हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 30 जनवरी, 2020

1. हाल ही में कितने भारतीय स्थानों को रामसर साईट लिस्ट में शामिल किया गया है?
उत्तर – 10
केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने हाल ही में घोषणा की कि 10 भारतीय आर्द्रस्थलों को रामसर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महत्व के स्थान घोषित किया गया है। अब भारत में रामसर स्थलों की संख्या बढ़कर 37 हो गयी है। इन स्थानों का कुल क्षेत्रफल एक मिलियन हेक्टेयर से अधिक है।
2. किस राज्य की झांकी ने गणतंत्र दिवस परेड 2020 में प्रथम पुरस्कार जीता?
उत्तर – असम
गणतंत्र दिवस 2020 की परेड में असम की झांकी को प्रथम पुरस्कार मिला। इस झांकी के द्वारा असम की विशिष्ट शिल्पकला तथा संस्कृति को दर्शाया गया था।
असम के बाद उत्तर प्रदेश और ओडिशा दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से रहे। ओडिशा की झांकी में भगवान् लिंगराज की रुकुना रथ यात्रा को दर्शाया गया था। जबकि उत्तर प्रदेश की झांकी में राज्य की सांस्कृतिक व धार्मिक धरोहर को दर्शाया गया था।
3. हाल ही में किस संगठन ने भुवन पंचायत पोर्टल लांच किया?
उत्तर – इसरो

29 जनवरी, 2020 को भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) ने भुवन पंचायत 3.0 को लांच किया। इस प्रोजेक्ट के तहत इसरो ग्राम पंचायत के सदस्यों के साथ मिलकर कार्य करेगा। यह पोर्टल इसरो की उपग्रह टेक्नोलॉजी के आधार पर कार्य कर रहा है। यह प्रोजेक्ट दो वर्ष तक चलेगा। इस प्रोजेक्ट की सहायता से ग्रामीण विकास नियोजन में काफी सहायता मिलेगी।

4. अमेरिका में भारत का नया राजदूत किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – तरनजीत सिंह संधू
तरनजीत सिंह संधू को अमेरिका में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त के रूप में कार्यरत्त हैं, वे शीघ्र ही अमेरिका में भारतीय राजदूत का कार्यभार संभालेंगे। वे अमेरिका में हर्षवर्धन श्रृंगला का स्थान लेंगे। तरनजीत सिंह संधू 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं। इससे पहले वे वाशिंगटन में भारतीय दूतावास में डिप्टी चीफ ऑफ़ मिशन तथा फ्रैंकफर्ट में भारत के कांसुल जनरल के रूप में कार्य कर चुके हैं।
5. ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने किस हिंदी शब्द को ‘ऑक्सफ़ोर्ड हिंदी वर्ड ऑफ़ 2019’ चुना है?
उत्तर – संविधान
ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने ‘संविधान’ शब्द को ‘ऑक्सफ़ोर्ड हिंदी वर्ड ऑफ़ 2019’ चुना है। संविधान उन नियमों का समूह है जिसके तहत किसी देश का संचालन किया जाता है। ‘ऑक्सफ़ोर्ड हिंदी वर्ड ऑफ़ द ईयर’ उस शब्द को चुना जाता है जो काफी अधिक लोगों का ध्यान आकर्षित करता है। इस शब्द का चयन भारत में ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरीज़ द्वारा किया जाता है।
है।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *