हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 11 सितम्बर, 2019
1. भारत के पहले हेलिकॉप्टर शिखर सम्म्मेलन का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – देहरादून
भारत के पहले हेलिकॉप्टर शिखर सम्मेलन का आयोजन उत्तराखंड के देहरादून में किया गया, इसका उद्देश्य हेलिकॉप्टर के द्वारा कनेक्टिविटी का विस्तार करना है।
2. UNCCD COP 14 का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
उत्तर – ग्रेटर नॉएडा
2 सितम्बर, 2019 को United Nations Convention to Combat Desertification (UNCCD) के कांफ्रेंस ऑफ़ पार्टीज (COP 14) ग्रेटर नॉएडा में शुरू हुई। इस इवेंट में 200 से अधिक देशों के 3000 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं, इसमें लगभग 100 देशों के मंत्री भी हिस्सा ले रहे हैं। इस सम्मेलन का फोकस मरुस्थलीकरण तथा भूमि का निम्नीकरण होगा।
UNCCD (मरुस्थलीकरण से लड़ने के लिए सयुक्त राष्ट्र अभिसमय)
UNCCD (मरुस्थलीकरण से लड़ने के लिए सयुक्त राष्ट्र अभिसमय) की स्थापना 1994 में की गयी थी, इसके लिए समझौते पर 14 अक्टूबर, 1994 को हस्ताक्षर किये गये थे। इसका उद्देश्य मृदा की उत्पादकता को बनाये रखने के लिए कार्य करना है। इसके कुल 197 सदस्य हैं। इसके COP सत्र (कांफ्रेंस ऑफ़ पार्टीज) का आयोजन प्रत्येक दो वर्ष बाद अलग-अलग स्थानों में किया जाता है, पहले COP का आयोजन 1997 में इटली के रोम में किया गया था।
3. हाल ही में वीरू कृष्णन का निधन हुआ, वे किस क्षेत्र से जुड़े हुए थे?
उत्तर – नृत्य
वीरू कृष्णन एक अभिनेता व कत्थक नर्तक थे, हाल ही में उनका निधन मुंबई में 7 सितम्बर को हुआ। उन्होंने राजा हिन्दुस्तानी, दुल्हे राजा, अकेले हम अकेले तुम जैसी फिल्मों में काम किया।
4. जम्मू-कश्मीर के विभाजन के लिए गठित समिति के अध्यक्ष कौन हैं?
उत्तर – संजय मित्रा
केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर की परिसंपत्ति तथा देनदारी के वितरण के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है, इनका वितरण जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख के बीच किया जाएगा। इस समिति में संजय मित्रा, अरुण गोयल तथा गिरिराज प्रसाद गुप्ता जैसे पूर्व नौकरशाह शामिल हैं, इस समिति के अध्यक्ष संजय मित्रा हैं।
जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक, 2019 के सेक्शन 84 के अनुसार जम्मू-कश्मीर की परिसंपत्तियों तथा देनदारियों का उचित विभाजन जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख के बीच किया जायेगा।
पृष्ठभूमि
इससे पहले लोकसभा और राज्यसभा ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक 2019 पारित किया, इसके द्वारा राज्य का विभाजन दो केंद्र शासित प्रदेशों में किया जायेगा। क्षेत्रफल के हिसाब से जम्मू-कश्मीर देश का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश होगा, जबकि लद्दाख क्षेत्रफल के आधार पर देश का दूसरा सबसे केंद्र शासित प्रदेश होगा।
5 अगस्त, 2019 को केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने की। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन की बात भी कही गयी है। लद्दाख को जम्मू-कश्मीर से अलग करके केंद्र शासित प्रदेश बनाया जायेगा, परन्तु इसकी कोई विधानसभा नहीं होगी। दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर को भी अब केंद्र शासित प्रदेश बनाया जायेगा। यह दो केंद्र शासित प्रदेश 31 अक्टूबर को अस्तित्व में आ जायेंगे।
5. भारत किस देश के साथ 8वें एशियाई मंत्रीस्तरीय उर्जा राउंडटेबल का सह-मेज़बान है?
उत्तर – संयुक्त अरब अमीरात
भारत संयुक्त अरब अमीरात के साथ 8वें एशियाई मंत्रीस्तरीय उर्जा राउंडटेबल का सह-मेज़बान है। पेट्रोलियम व गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान तीन दिवसीय सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं।
6. हाल ही में किस राज्य में 25वीं सीनियर महिला नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप शुरू हुई?
उत्तर – अरुणाचल प्रदेश
हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में 25वीं सीनियर महिला नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप शुरू हुई, इस प्रतियोगिता में देश भर से 30 टीमें हिस्सा ले रही हैं। यह प्रतियोगिता 15 दिन तक चलेगी।
7. विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 10 सितम्बर
प्रत्येक वर्ष 10 सितम्बर को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के रूप मनाया जाता है, जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि इसका उद्देश्य विश्व भर में आत्महत्याओं को रोकना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अनुमान के अनुसार प्रत्येक वर्ष विश्व में लगभग 8,00,000 लाख लोग आत्महत्या करते हैं, अर्थात प्रत्येक 40 सेकंड में एक व्यक्ति आत्महत्या करता है। इस वर्ष विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस की थीम “आत्महत्या रोकने के लिए एकजुट होकर कार्य करना” है।
8. दलीप ट्रॉफी 2019 का खिताब किस टीम ने जीता?
उत्तर – इंडिया रेड
इंडिया रेड ने इंडिया ग्रीन को हराकर दलीप ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल में इंडिया रेड ने इंडिया ग्रीन को एक पारी तथा 38 रनों से पराजित किया। इंडिया रेड की ओर से अभिमन्यु ईश्वरन ने 153 रनों की बेहतरीन पारी खेली, उन्हें मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।
दलीप ट्राफी
दलीप ट्राफी भारत में खेली जाने वाली प्रथम श्रेणी क्रिकेट प्रतियोगिता है, इसका नाम नवानगर के कुमार श्री दलीपसिंहजी पर रखा गया है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत BCCI ने 1961-62 में की थी। आरम्भ में इसमें इंडिया रेड, इंडिया ब्लू और इंडिया ग्रीन तीन टीमें हिस्सा लेती थीं। 2016-17 के बाद इसमें BCCI के सेलेक्टर्स द्वारा चुनी गयी टीमें हिस्सा लेती हैं। इस प्रतियोगिता को गुलाबी गेंद से डे/नाईट फॉर्मेट में खेला जाता है।
9. SLINEX अभ्यास का आयोजन किन दो देशों के बीच किया जा रहा है?
उत्तर – भारत और श्रीलंका
SLINEX (Sri Lanka India Naval Exercise) 2019 संयुक्त नौसैनिक युद्ध अभ्यास का आयोजन भारत और श्रीलंका के बीच 7 सितम्बर से 14 सितम्बर के बीच किया जा रहा है। यह SLINEX का सातवाँ संस्करण है। SLINEX के पहले संस्करण का आयोजन 2005 में किया गया था।
SLINEX 2019
इस अभ्यास में श्रीलंकाई नौसेना के 323 अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। इस अभ्यास के लिए श्रीलंकाई नौसेना दो ऑफशोर पट्रोल वेसल ‘SLNS सिन्दुराला’ तथा SLNS सुरानिमाला’ को भेजा है, यह दोनों वेसल विशाखापत्तनम में पहुँच गये हैं। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग में वृद्धि करना है। इस अभ्यास में संयुक्त प्रशिक्षण, अनुभव का आदान प्रदान, समुद्री खोज व बचाव कार्य, खेल तथा सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। इस अभ्यास में संयुक्त प्रशिक्षण, समुद्री क्षेत्र की गशत इत्यादि कई गतिविधियां शामिल हैं।
टिपण्णी
SLINEX अभ्यास दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच आपसी ऑपरेशनल इंटरेक्शन का हिस्सा है। इससे दोनों देशों के बीच समुद्री क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा और परस्पर विश्वास में भी वृद्धि होगी। SLINEX 2017 का आयोजन विशाखापट्नम में सितम्बर, 2017 में किया गया था, इसमें श्रीलंकाई नौसेना के दो समुद्री जहाजों ने हिस्सा लिया था।
10. SCO सैन्य औषधि पर प्रथम सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
उत्तर – नई दिल्ली
नई दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन के प्रथम सैन्य औषधि सम्मेलन का आयोजन 12-13 सितम्बर के दौरान किया जा रहा है।
Well wisher Gk today team thanks
Well wisher Gk today team thanks
Hi
That’s very nice thanks sir…