5. “फोरम फॉर इंडिया-पैसिफिक आइलैंड्स कोऑपरेशन (FIPIC) के सदस्य कितने द्वीपीय देश हैं?
उत्तर – 14
केन्द्रीय पर्यवातन मंत्रालय ने टूरिस्ट फुटफॉल के आधार पर ई-टूरिस्ट वीजा प्रदान करने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य 160 देशों से विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करना है। मार्च-जुलाई के दौरान ई-वीजा फीस 25 डॉलर होगी, जबकि अप्रैल से जून के बीच यह फीस 10 डॉलर होगी। इसके अलावा पांच वर्ष के लिए ई-वीजा फीस 80 डॉलर होगी। परन्तु 14 फोरम फॉर इंडिया-पैसिफिक आइलैंड्स कोऑपरेशन (FIPIC) देशों के नागरिकों से यह फीस नही ली जायेगी, इसमें फिजी, कुक आइलैंड्स, किरिबाती, मार्शल आइलैंड्स, माइक्रोनेशिया, नॉरू, निउए आइलैंड, पलाऊ, पापुआ न्यू गिनी, सामोआ, सोलोमन आइलैंड्स, टोंगा, टवालू तथा वानुआतु।
6. रोबोटिक्स तथा 5G पर IISc के साथ किस कंपनी ने साझेदारी की है?
उत्तर – विप्रो
विप्रो ने रोबोटिक्स तथा 5G के क्षेत्र में कार्य करने के लिए भारतीय विज्ञान संस्थान के साथ साझेदारी की है। इसके लिए दोनों संगठन ने संयुक्त उद्योग-शिक्षा इकाई “विप्रो IISc रिसर्च एंड इनोवेशन नेटवर्क” (WIRIN) की स्थापना की है। इस दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, विजुअल कंप्यूटिंग, ह्यूमन कंप्यूटर इंटरेक्शन इत्यादि पर बल दिया जाएगा।
7. SARAL सूचकांक में किस राज्य को पहला स्थान मिला है?
उत्तर – कर्नाटक
केन्द्रीय उर्जा मंत्री आर.के. सिंह ने रूफटॉप सौर उर्जा क्षमता के लिए “सरल” नामक रैंकिंग जारी की है, इस रैंकिंग में पहले स्थान पर कर्नाटक है, इसके बाद तेलंगाना, गुजरात और आंध्र प्रदेश का स्थान है। इस रैंकिंग को नई दिल्ली में Review Planning and Monitoring (RPM) Meeting with States and State Power Utilities में लांच किया गया है।
SARAL (स्टेट रूफटॉप सोलर एट्रेक्टिवनेस इंडेक्स)
यह इस प्रकार का पहला सूचकांक है जिसके द्वारा रूफटॉप सौर उर्जा को बढ़ावा देने के लिए किये गये प्रयास के आधार पर राज्यों का मूल्यांकन किया जायेगा।
इस सूचकांक को केन्द्रीय नवीन व नवीकरणीय उर्जा मंत्रालय, शक्ति सस्टेनेबल एनर्जी फाउंडेशन (SSEF), अस्सोचेम तथा एर्न्स्ट एंड यंग (EY) के द्वारा डिजाईन किया गया है।
SARAL में शामिल मुख्य पहलु
नीति फ्रेमवर्क की सुदृढ़ता
उपभोक्ता अनुभव
क्रियान्वन परिवेश
व्यापार तंत्र
निवेश का माहौल
SARAL प्रत्येक राज्य को अभी तक उठाये गये क़दमों के मूल्यांकन के लिए प्रेरित करता है। इससे राज्यों को निवेश को चैनलाइज करने में सहायता मिलेगी तथा सौर रूफटॉप इंस्टालेशन के लिए अच्छा माहौल बन पायेगा।
महत्त्व : उर्जा मंत्रालय ने 2022 तक 175 गीगावाट नवीकरणीय उर्जा उत्पादन क्षमता का लक्ष्य रखा है। इसमें 100 गीगावाट सौर उर्जा मार्च 2022 तक ऑपरेशनल हो जाएगी, 100 गीगावाट में 40 गीगावाट उर्जा ग्रिड कनेक्टेड सोलर रूफटॉप से आने की उम्मीद है।
8. BCCI ने पांच वर्ष के लिए टाइटल स्पांसरशिप अधिकार किस कंपनी को दिए हैं?
उत्तर – पेटीएम
भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड ने भारतीय क्रिकेट टीम के सभी मैच जो भारत में खेले जायेंगे, उनके स्पांसरशिप अधिकार पेटीएम को प्रदान किये हैं। इसके लिए पेटीएम 326.80 करोड़ रुपये का भुगतान करेगा, यह राशि पेटीएम द्वारा 2019 से 2023 की अवधि के लिए दी जायेगी, इसकी शुरुआत अक्टूबर, 2019 से होगी। गौरतलब है कि इस दौरान पेएटीएम BCCI को प्रति मैच 3.80 करोड़ रुपये का भुगतान करेगा। यह पिछली राशि की तुलना में 58% की वृद्धि है। इससे पहले BCCI को प्रति मैच 2.4 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाता था।
पेटीएम
पेटीएम एक ई-कॉमर्स पेमेंट सिस्टम तथा डिजिटल वॉलेट कंपनी है, इसकी स्थापना 2010 में विजय शेखर शर्मा द्वारा की गयी थी। विजय शेखर शर्मा ही वर्तमान वे पेटीएम के सीईओ हैं ,पेटीएम का मुख्यालय उत्तर प्रदेश के नॉएडा में स्थित है। ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक पेटीएम का मूल्य लगभग 15 अरब डॉलर है। पेटीएम के अन्य उत्पाद हैं : पेटीएम मॉल, पेटीएम पेमेंट्स बैंक, पेटीएम मनी, पेटीएम गेमपिंड तथा पेटीएम स्मार्ट रिटेल इत्यादि।
9. किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने ‘Quality Unknown: The Invisible Water Crisis’ नामक रिपोर्ट जारी की है?
उत्तर – विश्व बैंक
विश्व बैंक ने हाल ही में ‘Quality Unknown: The Invisible Water Crisis’ नामक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में बैक्टीरिया, सीवेज, रसायन तथा प्लास्टिक के कारण जल की गुणवत्ता ख़राब होने पर प्रकाश डाला गया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक संपन्न तथा निर्धन सभी देश जल की ख़राब गुणवत्ता से जूझ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जल की ख़राब गुणवत्ता में नाइट्रोजन की अहम भूमिका है, कृषि में उर्वरकों के उपयोग से यह जल स्त्रोतों में पहुँच जाती है।
10. Wildlife Trade Monitoring Network “TRAFFIC” का मुख्यालय कहाँ पर है?
उत्तर – कैंब्रिज (यूनाइटेड किंगडम)
Wildlife Trade Monitoring Network “TRAFFIC” ने हाल ही में ‘Skin and Bones Unresolved: An Analysis of Tiger Seizures from 2000-2018’ नामक रिपोर्ट जारी की है। इस विश्लेषण के अनुसार वर्ष 2000 से बाघ तथा इनके अंगो की तस्करी में भारत अव्वल है। बाघ की खाल तथा हड्डियों के अलावा कई मामलों में जिंदा बाघ के अवैध व्यापार के मामले भी सामने आये हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 19 वर्षों में 32 देशों में 2,359 बाघ तथा बाघ के अंग ज़ब्त किये गये हैं।
Nice
Thanks
Wow amazing
static gk plz hindi me bhi daale
Thanks to admin
Tysm sir love u