हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 17 अक्टूबर, 2019
1. स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के नया सचिव किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – अमित खरे
सूचना व प्रसारण सचिव अमित खरे को स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग का अतिरिक्त सचिव का प्रभार सौंपा गया है। वे 1985 बैच के झारखण्ड कैडर के आईएएस अफसर हैं।
2. ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2019 में भारत को कौन सा रैंक प्राप्त हुआ?
उत्तर – 102
ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2019 में 117 देशों की सूची में भारत को 102वां स्थान प्राप्त हुआ है। इस सूचकांक के द्वारा भूखमरी तथा कुपोषण को ट्रैक किया जाता है।
3. विश्व खाद्य दिवस 2019 की थीम क्या है?
उत्तर – #ZeroHunger World
16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसे संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य व कृषि संगठन (FAO) की स्थापना की याद में मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम ‘Our Actions are our Future Healthy Diets for a #Zero Hunger World’ है।
4. किस संगठन ने खाद्य सुरक्षा मित्र योजना लांच की है?
उत्तर – FSSAI
विश्व खाद्य दिवस 2019 के अवसर पर केन्द्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सिंह ने खाद्य सुरक्षा मित्र योजना लांच की है। खाद्य सुरक्षा मित्र भारतीय खाद्य सुरक्षा व मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा प्रमाणित प्रोफेशनल होगा, जो खाद्य सुरक्षा से सम्बंधित नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करेगा।
5. किस बैंक ने “FD हेल्थ” नामक नई फिक्स्ड डिपाजिट स्कीम लांच की है?
उत्तर – आईसीआईसीआई बैंक
आईसीआईसीआई बैंक ने FD हेल्थ” नामक नई फिक्स्ड डिपाजिट स्कीम लांच की है। इस स्कीम के तहत ग्राहक को आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी की ओर से 1 लाख रुपये का क्रिटिकल इलनेस कवर प्रदान किया जायेगा। इसके लिए FD की राशि 2 से 3 लाख रुपये होनी चाहिए, यह राशि ग्राहक को बैंक में कम से कम दो वर्ष तक रखनी होगी।
6. भारत और जापान के बीच ‘शिन्यु मैत्री’ अभ्यास किस राज्य में शुरू हुआ?
उत्तर – पश्चिम बंगाल
भारत और जापान की वायुसेना के बीच हवाई युद्ध अभ्यास “शिन्यु मैत्री” 17 अक्टूबर, 2019 को शुरू हो गया है। इस अभ्यास का आयोजन पश्चिम बंगाल के एयरफोर्स स्टेशन अर्जन सिंह में किया जा रहा है।
7. जैव-इंधन पर शोध के लिए किस IIT ने एक्सनमोबिल कंपनी के साथ समझौता किया है?
उत्तर – IIT मद्रास
IIT मद्रास ने जैव-इंधन पर शोध के लिए अमेरिकी कंपनी एक्सनमोबिल कंपनी के साथ समझौता किया है। यह समझौता पांच वर्ष की अवधि के लिए किया गया है।
8. ग्लोबल हैण्डवाशिंग डे 2019 की थीम क्या है?
उत्तर – सबके स्वच्छ हाथ
प्रतिवर्ष 15 अक्टूबर को ग्लोबल हैण्डवाशिंग डे मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य लोगों को हाथ धोने की आदत को अपनाने के लिए प्रेरित करना है। यह रोग रोकथाम में एक महत्वपूर्ण कारक है।
9. किस राज्य सरकार ने खोन रामलीला के लिए भारत का प्रथम प्रशिक्षण व प्रदर्शन कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है?
उत्तर – उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश सरकार ने खोन रामलीला के लिए भारत का प्रथम प्रशिक्षण व प्रदर्शन कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है। खोन रामलीला थाईलैंड में आयोजित की जाती है इसमें संवाद नहीं होते। इस कार्यक्रम का आयोजन भारत और थाईलैंड के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत किया जायेगा।
10. एकदिवसीय क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज़ यशस्वी जैसवाल किस शहर से हैं?
उत्तर – मुंबई
मुंबई के 17 वर्षीय यशस्वी जैसवाल लिस्ट ए तथा एकदिवसीय मैचों में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गये हैं। उन्होंने विजय हजारे ट्राफी में झारखण्ड के विरुद्ध यह दोहरा शतक बनाया।
Thanks
Thankuu