हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 2 अक्टूबर, 2019

1. हाल ही में ओपेरा गायिका जेसी नार्मन का निधन हुआ, वे किस देश से थीं?
उत्तर – अमेरिका
जेसी नार्मन (74) अमेरिका की 20वीं सदी की प्रसिद्ध ओपेरा गायिका थीं, हाल ही में उनका निधन अमेरिका के न्यूयॉर्क में हुआ। अपने चार ग्रैमी अवार्ड तथा नेशनल मैडल ऑफ़ आर्ट्स को जीता था।

2. पत्र सूचना कार्यालय (PIB) का प्रिंसिपल डायरेक्टर जनरल किसे नियुक्त किया गया है?
के.एस. धतवालिया, सितांशु कर, इरा जोशी, सत्येन्द्र प्रकाश
उत्तर – के.एस. धतवालिया
भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी के.एस. धतवालिया को पत्र सूचना कार्यालय (PIB) का प्रिंसिपल डायरेक्टर जनरल किया गया है। वे भारतीय जन संचार संस्थान के डायरेक्टर जनरल का अतिरिक्त कार्यभार भी सँभालते रहेंगे।

3. एन. विल्सन सिंह किस खेल से जुड़े हुए हैं?
उत्तर – तैराकी
10वें एशियाई ऐज ग्रुप चैंपियनशिप 2019 में भारत के एन. विल्सन सिंह तथा सतीश कुमार प्रजापति ने 10 मीटर प्लेटफार्म सिंक्रोनाइज्ड इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही इस चैंपियनशिप में भारत के पदकों की संख्या 60 (17 स्वर्ण, 23 रजत तथा 20 कांस्य) पर पहुँच गयी है।

4. मिलिट्री नर्सिंग सर्विस का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 1 अक्टूबर
मिलिट्री नर्सिंग सर्विस का स्थापना दिवस 1 अक्टूबर को मनाया जाता है। मिलिट्री नर्सिंग सर्विस केवल महिला कोर है। इसकी शुरुआत 28 मार्च, 1888 को बॉम्बे में 10 क्वालिफाइड ब्रिटिश नर्सों के आगमन के साथ हुई थी। 1893 में इसे इंडियन आर्मी नर्सिंग सेवा नाम दिया गया। 19०२ में इसका नाम क्वीन एलेग्जेंड्रा मिलिट्री नर्सिंग सर्विस रखा गया। अक्टूबर, 1926 में सैनिकों के लिए एक स्थायी नर्सिंग सर्विस की स्थापना की गयी, इसे इंडियन मिलिट्री नर्सिंग सर्विस नाम दिया गया।

5. अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस 2019 की थीम क्या है?
उत्तर – अनुवाद तथा स्वदेशी भाषाएँ
30 सितम्बर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस मनाया जाता है। इसके द्वारा उन सभी लोगों को सम्मानित किया जाता है जो अंतर्राष्ट्रीय कूटनीति में संवाद में भाषा विशेषज्ञ के रूप में कार्य करके विकास तथा वैश्विक शान्ति को बढ़ावा देते हैं। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस की थीम ‘अनुवाद तथा स्वदेशी भाषाएँ’ है।

6. नीति आयोग की ‘The Success of Our Schools-School Education Quality Index’ रिपोर्ट में पहले स्थान पर कौन सा राज्य है?
उत्तर – केरल
नीति आयोग की ‘The Success of Our Schools-School Education Quality Index’ रिपोर्ट में पहले स्थान पर केरल है। केरल के बाद राजस्थान और कर्नाटक का स्थान है। 2016-17 की अवधि के लिए उत्तर प्रदेश सबसे निचले स्थान पर है। यह रिपोर्ट स्कूली बच्चों की सीखने की योग्यता पर आधारित है। केंद्र शासित प्रदेशों में चंडीगढ़ पहले स्थान पर, इसके बाद दादरा व नगर हवेली, दिल्ली, पुदुचेरी, दमन व दिउ, अंडमान व निकोबार तथा लक्षद्वीप हैं। इस रिपोर्ट के लिए 2015-16 को आधार वर्ष तथा 2016-17 को सन्दर्भ वर्ष माना गया है।

7. ब्रिटिश संसद में भारतीय मीडिया में सबसे शक्तिशाली महिला का पुरस्कार किसे दिया गया?
उत्तर – कैली पुरी
इंडिया टुडे ग्रुप की वाईस-चेयरपर्सन कैली पुरी को ब्रिटिश संसद में कांफ्लुएंस एक्सीलेंस अवार्ड्स में भारतीय मीडिया में सबसे शक्तिशाली महिला का पुरस्कार दिया गया। इससे पहले उन्हें लन्दन में 21st सेंचुरी आइकॉन अवार्ड्स 2019 में ‘आउटस्टैंडिंग मीडिया एंड एंटरटेनमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया था।

8. अंतर्राष्ट्रीय अंडा आयोग का चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – सुरेश चित्तुरी
हैदराबाद बेस्ड श्रीनिवास फार्म्स के वाईस चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर सुरेश चित्तुरी अंतर्राष्ट्रीय अंडा आयोग के चेयरमैन बनने वाले पहले भारतीय व एशियाई हैं। उनका कार्यका दो वर्ष का होगा। लन्दन बेस्ड अंतर्राष्ट्रीय अंडा आयोग की स्थापना 1964 में की गयी थी।

9. अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस 2019 की थीम क्या है?
उत्तर – आयु समानता की ओर यात्रा
विश्व भर में 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसकी घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने 14 दिसम्बर, 1990 को की थी। पहली बार 1 अक्टूबर, 1991 को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस मनाया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस की थीम ‘आयु समानता के की ओर यात्रा’ है।

10. भारत सरकार ने किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन के साथ मिलकर प्रथम राष्ट्रीय पोषण सर्वेक्षण का आयोजन किया है?
उत्तर – यूनिसेफ
केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने प्रथम राष्ट्रीय पोषण सर्वेक्षण का आयोजन किया किया, इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने यूनिसेफ की सहायता ली। यह सर्वेक्षण 2016 से 2018 के बीच किया जायेगा।
इस सर्वेक्षण में सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी, हाइपरटेंशन, मधुमेह, कोलेस्ट्रोल, किडनी इत्यादि की जानकारी प्राप्त की गयी। 5 से 9 वर्ष आयु के बच्चे तथा 10 से 19 वर्ष की आयु के लगभग 10% किशोर प्री-डायबिटिक हैं।

Advertisement

2 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 2 अक्टूबर, 2019”

  1. ranjanakoundal00786@gmail.com says:

    Bhut acha current affair ji

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *