हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 24 जनवरी, 2020

1. हसन दियाब को हाल ही में किस देश का प्रधानमंत्री चुना गया?
उत्तर – लेबनान
लेबनान में प्रधानमंत्री हसन दियाब के नेतृत्व में एक नई सरकार का गठन किया गया। पिछले वर्ष भ्रष्टाचार व अप्रबंधन के कारण लेबनान में भारी प्रदर्शन हुए थे, जिसके कारण अक्टूबर, 2019 में प्रधानमंत्री साद अल हरीरी को इस्तीफ़ा देना पड़ा था। बाद में लेबनान के राष्ट्रपति मिचेल ओउन ने हसन दियाबी को प्रधानमंत्री मनोनीत किया, दियाब विश्वविद्यालय के प्रोफेसर हैं।
2. विश्व आर्थिक फोरम का क्रिस्टल अवार्ड किस भारतीय को प्रदान किया गया?
उत्तर – दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को विश्व आर्थिक फोरम की 50वीं बैठक में क्रिस्टल अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए दिया गया है। दीपिका पादुकोण ‘लिव लव लाफ’ नामक एक फाउंडेशन चलाती हैं, जिसके द्वारा स्कूलों में जागरूकता सम्बन्धी कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।
3. किस राज्य सरकार ने हाल ही में ‘मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना’ लांच की?
उत्तर – उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में ‘मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना’ लांच की। इस योजना के तहत दुर्घटना के कारण किसान की मृत्यु हो जाने पर अथवा शारीरिक अक्षमता की स्थिति में किसान को 5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी। इस योजना के तहत 18 से 70 आयुवर्ग के किसानों को कवर किया जाएगा।
4. हाल ही में इसरो ने किस ह्यूमनॉइड रोबोट को प्रदर्शित किया?
उत्तर – व्योमित्र
हाल ही में इसरो ने ‘व्योमित्र’ नामक ह्यूमनॉइड रोबोट को प्रदर्शित किया। यह रोबोट इंसानों की तरह बात करती है, इसे गगनयान को लांच करने से पहले अन्तरिक्ष में भेजा जाएगा। यह रोबोट टेस्ट फ्लाइट के दौरान इन्सानी कार्य की नक़ल करेगी। यह क्रू के सभी कार्य जैसे स्विच-पैनल ऑपरेशन, एनवायर्नमेंटल कण्ट्रोल और लाइफ-सपोर्ट सिस्टम इत्यादि कार्य कर सकती है।
5. हाल ही में इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा जारी लोकतंत्र सूचकांक में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर – 51वां
22 जनवरी, 2020 को इकनोमिक इंटेलिजेंस यूनिट ने वर्ष 2019 के लिए लोकतंत्र सूचकांक जारी किया। इस सूचकांक में नॉर्वे को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, उसके बाद आइसलैंड और स्वीडन का स्थान है। इस सूचकांक में भारत 10 स्थान फिसलकर 51वें स्थान पर पहुँच गया है।
इस रिपोर्ट के अनुसार भारत की रैंकिंग में गिरावट का मुख्य कारण नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन है, इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे के समाप्त करने से भी भारत की रैंकिंग में गिरावट आई है।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *