हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 14 नवम्बर, 2019

1. किस अन्तरिक्ष एजेंसी ने बाह्य अन्तरिक्ष में विशाल एक्स-रे विस्फोट का पता लगाया है?
उत्तर – नासा
नासा के वैज्ञानिकों ने हाल ही में न्यूट्रॉन स्टार इंटीरियर कम्पोजीशन एक्स्प्लोरर (NICER) के माध्यम से बाह्य अन्तरिक्ष में विशालकाय एक्स-रे विस्फोट का पता लगाया है। इस विस्फोट के दौरान मात्र 20 सेकंड में उतनी उर्जा निकली जितनी उर्जा सूर्य से 10 दिन की अवधि में निकलती है।

2. किस अन्तरिक्ष एजेंसी ने ‘X-57 मैक्सवेल’ नामक इलेक्ट्रिक प्लेन लांच किया है?
उत्तर – नासा
हाल ही में अमेरिकी अंतिरक्ष एजेंसी नासा ने प्रथम प्रायोगिक इलेक्ट्रिक वमान का अनावरण किया, इस विमान को X-57 ‘मैक्सवेल’ नाम दिया गया है।
X-57 ‘मैक्सवेल’ का निर्माण 2015 से किया जा रहा है। लगभग एक वर्ष बाद इस विमान को परीक्षण के लिए उड़ाया जायेगा। नासा ने 2020 के अंत तक इस विमान का परीक्षण करने का लक्ष्य रखा है।

3. मॉरिशस के नए प्रधानमंत्री कौन बने?
उत्तर – प्रविंद जुग्नौथ
प्रविंद जुग्नौथ पुनः मॉरिशस के प्रधानमंत्री बन गये हैं, उन्होंने हाल ही में राष्ट्रपति आवास में पद व गोपनीयता की शपथ ली। उनका कार्यकाल पांच वर्ष का होगा। उनकी कैबिनेट में कुल 23 मंत्री होंगे, कैबिनेट में लैंगिक समानता का मंत्रालय कल्पना कुंजू शाह को प्रदान किया गया है।

4. महाराष्ट्र में कितनी बार राष्ट्रपति शासन लागू किया जा चुका है?
उत्तर – 3
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों के बाद सरकार का गठन न होने के कारण अब राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है। महाराष्ट्र में यह राष्ट्रपति शासन अनुच्छेद 356(1) के तहत लागू किया गया है।

5. नार्थ ईस्ट फेस्टिवल के 7वें संस्करण का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
उत्तर – नई दिल्ली
नार्थ ईस्ट फेस्टिवल के 7वें संस्करण का आयोजन नई दिल्ली के इंदिरा गाँधी सेंटर फॉर द आर्ट्स में 11 नवम्बर को किया गया।

6. भारत में पहले हाथी मेमोरियल की स्थापना किस शहर में की जायेगी?
उत्तर – मथुरा
वाइल्डलाइफ SOS ने उत्तर प्रदेश के मथुरा में भारत में पहले हाथी मेमोरियल की स्थापना करने का निर्णय लिया है।

7. भारतीय में राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 9 नवम्बर
भारत में प्रत्येक वर्ष 9 नवम्बर को राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसका उद्देश्य सभी नागरिकों तक कानूनी सहायता सुनिश्चित करना है तथा समाज के कमज़ोर वर्गों को निशुल्क व कुशल कानूनी सहायता उपलब्ध करवाना है। इस दिवस के द्वारा समाज के वंचित व कमज़ोर वर्ग को कानूनी सहायता के सम्बन्ध में उनके अधिकार के बारे में जागरूक भी किया जाता है।

8. किस मंत्रालय ने ‘स्वच्छ-निर्मल तट अभियान’ लांच किया है?
उत्तर – पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
केन्द्रीय पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्रालय देश के 50 चिन्हित समुद्र तटों पर 11 से 17 नवम्बर, 2019 के दौरान ‘स्वच्छ-निर्मल तट अभियान’ का आयोजन कर रहा है, इस अभियान के तहत इन तटों में सफाई की जा रही है।

9. अंग दान को प्रोत्साहित करने के लिए किस राज्य सरकार ने ‘सूरज अवार्ड’ की स्थापना करने का निर्णय लिया है?
उत्तर – ओडिशा
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सूरज सेठी के नाम पर अंग दान को प्रोत्साहित करने के लिए ‘सूरज अवार्ड’ की स्थापना करने का निर्णय लिया है। एक सड़क दुर्घटना में सूरज सेठी की मृत्यु हो जाने के बाद उनके अंगो का प्रत्यारोपण 6 लोगों को किया गया था।

10. किस राज्य ने ‘शिशु सुरक्षा’ एप्प लांच की है?
उत्तर – असम
14 नवम्बर को बाल दिवस के अवसर पर असम के बाल अधिकार सुरक्षा आयोग ने ‘शिशु सुरक्षा’ नामक एप्प लांच की, यह बाल अधिकारों के हनन के लिए ई-कंप्लेंट बॉक्स है। इस ई-कंप्लेंट बॉक्स को डिजिटल इंडिया के मिशन को मध्य नजर रखते हुए बनाया गया है।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *