हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 28 अगस्त, 2019
1. शाहीन VIII संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन पाकिस्तान द्वारा किस देश के साथ किया गया?
उत्तर – चीन
चीन और पाकिस्तान के बीच शाहीन-VIII हवाई युद्ध अभ्यास का आयोजन चीन के होतान शहर में किया जा रहा है। इस अभ्यास का आयोजन लद्दाख के निकट भारतीय सीमा के करीब किया जा रहा है। यह इस अभ्यास का आठवां संस्करण है, इस अभ्यास का आयोजन वर्ष 2011 से किया जा रहा है।
शाहीन VIII
यह एक हवाई युद्ध अभ्यास है, इसका उद्देश्य दोनों देशों की वायुसेनाओं के बीच इंटरऑपरेबिलिटी को बढ़ावा देना है। इससे दोनों देशों के बीच के संबंधों को मज़बूत बनाना है। इस अभ्यास में पाकिस्तान JF-17 लड़ाकू विमान के हिस्सा ले रहा है। इस अभ्यास में चीन की ओर से J-10 तथा J-11 एयरक्राफ्ट हिस्सा ले रहे हैं।
2. हाल ही में भारत की पहली महिला फ्लाइट कमांडर कौन बनीं?
उत्तर – शालिजा धामी
भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर शालिजा धामी भारत की पहली महिला फ्लाइट कमांडर बन गयी हैं। उन्होंने गाज़ियाबाद के हिंडन एयरबेस में चेतक हेलीकाप्टर की इकाई के फ्लाइट कमांडर का कार्यभार संभाला। फ्लाइट कमांडर का पद फ्लाइट कमांडर यूनिट में दूसरा बड़ा पद होता है, इसका अर्थ है कि धामी कमांडिंग अफसर के बाद यूनिट में दूसरी बड़ी अधिकारी हैं।
शालिजा धामी
शालिजा धामी पंजाब के लुधियाना में पली बढ़ी हैं। वे भारतीय वायुसेना की पहली महिला अफसर हैं जिन्हें दीर्घकाल के लिए स्थाई कमीशन दिया गया है। वे भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ब्रांच की स्थाई कमीशनिंग अफसर हैं, वे हेलीकाप्टर उड़ाती हैं।
शालिजा धामी भारतीय वाय्सेना में हेलीकाप्टर के लिए पहली क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर हैं। 15 वर्ष के करियर में उन्होंने चेतक और चीता हेलीकाप्टरों उड़ाया है। फ्लाइंग ब्रांच में शालिजा धामी की पदोन्नति महिला अफसरों की कमांडिंग यूनिट की तरफ एक महत्त्वपूर्ण कदम है।
3. किस ई-कॉमर्स कंपनी ने मिलिट्री वेटरन्स एम्प्लॉयमेंट कार्यक्रम को शुरू किया है?
उत्तर – अमेज़न
ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़न इंडिया ने हाल ही में मिलिट्री वेटरन्स एम्प्लॉयमेंट कार्यक्रम शुरू किया है, इसके द्वारा पूर्व सैनिकों तथा उनके साथियों को सैंकड़ों रोज़गार अवसर प्रदान किये जायेंगे। इस कार्य के लिए अमेज़न ने डायरेक्टर जनरल ऑफ़ रीसेटलमेंट्स तथा आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट आर्गेनाइजेशन के साथ साझेदारी की है।
4. किस केन्द्रीय मंत्रालय ने राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी लांच की है?
उत्तर – केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्रालय
हाल ही में केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी को लांच किया है, इसे National Mission on Education through Information and Communication Technology (NMEICT) के तहत लांच किया गया है। राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी का उपयोग “उमंग” एप्प पर किया जा सकता है, यूजर www.ndl.gov.in अथवा एप्प के द्वारा पंजीकृत कर सकते हैं।
5. भारतीय पेट्रोलियम संस्थान का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – देहरादून
प्लास्टिक वेस्ट को डीजल में तब्दील करने के लिए भारतीय पेट्रोलियम संस्थान ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक प्लांट स्थापित किया। हाल ही में इस प्लांट का उद्घाटन केन्द्रीय विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया।
मुख्य बिंदु
इस प्लांट में एक टन प्लास्टिक से 800 लीटर डीजल उत्पादित किया जा सकता है। इसके लिए NGO की सहायता से प्लास्टिक एकत्रित किया जाएगा। बड़े स्तर पर यदि प्लास्टिक कचरे से डीजल उत्पादित किया जाता है तो इससे प्लास्टिक कचरा भी कम होगा।
भारतीय पेट्रोलियम संस्थान
भारतीय पेट्रोलियम संस्थान वैज्ञानिक व औद्योगिक अनुसन्धान परिषद् (CSIR) की घटक प्रयोगशाला है, इसकी स्थापना 1960 में की गयी थी। इस संस्थान का कार्य पेट्रोकेमिकल उद्योग, पेट्रोलियम रिफाइनिंग इत्यादि के लिए प्रक्रियाओं तथा उत्पादों का विकास करना है। यह पेट्रोलियम उत्पादों के लिए मानक निर्धारित करने के लिए भी सहायता करता है।
6. BWF पैरा बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली मानसी जोशी किस शहर से हैं?
उत्तर – राजकोट
भारतीय पैरा बैडमिंटन प्लेयर मानसी जोशी ने स्विट्ज़रलैंड के बेसल में BWF पैरा बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में महिलाओं के एकल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। मानसी जोशी राजकोट की निवासी हैं।
7. भारतीय रिज़र्व बैंक ने केंद्र सरकार को कितनी राशि हस्तांतरित करने का निर्णय लिया है?
उत्तर – 1.76 लाख करोड़ रुपये
भारतीय रिज़र्व बैंक लाभांश तथा आधिक्य के रूप में सरकार को 1.76 लाख करोड़ रुपये का हस्तांतरण करेगा। इससे पहले अगस्त, 2018 में भी भारतीय रिज़र्व बैंक ने सरकार को 40,000 करोड़ रुपये हस्तांतरित किये थे। इससे पहले वित्त वर्ष 16 में यह आंकड़ा 65,896 करोड़ रुपये तथा वित्त वर्ष 18 में 40,659 करोड़ रुपये था।
भारतीय रिज़र्व बैंक जुलाई-जून वित्तीय वर्ष का पालन करता है, यह सामान्यतया अगस्त में लाभांश का वितरण करता है। भारतीय रिज़र्व बैंक के द्वारा प्रदान किये जाने वाले इस लाभांश से सरकार को बैंकों में पूँजी डालने में सहायता मिलेगी।
भारतीय रिजर्व बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक भारत का केन्द्रीय बैंक है। यह भारत के सभी बैंकों का संचालक है। रिजर्व बैक भारत की अर्थव्यवस्था को नियन्त्रित करता है। 1 अप्रैल सन 1935 को इसकी स्थापना रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया अधिनियम, 1934 के अनुसार हुई थी।
8. किस पूर्व फुटबॉलर ने 2019 UEFA प्रेसिडेंट्स अवार्ड जीता?
उत्तर – एरिक कान्तोना
फ्रांस के पूर्व फुटबॉलर एरिक कान्तोना ने 2019 UEFA प्रेसिडेंट्स अवार्ड जीता। उन्होंने 1990 के दशक में मेनचेस्टर यूनाइटेड के लिए पांच वर्ष में चार प्रीमियर लीग खिताब जीते। उन्होंने मेनचेस्टर यूनाइटेड के लिए 143 मैचों में 64 गोल किये।
9. किस राज्य सरकार ने आंगनवाड़ी में आधुनिक नर्सरी शिक्षा शुरू करने का निर्णय लिया है?
उत्तर – मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश सरकार ने आंगनवाड़ी में निजी स्कूलों की तर्ज़ पर आधुनिक नर्सरी शिक्षा प्रदान करने का फैसला लिया है। इस योजना के तहत राज्य में 97,000 आंगनवाड़ी केन्द्रों को कवर किया जायेगा। पहले चरण में 313 प्रशासनिक ब्लॉक्स में एक-एक नर्सरी स्कूल खोला गया है। यहाँ पर “खेल के द्वारा पढ़ाई” विधि से बच्चों की नींव मज़बूत की जायेगी।
10. हाल ही में “शगुन” पोर्टल सुर्ख़ियों में रहा, यह पोर्टल किससे सम्बंधित है?
उत्तर – स्कूली शिक्षा
हाल ही में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने स्कूली शिक्षा पोर्टल “शगुन” लांच किया। इस पोर्टल के द्वारा देश भर के 15 लाख से अधिक स्कूलों को लिंक किया गया है। इस पोर्टल में स्कूलों के द्वारा उपलब्ध करवाए गये डाटा को देखा जा सकता है।
It’s too good