हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 15-16 सितम्बर, 2019

1. किस राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना’ लांच की है?
उत्तर – उत्तराखंड
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हाल ही में ‘मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना’ लांच की, इस योजना के तहत राशन कार्ड धारकों को प्रति माह दो प्रकार की दाल सस्ती दरों पर प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना
मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना के तहत राज्य सरकार 15 रुपये की दर से दालें उपलब्ध करवाएगी। इसका लाभ राज्य के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा, प्रत्येक राशन कार्ड धारक को प्रतिमाह दो किलो दाल प्रदान की जायेगी। इससे लोगों की प्रोटीन की आवश्यकता पूरी होगी। इस योजना से उत्तराखंड के 23.32 लाख राशन कार्ड धारकों को फायदा मिलेगा। इस योजना के तहत राशन कार्ड धारकों को 44 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से चना दाल प्रदान की जायेगी, बाज़ार में चना दाल की कीमत 65-70 रुपये प्रति किलोग्राम है।
2. भारत में राष्ट्रीय हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 14 सितम्बर
14 सितम्बर को प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य हिंदी भाषा को बढ़ावा देना है और हिंदी को मातृ भाषा के रूप में प्रसारित करना है।
राष्ट्रीय हिंदी दिवस
राष्ट्रीय हिंदी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर, 1949 को संविधान सभा ने हिंदी अनुच्छेद 343 के तहत भारत की आधिकारिक भाषा चुना था, हिंदी भाषा को देवनागरी लिपि में लिखा जाता है। संविधान में कुल 22 अनुसूचित भाषाएँ हैं। भारत में आधिकारिक रूप से हिंदी व अंग्रेजी को राजकीय कार्य के लिए उपयोग किया जाता है।
हिंदी भाषा
हिंदी भारत के प्रमुख भाषा है, देश की लगभग 40% जनसँख्या इस भाषा का उपयोग करती है। यह भारतीय-यूरोपीय भाषा परिवार की हिन्द-आर्य शाखा से सम्बंधित है। 2011 की जनसँख्या के अनुसार 43.63% भारतीय हिंदी भाषा का उपयोग मातृभाषा के रूप में करते हैं। भारत में हिंदी भाषा को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, बिहार, झारखण्ड, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर बोला जाता है। इसके अलावा विश्व के कई अन्य देशों जैसे पाकिस्तान, मॉरिशस, त्रिनिदाद और सूरीनाम में भी हिंदी भाषा बोली जाती है। एशिया के बाद अंग्रेजी और फीजियन के साथ हिंदी फिजी की राष्ट्रीय भाषा भी है। फिजी मंी फिजी बात अथवा फिजी हिंदी बोली जाती है।
3. हाल ही में पेप्सिको के स्पोर्ट्स ड्रिंक ब्रांड ‘गेटरोड’ की ब्रांड एम्बेसडर कौन भारतीय एथलीट बनीं?
उत्तर – हिमा दास
भारत की स्टार धाविका हिमा दास को पेप्सिको के स्पोर्ट्स ड्रिंक ब्रांड ‘गेटोरेड’ का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है।
4. फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2020 का आयोजन किस देश में किया जायेगा?
उत्तर – भारत
फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप के 7वें संस्करण का आयोजन भारत में 2 से 21 नवम्बर, 2020 के दौरान किया जायेगा। पिछली बार इस प्रतियोगिता को स्पेन ने जीता था। भारत ने 2017 में पुरुष अंडर-17 फीफा विश्व कप का आयोजन किया था।
5. ‘फार्च्यून टर्नर्स: द क्वार्टेट दैट स्पन इंडिया टू ग्लोरी’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर – आदित्य भूषण और सचिन बजाज
‘फार्च्यून टर्नर्स: द क्वार्टेट दैट स्पन इंडिया टू ग्लोरी’ पुस्तक को आदित्य भूषण तथा सचिन बजाज द्वारा लिखा गया है। इस पुस्तक में भारत के चार महान स्पिन गेंदबाजों बिशन सिंह बेदी, इरापल्ली प्रसन्ना, भागवत चंद्रशेखर तथा श्रीनिवास वेंकटराघवन के वर्णन किया गया है।
6. ‘हिमविजय’ अभ्यास का आयोजन किस राज्य में किया जायेगा?
उत्तर – अरुणाचल प्रदेश
भारतीय सेना अक्टूबर में अरुणाचल प्रदेश में चीन के साथ लगने वाली सीमा के निकट ‘हिमविजय’ नामक युद्ध अभ्यास का आयोजन करेगी। इस अभ्यास में M777 होवित्ज़र तथा चिनूक हैवी-लिफ्ट हेलिकॉप्टर का उपयोग किया जायेगा।
हिमविजय अभ्यास
इस युद्ध अभ्यास का आयोजन उत्तर पूर्वी भारत में 10,000 फीट की उंचाई पर किया जायेगा। इस युद्ध अभ्यास में ‘इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स’ हिस्सा लेंगे। इसमें नव गठित ’17 माउंटेन स्ट्राइक कोर’ के कौशल का परीक्षण किया जाएगा। इस अभ्यास में भारतीय वायुसेना भी हिस्सा लेगी।
इस अभ्यास में 15,000 सैन्य अधिकारी हिस्सा लेंगे। इस अभ्यास में C130J सुपर हर्कुलस, AN32 तथा C17 का उपयोग भी किया जायेगा।
7. भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – कलकत्ता
भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण का मुख्यालय पश्चिम बंगाल के कलकत्ता में स्थित है। भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (बोटैनिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया) ने हाल नागालैंड के दीमापुर तथा पेरेन जिले में अदरक की दो नई प्रजातियों की खोज की है।
8. भारतीय मानक ब्यूरो के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध करवाने में विश्व में भारत किस स्थान पर है?
उत्तर – चौथे स्थान पर
भारतीय मानक ब्यूरो के अनुसार विश्व में सबसे बेहतरीन बुलेटप्रूफ जैकेट निर्मित करने के मामले में भारत चौथे स्थान पर है। इस सूची में अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और जर्मनी टॉप 3 स्थानों पर काबिज़ हैं। गौरतलब है कि भारत 100 से अधिक देशों को बुलेटप्रूफ जैकेट निर्यात कर रहा है, इसमें यूरोपीय देश भी शामिल हैं।
9. यमन में संयुक्त राष्ट्र मिशन के नेतृत्व के लिए किसी भारतीय सैन्य अधिकारी को चुना गया है?
उत्तर – लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) अभिजीत गुहा
भारत के लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) अभिजीत गुहा को यमन में संयुक्त राष्ट्र मिशन का प्रमुख चुना गया है। वे माइकल लोलेसगार्ड का स्थान लेंगे।
10. किस राज्य सरकार ने ‘जन सूचना पोर्टल’ लांच किया है?
उत्तर – राजस्थान
राजस्थान सरकार ने हाल ही में ‘जन सूचना पोर्टल’ लांच किया है, इस पोर्टल का उद्देश्य सरकारी तथा विभागों की जानकारी आम जनता तक पहुँचाना है। इसका उद्देश्य सरकारी कार्य में पारदर्शिता लाना तथा जवाबदेही सुनिश्चित करना है।

Advertisement

3 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 15-16 सितम्बर, 2019”

  1. Jayant Kumar says:

    Thank you sir

  2. sikandar kumar says:

    best sir

  3. VIKASH KUMAR says:

    VIKASH KUMAR GOOD SIR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *