हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 7 सितम्बर, 2019
1. हाल ही में किरण नगरकर का निधन हुआ, वे किस क्षेत्र से जुड़ी हुई थीं?
उत्तर – साहित्य
किरण नगरकर अंग्रेजी-मराठी साहित्यकार व नाटककार थीं, उनका निधन 5 सितम्बर, 2019 को मुंबई में हुआ। उनकी प्रमुख रचनाएं इस प्रकार हैं : ‘सात सक्कम त्रेचालिस’ , ‘रावण एंड एड्डी’, ‘ककोल्ड’, ‘जसोदा’ इत्यादि।
2. श्रीहरी नटराज किस खेल से जुड़े हुए हैं?
उत्तर – तैराकी
बंगलुरु के श्रीहरी नटराज एक तैराक हैं, उन्होंने 73वें ग्लेनमार्क नेशनल सीनियर एक्वेटिक चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ पुरुष तैराक का खिताब जीता। उन्होंने पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया। महिलाओं की शरनी में हरियाणा की शिवानी कटारिया को सर्वश्रेष्ठ तैराक चुना गया।
3. इंडियन ओशन कांफ्रेंस के चौथे संस्करण का आयोजन किस शहर में किया गया है?
उत्तर – माले
इंडियन ओशन कांफ्रेंस के चौथे संस्करण का आयोजन 3-4 सितम्बर के दौरान माले में किया गया। इसका आयोजन इंडिया फाउंडेशन द्वारा मालदीव सरकार तथा एस. राजारत्नम स्कूल ऑफ़ इंटरनेशनल स्टडीज (सिंगापुर) के साथ मिलकर किया गया।
4. अंतर्राष्ट्रीय मामलों की भारतीय परिषद् (ICWA) का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – नई दिल्ली
नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय मामलों की भारतीय परिषद् (ICWA) ने ‘India-Africa Partnership in a Changing Global Order–Priorities, Prospects and Challenges’ का आयोजन किया।
अंतर्राष्ट्रीय मामलों की भारतीय परिषद् (ICWA) की स्थपाना 1943 में भारतीय बुद्धिजीवियों के समूह द्वारा थिंक टैंक के रूप में स्थापित की गयी थी। इसे पंजीकरण समिति अधिनियम 1860 के तहत गैर-सरकारी, गैर-राजनीतिक और गैर-लाभकारी संगठन के रूप में स्थापित किया गया था। विश्व मामलों का भारतीय परिषद (आईसीडब्ल्यूए) विशेष रूप से अंतर्राष्ट्रीय संबंधों और विदेशी मामलों के अध्ययन के लिए समर्पित है. भारत के उपराष्ट्रपति इसके कार्यकारी अधिकारी हैं। इसने 1947 में सरोजिनी नायडू और संयुक्त राष्ट्र और न्यू वर्ल्ड ऑर्डर के नेतृत्व में एशियाई संबंध सम्मेलन जैसे ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किए थे ।
5. साइबर अपराध जांच पड़ताल पर प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – नई दिल्ली
नई दिल्ली में प्रथम साइबर अपराध जांच-पड़ताल तथा साइबर फोरेंसिक्स पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, इस सम्मेलन का आयोजन 4-5 सितम्बर, 2019 के दौरान किया जा रहा है। इस सम्मेलन का उद्घाटन सीबीआई के निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला द्वारा किया गया।
मुख्य बिंदु
इस सम्मेलन का उद्देश्य एक प्लेटफार्म पर शोधकर्ताओं, फॉरेंसिक विशेषज्ञों, शिक्षाविदों तथा वकीलों को लाना है तथा साइबर अपराध के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करना है।
साइबर अपराध कानून लागू करने वाली एजेंसियों के सामने एक बड़ी चुनौती है, इस तरह के अपराध काफी जटिल होते हैं, इस तरह के अपराधों की खोज-बीन के लिए विशेष कौशल तथा फॉरेंसिक ज्ञान होना आवश्यक है। इस सम्मेलन में साइबर अपराध से सम्बंधित लगभग 50 DGP, ADGP तथा SP हिस्सा ले रहे हैं।
6. SATHI (Sophisticated Analytical and Technical Help Institute) की स्थापना के लिए किस IIT को चुना गया है?
उत्तर – IIT खड़गपुर
IIT खड़गपुर में विज्ञान व तकनीक विभाग द्वारा SATHI (Sophisticated Analytical and Technical Help Institute) की स्थापना की जायेगी। यह केंद्र वर्ष भर 24*7 कार्य करेगा। इसके द्वारा देश में विज्ञान आधारित उद्यमशीलता तथा स्टार्टअप्स को बढ़ावा दिया जायेगा।
7. हाल ही में टेस्ट क्रिकेट के सबसे युवा कप्तान कौन बने?
उत्तर – राशिद खान
अफ़ग़ानिस्तान के स्पिन गेंदबाज़ राशिद खान टेस्ट क्रिकेट इतिहास के सबसे युवा कप्तान बन गये हैं, वे 20 वर्ष तथा 350 दिन की आयु में टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान बने हैं।
इससे पहले टेस्ट क्रिकेट के सबसे युवा कप्तान का रिकॉर्ड ज़िम्बाब्वे के तातेंदा ताइबू के नाम थ, वे 2004 में 20 वर्ष तथा 358 दिन की आयु में ज़िम्बाब्वे के कप्तान बने थे।
2018 में राशिद खान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे युवा कप्तान बने थे, उन्होंने स्कॉटलैंड के विरुद्ध विश्व कप क्वालीफ़ायर्स में अफ़ग़ानिस्तान की कप्तानी की थी। अफ़ग़ानिस्तान को 2017 में टेस्ट स्टेटस प्राप्त हुआ था।
8. 5वें ईस्टर्न इकनोमिक फोरम में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किसने किया?
उत्तर – नरेन्द्र मोदी
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी रूस के सुदूर पूर्व व्लादिवोस्टोक की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गये हैं। श्री मोदी ने 20वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में शिरकत की, इस दौरान उन्होंने रूस के सुदूर पूर्व क्षेत्र के विकास के लिए 1 अरब डॉलर के ऋण की घोषणा की। प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान 5वें ईस्टर्न इकनोमिक फोरम में भी शरीक हुए। इस फोरम में रूस के सुदूर पूर्व क्षेत्र में व्यापार तथा निवेश के अवसरों पर चर्चा की गयी।
9. विश्व स्वर्ण परिषद् के अनुसार कुल स्वर्ण भण्डार के मामले में भारत विश्व में किस स्थान पर है?
उत्तर – 10वें
विश्व स्वर्ण परिषद् की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक कुल स्वर्ण भण्डार के मामले में अमेरिका विश्व में पहले स्थान पर है, अमेरिका के पास 8,133.5 टन स्वर्ण भण्डार है। इसके बाद जर्मनी (3,336.8 टन), अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (2,451.8 टन), इटली (2,451.8 टन) तथा फ्रांस (2,436.1 टन) का स्थान है। इस सूची में भारत 10वें स्थान पर है, भारत का स्वर्ण भंडार 618.2 टन है।
10. स्वच्छता महोत्सव 2019 का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – नई दिल्ली
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में स्वच्छता महोत्सव 2019 का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम का आयोजन केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वच्छ भारत पुरस्कार प्रदान किये।
स्वच्छ भारत पुरस्कार 2019
• बेस्ट स्वच्छ आइकोनिक प्लेस अवार्ड : इस पुरस्कार माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (जम्मू-कश्मीर) को प्रदान किया गया।
• स्वच्छता एक्शन प्लान श्रेणी में स्वच्छ अवार्ड ‘रेलवे मंत्रालय’ को प्रदान किया गया।
• स्वच्छता पखवाडा अवार्ड रक्षा विभाग को प्रदान किया गया।
• खुले में शौच तथा व्यवहारिक बदलाव के लिए गुजरात और सिक्किम को पुरस्कार दिया गया।
• ग्राम गंगा पुरस्कार उत्तरकाशी के ‘बाघोरी’ गाँव को दिया गया।
• स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप : प्रथम पुरस्कार NCC में रंजीता एस, NSS में भारतीय शहीद सैनिक स्कूल (नैनीताल) तथा नेहरु युवा केंद्र संगठन में विज़न यूथ एसोसिएशन (अनंतापुरामु, आंध्र प्रदेश) को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।