हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 6 सितम्बर, 2019

1. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहीं बियांका अन्द्रीस्कू किस देश से हैं?
उत्तर – कनाडा
कनाडा की 19 वर्षीय बियांका अन्द्रीस्कू 2009 के बाद यू.एस. ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली पहली किशोर खिलाड़ी बन गयी हैं, 2009 में यह कारनामा कैरोलिन वोजनियाकी ने किया था।
2. ‘लैंप ऑफ़ पीस ऑफ़ सेंट फ्रांसिस‘ किसे प्रदान किया गया है?
उत्तर – मुहम्मद युनुस
वैटिकन ने बांग्लादेश के नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर मुहम्मद युनुस को ‘लैंप ऑफ़ पीस ऑफ़ सेंट फ्रांसिस’ से सम्मानित किया, उन्हें यह सम्मान शांति व सद्भावना की स्थापना के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।
प्रोफेसर मुहम्मद युनुस
वे एक बांग्लादेशी सामाजिक उद्यमी, बैंकर, अर्थशास्त्री तथा सिविल सोसाइटी लीडर हैं। उन्हें 2008 में शांति का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था। उन्होंने ग्रामीण बैंक की स्थापना की थी तथा सूक्ष्म साख व सूक्ष्म वित्त के कांसेप्ट को बढ़ावा दिया।
लैंप ऑफ़ पीस ऑफ़ सेंट फ्रांसिस
लैंप ऑफ़ पीस ऑफ़ सेंट फ्रांसिस का उद्देश्य शांति व सद्भावना को बढ़ावा देना है। यह पुरस्कार पहली बार 1981 में पोलिश व्यापार संघ के नेता लेच वालेसा को प्रदान किया गया था। अब तक यह पुरस्कार पोप जॉन पॉल II, दलाई लामा, मदर टेरेसा तथा मिखाइल गोर्बाचेव को प्रदान किया जा चुका है।
3. मोबाइल साइंस एग्जिबिशन को किस शहर में लांच किया गया है?
उत्तर – लेह
केन्द्रीय पर्यटन तथा संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने हाल ही में लेह में प्रथम मोबाइल साइंस को लांच किया गया, इसका उद्देश्य लोगों तथा छात्रों के बीच विज्ञान व टेक्नोलॉजी को लोकप्रिय बनाना है।
4. भारत में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 5 सितम्बर
प्रतिवर्ष 5 सितम्बर को देश भर में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जाता है। शिक्षक दिवस भारत के पहले उपराष्ट्रपति तथा दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जन्म वर्षगाँठ की स्मृति में मनाया जाता है। शिक्षक दिवस के अवसर पर देश भर के स्कूलों तथा कॉलेजों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। इस दिवस के द्वारा शिक्षकों को छात्रों के उज्जवल भविष्य में योगदान देने के लिए सम्मानित किया जाता है।
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितम्बर, 1888 में ब्रिटिश भारत की मद्रास प्रेसीडेंसी में हुआ था। वे एक राजनेता के अलावा एक दार्शनिक व विद्वान भी थे। वे 1952-1962 के बीच देश के पहले उप-राष्ट्रपति रहे। इसके बाद 1962-1967 के बीच वे देश के दूसरे राष्ट्रपति रहे। वे भारत रत्न प्राप्त करने वाले प्रथम लोगों में से एक थे, उनके साथ सी. राजगोपालाचारी तथा सी.वी.रमण को भी भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उन्हें ब्रिटिश रॉयल आर्डर ऑफ़ मेरिट से 1963 में सम्मानित किया गया था।
5. किस राज्य ने अमेरिका के डेलावेयर राज्य के साथ सिस्टर स्टेट के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं?
उत्तर – गुजरात
गुजरात सरकार ने अमेरिका के डेलावेयर राज्य के साथ सिस्टर स्टेट के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। यह गुजरात द्वारा अमेरिका के किसी राज्य के साथ सिस्टर स्टेट के लिए किया जाने वाला पहला समझौता है। इस समझौते के तहत बायोटेक्नोलॉजी, वित्तीय सेवा, पशुपालन तथा दुग्ध उद्योग इत्यादि के क्षेत्र में सहयोग किया जायेगा।
6. किस कम्पनी ने आईसीआईसीआई बैंक से डिजिटल टेक्नोलॉजी के लिए 300 मिलियन डॉलर का अनुबंध हासिल किया है?
उत्तर – विप्रो
आईटी कंपनी विप्रो ने आईसीआईसीआई बैंक से डिजिटल टेक्नोलॉजी सेवा के लिए 300 मिलियन डॉलर का अनुबंध हासिल किया है। इस अनुबंध के अनुसार विप्रो अगले 7 वर्षों तक आईसीआईसीआई बैंकों को विस्तृत सेवाएं प्रदान करेगी।
7. हाल ही में EIU द्वारा जारी किये गये सूचकांक के अनुसार विश्व में सर्वश्रेष्ठ रहने योग्य शहर कौन सा है?
उत्तर – विएना
हाल ही में इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट ने रहने योग्य सबसे बेहतरीन शहरों की सूची जारी की है, इस सूची में ऑस्ट्रिया की राजधानी पहले स्थान पर है। 140 शहरों की इस सूची में दिल्ली 118वें तथा मुंबई 119वें स्थान पर है।
रहने योग्य 10 सर्वश्रेष्ठ शहर
1. विएना (ऑस्ट्रिया)
2. मेलबोर्न (ऑस्ट्रेलिया)
3. सिडनी (ऑस्ट्रेलिया)
4. ओसका (जापान)
5. कैलगरी (कनाडा)
6. वैंकोवर (कनाडा)
7. टोरंटो (कनाडा)
8. टोक्यो (जापान)
9. कोपेनहेगेन (डेनमार्क)
10. एडिलेड (ऑस्ट्रेलिया)
रहने शहरों की सूची में 10 सबसे निचले शहर
1. कैरकस (वेनेज़ुएला)
2. अल्जिएर्स (अल्जीरिया)
3. दौअला (कैमरून)
4. हरारे (ज़िम्बाब्वे)
5. पोर्ट मोरेस्बी (पापुआ न्यू गिनी)
6. कराची (पाकिस्तान)
7. त्रिपोली (लीबिया)
8. ढाका (बांग्लादेश)
9. लागोस (नाइजीरिया)
10. डमस्कस (सीरिया)
इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU)
यह एक आर्थिक विश्लेषक तथा सलाहकार संस्था है, इसकी स्थापना 1946 में की गयी थी। इसका मुख्यालय यूनाइटेड किंगडम के लन्दन में स्थित है। यह संस्था मासिक राष्ट्रीय रिपोर्ट, पंच वर्षीय आर्थिक पूर्वानुमान तथा औद्योगिक रिपोर्ट इत्यादि प्रकाशित करती है। इसका स्वामित्व इकोनॉमिस्ट ग्रुप के अधीन है। इसकी प्रमुख सब्सिडियरी बेज़ियन, क्लियरस्टेट तथा कैनबैक कंसल्टिंग हैं।
8. अंतर्राष्ट्रीय परोपकारिता दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 5 सितम्बर
प्रतिवर्ष 5 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय परोपकारिता दिवस मनाया जाता है, इसका उद्देश्य परोपकारिता सम्बन्धी गतिविधियों के लिए प्लेटफार्म उपलब्ध करवाना है।
9. ESIC ने DBT सुविधा के लिए किस बैंक के साथ समझौता किया है?
उत्तर – स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया
कर्मचारी राज्य बीमा कारपोरेशन (ESIC) ने प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) के लिए भारतीय स्टेट बैंक के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। इस समझौते के तहत भारतीय स्टेट बैंक ESIC लाभार्थियों के बैंक खातों को ई-भुगतान की सुविधा उपलब्ध करवाएगा, यह पूर्ण रूप से स्वचालित प्रक्रिया होगी।
10. विश्व आर्थिक फोरम के विश्व यात्रा तथा पर्यटन प्रतिस्पर्धा सूचकांक 2019 में भारत का रैंक कौन सा है?
उत्तर – 34वां
विश्व आर्थिक फोरम के विश्व यात्रा तथा पर्यटन प्रतिस्पर्धा सूचकांक 2019 में भारत को 34वां स्थान प्राप्त हुआ है, भारत के रैंक में 6 स्थानों का सुधार हुआ है। इस सूचकांक में प्रथम स्थान पर स्पेन है, इसके बाद फ्रांस, जर्मनी, जापान तथा अमेरिका हैं।

Advertisement

1 Comment on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 6 सितम्बर, 2019”

  1. Dilip Yadav says:

    Gk today team is my Bosom friend

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *