हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 19 सितम्बर, 2019

1. 2020 टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय रेसलर कौन बनीं?
उत्तर – विनेश फोगट
भारतीय रेसलर विनेश फोगट ने 2020 टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। मौजूदा समय में वे कजाखस्तान में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने अमेरिका की सारा हिल्डरब्रांड को हराकर टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया।

2. विश्व बांस दिवस की कब मनाया जाता है?
उत्तर – 18 सितम्बर
प्रतिवर्ष 18 सितम्बर को विश्व बांस दिवस मनाया जाता है, इस दिवस का उद्देश्य बांस के संरक्षण तथा इसे बढ़ावा देने के लिए जागरुकता फैलाना है। भारत चीन के बाद बांस का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है। भारत में बांस की 130 से अधिक प्रजातियां पायी जाती हैं।

3. यू.एन. इंटरनेशनल माइग्रेंट स्टॉक 2019 रिपोर्ट के अनुसार 2019 में किस देश से सर्वाधिक प्रवासी निकले हैं?
उत्तर – भारत
हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक व सामाजिक मामले विभाग ने ‘इंटरनेशनल माइग्रेंट स्टॉक 2019’ नामक रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट के अनुसार 2019 में भारत से 17.5 मिलियन प्रवासी अन्य देशों में गये हैं। जबकि इस सूची में मेक्सिको (11.8 मिलियन) दूसरे स्थान पर, चीन (10.7 मिलियन) तीसरे स्थान पर तथा रूस (10.5 मिलियन) चौथे स्थान पर है। इस रिपोर्ट के अनुसार विश्व में प्रवासियों की संख्या लगभग 272 मिलियन है।

4. अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस 2019 की थीम किया है?
उत्तर – सहभागिता
प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस 15 सितम्बर को मनाया जाता है, इस वर्ष अन्तराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस की थीम ‘सहभागिता’ है।


5. ‘द कजिन्स ठाकरे : उद्धव, राज एंड द शैडो ऑफ़ देयर सेनाज़’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?

उत्तर – धवल कुलकर्णी
‘द कजिन्स ठाकरे : उद्धव, राज एंड द शैडो ऑफ़ देयर सेनाज़’ पुस्तक के लेखक धवल कुलकर्णी हैं। इस पुस्तक मंन ठाकरे परिवार के इतिहास का वर्णन किया गया था। इसमें शिव सेना तथा एमएनएस के निर्माण का भी वर्णन किया गया है।

6. 2019 ऑस्कर के लिए मनोनीत भारतीय डाक्यूमेंट्री फिल्म ‘मोती बाग़’ के निर्देशक कौन हैं?
उत्तर – निर्मल चन्द्र
‘मोती बाग़’ डाक्यूमेंट्री फिल्म 83 वर्षीय विद्यादत्त नामक किसान के संघर्ष पर आधारित है, इस डाक्यूमेंट्री फिल्म को 2019 ऑस्कर के लिए मनोनीत किया गया है। इस डाक्यूमेंट्री फिल्म में उत्तराखंड के गढ़वाल तथा कुमाऊ क्षेत्रों से प्रवासन की समस्या को रेखांकित किया गया है।

7. दक्षिण एशिया के सबसे ऊँचे टावर का अनावरण किस देश में किया गया है?
उत्तर – श्रीलंका
श्रीलंका की राजधानी कोलोंबो में दक्षिण एशिया के सबसे ऊँचे टावर ‘लोटस टावर’ का अनावरण किया गया, इस टावर की ऊंचाई 356 मीटर है। हालांकि अभी यह टावर निर्माणाधीन है, श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने इस टावर को आम जनता के लिए खोलने का निर्णय लिया है। इसकी निर्माण लागत लगभग 100 मिलियन डॉलर है। इस टावर की 80% लागत का वहन चीन ने बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) के तहत किया है।

8. किस पेमेंट्स बैंक ने ‘भरोसा बचत खाता’ लांच किया है?
उत्तर – एयरटेल पेमेंट्स बैंक
एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने हाल ही में ‘भरोसा बचत खाता’ लांच किया है, इसका उद्देश्य देश में वित्तीय समावेश को बढ़ावा देना है। इसके द्वारा देश के उन लोगों को बैंकिंग सेवा से जोड़ा जायेगा जो अब तक इससे अछूते हैं। इस खाते के साथ लाभार्थी को निशुल्क 5 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी मिलेगा, इसके लिए लाभार्थी को अपने खाते में 500 रुपये का बैलेंस मेन्टेन करना होगा तथा महीने में एक ट्रांजेक्शन भी करनी होगी।

9. किस राज्य ने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 लांच की है?
उत्तर – हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हाल ही में मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन ’1100’ को लांच किया, इसका उद्देश्य आधुनिक तकनीक का उपयोग करके जनता की शिकायतों का निवारण समयबद्ध तरीके से करना है। इस हेल्पलाइन पर कॉल करके राज्य के आम नागरिक अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश इस प्रकार की सुविधा शुरू करने वाला देश का चौथा राज्य बन गया है, इससे पहले उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश इस प्रकार की सुविधा शुरू कर चुके हैं।

10 . भारत किन देशों के साथ मिलकर ‘STIMEX’ नामक त्रिपक्षीय नौसैनिक युद्ध अभ्यास का आयोजन कर रहा है?
उत्तर –सिंगापुर और थाईलैंड
भारत, सिंगापुर और थाईलैंड की नौसेना के बीच त्रिपक्षीय युद्ध अभ्यास ‘STIMEX’ अंदमान व निकोबार के पोर्ट ब्लेयर में शुरू हो गया है। इस पांच दिवसीय अभ्यास का आयोजन 16 से 20 सितम्बर, 2019 के दौरान किया जा रहा है।

Advertisement

4 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 19 सितम्बर, 2019”

  1. PRAFULL AMBUSKAR says:

    BHOT BDHIYA SIR

  2. Jayant Kumar says:

    Thank you sir

  3. Ajay says:

    Excellent Sirr

  4. Arjun says:

    Good job

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *