हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 29-30 सितम्बर, 2019
1. किस भारतीय संगठन को महात्मा गाँधी की 30 अनएडिटेड रील प्राप्त हुई हैं?
उत्तर – NFAI
नेशनल फिल्म आर्काइव्ज ऑफ़ इंडिया (NFAI) को महात्मा गाँधी की 30 अनएडिटेड रील प्राप्त हुई हैं। इन रील में लगभग 6 घंटे की फुटेज है। नेशनल फिल्म आर्काइव्ज ऑफ़ इंडिया (NFAI) की स्थापना 1964 में की गयी थी, इसका मुख्यालय महाराष्ट्र के पुणे में स्थित है।
2. किस देश ने स्पेस स्टेशन के लिए सबसे बड़े परिवहन स्पेसशिप को लांच किया है?
उत्तर – जापान
जापान ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय अंतिरक्ष स्टेशन के लिए ‘कोउनोतोरी 8’ नामक स्पेसक्राफ्ट लांच किया है, इसके द्वारा अंतर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन के अन्तरिक्षयात्रियों के लिए 5.3 टन की आपूर्ति सामग्री भेजी गयी है।
3. हाल ही में चीफ्स ऑफ़ स्टाफ कमिटी का चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – बिपिन रावत
भारतीय सेना के प्रमुख जनरल बिपिन रावत चीफ्स ऑफ़ स्टाफ कमिटी के चेयरमैन बन गये हैं। उन्हें वायुसेना के एयर चीफ मार्शल बी.एस. धनोआ के स्थान पर नियुक्त किया गया है। बी.एस धनोआ 30 सितम्बर, 2019 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। बी.एस. धनोआ को 31 मई, 2019 को चीफ्स ऑफ़ स्टाफ कमिटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया था।
4. पर्यटन में ओवरआल ग्रोथ के लिए किस राज्य ने सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार जीता?
उत्तर – आंध्र प्रदेश
उप-राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने 27 सितम्बर, 2019 को 2017-18 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किये। आंध्र प्रदेश ने पर्यटन के विस्तृत विकास के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार जीता। आंध्र प्रदेश में पर्यटन में ओवरआल ग्रोथ के लिए पुरस्कार जीता। गोवा और मध्य प्रदेश को साहसिक पर्यटन श्रेणी में संयुक्त विजेता घोषित किया गया। उत्तराखंड ने फिल्म निर्माण के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार जीता। तेलंगाना ने आईटी के नवोन्मेषी उपयोगी के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार जीता।
5. सारा टेलर ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लिया, वे किस देश से हैं?
उत्तर – इंग्लैंड
इंग्लैंड की विकेटकीपर सारा टेलर ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास से घोषणा की। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 2006 में अपने करियर की शुरुआत की थी। सारा ने अपने करियर में 6,553 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाये। उन्होंने महिला क्रिकेट में विकेटकीपर के रूप में सर्वाधिक 232 डिसमिसल किये हैं।
6. अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2019 की थीम क्या है?
उत्तर – पर्यटन व नौकरियां
प्रतिवर्ष 27 सितम्बर को संयुक्त राष्ट्र पर्यटन दिवस मनाया जाता है, इस दिवस को 1980 से मनाया जा रहा है। 27 सितम्बर, 1970 को संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन के नियमों को अंगीकृत किया गया था। इस वर्ष विश्व पर्यटन दिवस की थीम ‘पर्यटन व नौकरियां – सबके लिए बेहतर भविष्य’ है। इस थीम का उद्देश्य पर्यटन के द्वारा रोज़गार सृजन को बढ़ावा देना है। संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन के अनुसार विश्व में 10% नौकरियों का सृजन पर्यटन से ही होता है।
7. महाराष्ट्र चुनावों के लिए गुडविल एम्बेसडर किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – माधुरी दीक्षित
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को महराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए गुडविल एम्बेसडर नियुक्त किया गया है। महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को मतदान किया जायेगा। गुडविल एम्बेसडर के रूप में माधुरी दीक्षित मतदान को प्रोत्सहित करने के लिए कार्य करेंगे।
8.किस राज्य सरकार ने ईश्वर चन्द्र विद्यासागर के घर में संग्रहालय स्थापित करने का निर्णय लिया है?
उत्तर – पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल सरकार ने महान समाज सुधारक ईश्वर चन्द्र विद्यासागर घर में एक संग्रहालय की स्थापना करने का निर्णय लिया है। यह घर उत्तरी कलकत्ता में स्थित है। गौरतलब है कि ईश्वर चन्द्र विद्यासागर ने हिन्दू विधवा पुनर्विवाह के लिए सराहनीय कार्य किया।
9. भारत किस देश के साथ KAZIND-2019 अभ्यास में हिस्सा लेगा?
उत्तर – कजाखस्तान
भारत और कजाखस्तान के बीच 3 अक्टूबर से 15 अक्टूबर के बीच KAZIND-2019 संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन किया जायेगा। इस युद्ध अभ्यास में दोनों देशों की सेनाएं आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन के लिए पहाड़ी क्षेत्र में अभ्यास करेंगी। यह इस अभ्यास का चौथा संस्करण होगा। इस 13 दिवसीय अभ्यास का आयोजन उत्तराखंड के पिथोरागढ़ में किया जाएगा, इस भारत और कजाखस्तान की ओर से लगभग 100 सैनिक हिस्सा लेंगे।
10. किस अन्तरिक्ष एजेंसी ने रमनसैट 2 नामक छोटा उपग्रह लांच किया?
उत्तर – नासा
नासा ने हाल ही में सफलतापूर्वक रमनसैट 2 उपग्रह को लांच किया। इस छोटे उपग्रह को भारतीय विद्यार्थी आभास सिक्का द्वारा तैयार किया है। आभास ने इस उपग्रह को स्पेस इंडिया के साथ इंटर्नशिप के दौरान तैयार किया। इस उपग्रह में सूर्य तथा अन्तरिक्ष के विकिरण को मापने के लिए उपकरण लगे हुए हैं।
Very nice gk current affair
Thanks
Thanks